Tag: LPG e-KYC

  • LPG e-KYC पर मचा हड़कंप, सर्वर डाउन से अटका काम; आज खत्म हो रही समयसीमा

    LPG e-KYC पर मचा हड़कंप, सर्वर डाउन से अटका काम; आज खत्म हो रही समयसीमा

    जयपुर
    राजस्थान में इंडेन, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस कनेक्शनधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 23 अगस्त तय की गई है। लेकिन इस समय सीमा के खत्म होने से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों पर सख्ती शुरू कर दी है। जयपुर सहित प्रदेशभर की आधी से अधिक एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि बिना ई-केवाईसी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंग कैसे की जा रही है और आपूर्ति कैसे संभव हो रही है।

    एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों का रवैया पूरी तरह गलत है। जब केवाईसी कराने की डेडलाइन 23 अगस्त तक है, तो उससे पहले नोटिस थमाना समझ से परे है। शनिवार को जब स्थिति का जायजा लिया गया तो सामने आया कि कंपनियों का सर्वर लगातार ठप रहने के कारण केवाईसी का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

    केंद्रों पर आने वाले कई उपभोक्ताओं को बिना काम कराए अगले दिन आने के लिए बोलना पड़ रहा है। संचालकों का तर्क है कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में भी यदि कोई उपभोक्ता रिफिल बुक करता है, तो उसे सिलेंडर देने से इनकार नहीं किया जा सकता।

    बिगड़ सकती है स्थिति
    जयपुर शहर की बात करें तो तीनों कंपनियों के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पेंडिंग है। रविवार को ई-केवाईसी कराने का आखिरी दिन है। एजेंसियों पर पहले से ही तकनीकी बाधाओं के कारण काम अटका हुआ है। ऐसे में अंतिम दिन सेंटर्स पर उपभोक्ताओं का भारी रैला उमड़ने की पूरी संभावना है, जिससे स्थितियां और बिगड़ सकती हैं

    घर बैठे ऐसे करें गैस कनेक्शन का वेरिफिकेशन
    घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए Aadhaar आधारित e-KYC पूरा करने की आज यानी 23 अगस्त 2026 अंतिम तारीख है। पहले e-KYC की समयसीमा 16 अगस्त तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने LPG कनेक्शन का Aadhaar authentication नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

    e-KYC का उद्देश्य LPG कनेक्शन की पहचान और Aadhaar authentication को अपडेट करना है। खासतौर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह प्रक्रिया सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सब्सिडी या LPG सेवाओं में परेशानी हो सकती है। हालांकि, e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन तत्काल खत्म हो जाएगा, ऐसा मानना सही नहीं है।

    LPG उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए अपने LPG वितरक की कंपनी के आधिकारिक ऐप और Aadhaar FaceRD एप की जरूरत पड़ती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के PMUY पोर्टल पर भी self face-based biometric Aadhaar authentication की यही प्रक्रिया बताई गई है।

    Indane Gas उपभोक्ता

    • मोबाइल में IndianOil ONE एप डाउनलोड करें।
    • LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग-इन या रजिस्ट्रेशन करें।
    • जरूरत पड़ने पर अपना LPG कनेक्शन/16 अंकों की LPG ID लिंक करें।
    • ऐप में e-KYC/Aadhaar Authentication का विकल्प चुनें।
    • Aadhaar authentication के लिए सहमति दें।
    • मोबाइल में Aadhaar FaceRD एप खोलें या मांगे जाने पर इसे इंस्टॉल करें।
    • स्क्रीन पर दिए निर्देश के अनुसार चेहरे का स्कैन पूरा करें।
    • authentication पूरा होने के बाद e-KYC की स्थिति चेक करें।

    Bharat Gas उपभोक्ता

    • Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL एप के माध्यम से e-KYC कर सकते हैं।
    • Hello BPCL एप डाउनलोड करें।
    • LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
    • OTP के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
    • अपना Bharat Gas LPG कनेक्शन चुनें।
    • e-KYC/Aadhaar Authentication विकल्प पर जाएं।
    • Aadhaar authentication के लिए consent दें।
    • निर्देश मिलने पर Aadhaar FaceRD के जरिए face authentication पूरा करें।
    • प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC confirmation चेक करें।

    HP Gas उपभोक्ता

    • HP Gas ग्राहक HP Pay एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं।
    • HP Pay एप डाउनलोड करके लॉग-इन करें।
    • अपने HP Gas LPG खाते को चुनें।
    • e-KYC/Aadhaar Authentication विकल्प खोलें।
    • Aadhaar authentication के लिए सहमति दें।
    • Aadhaar FaceRD के जरिए face scan पूरा करें।
    • authentication submit करें।
    • एप में e-KYC पूरा होने की स्थिति जांच लें।

    e-KYC के लिए क्या-क्या चाहिए?

    • Aadhaar कार्ड/नंबर।
    • LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर।
    • LPG Consumer Number या LPG ID।
    • Android या iPhone स्मार्टफोन।
    • संबंधित LPG कंपनी का आधिकारिक मोबाइल एप।
    • Aadhaar FaceRD एप, यदि face authentication के दौरान मांगा जाए।

    मोबाइल से e-KYC नहीं हो रही तो क्या करें?
    अगर मोबाइल एप में सर्वर, OTP, face scan या किसी अन्य तकनीकी वजह से e-KYC पूरी नहीं हो पा रही है तो उपभोक्ता अपने LPG वितरक/गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। वितरक के स्तर पर भी Aadhaar आधारित authentication की सुविधा उपलब्ध है। HPCL के मुताबिक, LPG खाते में Aadhaar linking और authentication की सुविधा उपभोक्ता पोर्टल और वितरक स्तर पर उपलब्ध कराई गई है।

    e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
    e-KYC नहीं कराने पर सबसे बड़ा असर सब्सिडी और LPG सेवाओं की पात्रता पर पड़ सकता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए Aadhaar authentication विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, समयसीमा के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है और LPG सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

     

  • गैस सिलेंडर बुकिंग पर पड़ सकता है असर, 6 दिन में LPG e-KYC कराना जरूरी

    गैस सिलेंडर बुकिंग पर पड़ सकता है असर, 6 दिन में LPG e-KYC कराना जरूरी

    अमृतसर.

    वास्तविक उपभोक्ताओं का सत्यापन करने, फर्जी और निष्क्रिय गैस कनेक्शनों की पहचान करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से घरेलू एलीपीजी कनेक्शन उपभोक्ताओं से 16 अगस्त, 2026 तक ई-केवाईसी कराने को कहा गया था।

    जिले के 3.5 लाख के करीब एलपीजी कनेक्शन उपभोक्ताओं में से 85 प्रतिशत तो ई-केवाईसी करवा चुके हैं, लेकिन अभी भी 15 प्रतिशत इससे अछूते हैं। इनमें से कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो मर चुके हैं या देश से बाहर हैं जबकि कई दिव्यांग हैं या बुजुर्ग हो चुके हैं जिनकी ई-केवाईसी नहीं हो सकती। ऐसे में उनके स्वजन कनेक्शन अपने नाम पर करवा सकते हैं, उन्हीं की सुविधा के लिए ही ई-केवाईसी करवाने का समय बढ़ाकर 23 अगस्त, 2026 तक कर दिया गया है। इस तरह ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले उपभोक्ता के पास छह दिन बाकी है, अन्यथा उनकी एलपीजी सिलिंडर बुकिंग रुक सकती है। इस बारे में तेल कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को बाकायदा रिमाइंडर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। एलपीजी उपभोक्ता तीन मोड-एप, डिलीवरी कर्मचारी या डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार तीनों में से किसी भी मोड का चयन कर सकता है।

    ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी करने का तरीका
    इंडेन गैस –

    • -इंडियनआयल वन एप डाउनलोड करें (यह एप एंडरायड व आओएस दोनों पर उपलब्ध है)।
    • -एप खोलकर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर अथवा ईमेल एड्रेस से साइनअप करें।
    • -फिर अपने 16 अंकों की एलपीजी आइडी जोकि आपके कैश मेमो या सब्सक्रिप्शन वाउचर पर उपलब्ध है, उसे लिंक करें।
    • -होम स्क्रीन पर नीचे दिए गए विकल्पों में से मेरी प्रोफाइल पर टैप करें।
    • -माय प्रोफाइल पेज पर एलपीजी डिटेल्स, इंडेन डिटेल्स अनुभाग में जाएं और रीकेवाईसी पर टैप करें।
    • -स्क्रीन पर कुछ निर्देश तथा शर्तें दिखाई देगीं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और अपनी सहमति दें।
    • -फिर फेस स्कैन बटन पर क्लिक करें और बायोमीट्रिक आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
    • -अगर आपका आधार बायोमीट्रिक लाक है तो पहले उसे अनलाक करें।
    • -बायोमीट्रिक लाक की स्थिति में आधार से जुड़ी ई-केवाईसी पूरी नहीं हो पाएगी। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से एमआधार एप डाउनलोड करें और अपने आधार के माध्यम से रजिस्टर करें।
    • -माई आधार सेक्शन पर जाएं और बायोमीट्रिक सेटिंग्स चुनें।
    • -वहां अनलाक बायोमीट्रिक पर क्लिक करें और ओटीपी द्वारा अपना बायोमीट्रिक अनलाक करें।
    • -पूरी प्रक्रिया में किसी भी चरण में सहायता के लिए काल करें।
    • -आयल इंडस्ट्री हेल्पलाइन पर 1800 2333555 (टोल फ्री)
    • -इस तरह इंडेन एलपीजी के साथ, घर बैठे पाएं ई-केवाईसी की सुविधा और निरंतर उर्जा का भरोसा।

    भारतगैस –

    • -हेलोबीपीसीएल एप खोलें।
    • -अपने भारतगैस कनेक्शन से संबंधित एलपीजी सेवाओं में जाएं।
    • -उपलब्ध केवाईसी/आधार प्रमाणीकरण (आथेंटिकेशन) विकल्प से प्रक्रिया पूरी करें।
    • -भारत पेट्रोलियम के आधिकारिक एप में भारतगैस की एलपीजी सेवाएं उपलब्ध हैं।

    एचपी गैस –

    • -एचपी-पे एप/एचपी गैस की आनलाइन सेवा में लागिन करें।
    • -एलपीजी से संबंधित केवाईसी/आधार प्रमाणीकरण (आथेंटिकेशन) विकल्प देखें।
    • -मांगी गई जानकारी देकर प्रमाणीकरण पूरा करें।
    • -एचपीसीएल के अनुसार एचपी गैस के लिए ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है और आधार को एलपीजी खाते से जोड़ने की व्यवस्था है।

    जरूरी सावधानी –
    ओटीपी या आधार की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर न बताएं। अगर ऐप में ई-केवाईसी का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो उपभोक्ता अपने अधिकृत गैस डिलीवरी कर्मचारी/डिस्ट्रीब्यूटर से सत्यापन करा सकते हैं। एलपीजी फेडरेशन अमृतसर के अध्यक्ष अनुज सिक्का ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से 23 अगस्त, 2026 तक अनिवार्य ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उनके अनुसार जिले में 3.5 लाख एलपीजी कनेक्शन उपभोक्ता है। 85 प्रतिशत लोग यह प्रक्रिया मुकम्मल कर चुके है। उम्मीद है कि बाकी के उपभोक्ता भी 23 अगस्त से पहले-पहले ई-केवाईसी करवा लेंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस वितरक के कार्यालय में आधार कार्ड और उपभोक्ता संख्या के साथ जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

    ई-केवाईसी की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल पर मैसेज देखें
    जिन लोगों को नहीं मालूम है कि उनके कनेक्शन की ई-केवाईसी हुई है या नहीं। उसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में इनबाक्स में जाकर चेक करना होगा। क्योंकि तेल कंपनियों की तरफ से प्रत्येक उपभोक्ता को रिमाइंडर मैसेज भेजे जा रहे हैं। यदि उन्हें अपने मोबाइल में ऐसा मैसेज नहीं दिखाई देता है, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी में जाकर पता करें। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी है जिनके पास एंडरायड फोन नहीं है, वे

    अपने कीपैड फोन में इनबॉक्स को क्लीयर नहीं करते, जिससे कि उन्हें मैसेज आया भी है या नहीं, बाबत पता नहीं चलता। इसके अतिरिक्त कई ऐसे उपभोक्ता होते है जो कम पढ़े-लिखे होतें है, मैसेज चेक करना तक नहीं आता। इन सारी कमियों के मद्देनजर पहले भी कुछ गैस एजेंसियां फोन करके अपने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पेंडिंग रहने बारे अवगत करवा चुकी है। अब दोबारा इस कवायद को अपनाने जा रहीं है।