Tag: Literary awards

  • मध्यप्रदेश लेखक संघ के साहित्यिक सम्मान घोषित

    मध्यप्रदेश लेखक संघ के साहित्यिक सम्मान घोषित

    भोपाल

     मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा‌ की बैठक आज सम्पन्न हुई । वार्षिक सभा की कार्यवाही का वाचन किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से पुष्टि की । प्रादेशिक कोषाध्यक्ष  सुनील‌ चतुर्वेदी द्वारा वर्ष 2025-26 की चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा  आडिटेड एकाउंट रिपोर्ट एवं वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया ।‌ बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष  राजेन्द्र गट्टानी ने चयन समिति द्वारा चयनित एवं कार्यकारिणी समिति द्वारा अनुमोदित वर्ष 2026 के साहित्यिक सम्मानों‌ की घोषणा की । सभा में उपस्थित सम्मान हेतु चयनित साहित्यकारों का लेखक संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया । सम्मानित सदस्यों की सूची इस प्रकार है –
    ** पं.बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान –
    •.  प्रभु दयाल मिश्र, भोपाल
    ** सारस्वत सम्मान –
    •.  शिव चौरसिया एवं डॉ. हरिमोहन बुधौलिया उज्जैन
    **  अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति साहित्य सेवी सम्मान –
    •.  जगदीश कौशल, भोपाल
    **  राधेश्याम द्विवेदी ऐतिहासिक/पौराणिक उपन्यास/ नाटक सम्मान –
    •.  कुमार सुरेश, भोपाल
    ** डाॅ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान –
    •. डाॅ. संतोष वास्तव, भोपाल
    ** डाॅ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान –
    •. मती मधु शुक्ला, भोपाल
    ** इंजी. प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान
    •.  शंभु सिंह मनहर, खरगोन
    **  हरि शंकर यात्रा वृतान्त सम्मान –
    •.  संतोष मोहन्ती "दीप", इन्दौर
    ** सुधा सावित्री श्रेष्ठ बुन्देली साहित्यकार सम्मान –
    •.  मनीराम शर्मा, दतिया
    ** सरदार दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान –
    •.  महेन्द्र अग्रवाल, शिवपुरी
    ** स्व. जैतराम धमेनियाँ स्मृति छांदस रचनाकार सम्मान –
    •.  अशोक तिवारी " अमन", भोपाल
    ** स्व. कैलाश चन्द्र जायसवाल सुदीर्घ साहित्य साधना सम्मान –
    •.  राजेन्द्र शर्मा "अक्षर", भोपाल
    **  मदन मोहन चतुर्वेदी साहित्यिक/सांस्कृतिक पत्रकारिता सम्मान –
    •.  गौरीशंकर शर्मा गौरीश, संपादक "कला वीथिका" भोपाल
    •.  अशोक चन्द्र दुबे "अशोक", संपादक "विप्र वाणी", भोपाल
    ** देवेन्द्र जोशी हिन्दी/ मालवी साहित्य सेवी सम्मान –
    •.  राजेश रावल, उज्जैन
    ** संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान –
    •. डाॅ. शोभा सिंह, गुना एवं
    •. डाॅ. संध्या सिलावट, इन्दौर
    ** पं. बृज वल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान –
    •.  संजय द्विवेदी, ध्रुवा, भोपाल
    ** हरि ॐ शरण चौबे गीतकार सम्मान –
    •.  राम प्रकाश तिवारी, उज्जैन
    ** मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान –
    •.  राज कुमार कोरी, बैतूल
    ** पुष्कर सम्मान –
    •. डाॅ. रश्मि दीक्षित, खंडवा
    ** देवकी नंदन माहेश्वरी सम्मान –
    •.  कुमार चन्दन, भोपाल
    ** कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान –
    •.  छोगालाल कुमरावत, खरगोन
    ** हरीश निगम स्मृति मालवी भाषा सम्मान –
    •. डाॅ. कृष्ण जोशी, उज्जैन
    ** काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान
    •. मती नीता सक्सेना, भोपाल
    ** कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान –
    * मती सुबोध चतुर्वेदी, ग्वालियर
    ** अमित रमेश शर्मा मंचीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मान –
    •.  राज कुमार वर्मा, इन्दौर
    ** राम पूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान –
    •.  अंशुल जैन, इन्दौर
    ** मालती वसंत बाल साहित्यकार सम्मान –
    •. डाॅ. विनीता सिंह चौहान, इन्दौर
    ** उत्कृष्ट इकाई सम्मान –
    •. टीकमगढ़ इकाई
               गट्टानी ने बताया कि सम्मान समारोह वर्षान्त में उपयुक्त तिथि को भोपाल में आयोजित किया जायेगा । प्रारंभ में संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष  ऋषि ‌श्रंगारी ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा अंत में प्रादेशिक उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त किया । बैठक में संघ की विभिन्न आंचलिक‌ इकाइयों के सदस्य भी शामिल हुए ।