Tag: Kamada Ekadashi

  • रविवार विशेष कामदा एकादशी पूजा विधि

    रविवार विशेष कामदा एकादशी पूजा विधि

    29 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। 29 मार्चको कामदा एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का पंचांग, राहुकाल, पूजा का शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
    29 मार्च का पंचांग

    चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि – 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक
     धृति योग – 29 मार्च को शाम 6 बजकर 20 मिनट तक
    आश्लेषा नक्षत्र – 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक 29 मार्च 2026 विशेष – कामदा एकादशी व्रत रखा जाएगा
    29 मार्च के शुभ मुहूर्त
     ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:28 ए एम तक
     प्रातः सन्ध्या : 05:05 ए एम से 06:15 ए एम तक
    अभिजित मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:51 पी एम तक
     गोधूलि मुहूर्त: 06:36 पी एम से 06:59 पी एम तक
     सायाह्न सन्ध्या: 06:37 पी एम से 07:47 पी एम तक
    राहुकाल का समय

        दिल्ली- शाम 05:04 से शाम 06:37 तक
        मुंबई- शाम 05:20 से शाम 06:52 तक
        चंडीगढ़- शाम 05:07 से शाम 06:40 तक
        लखनऊ- शाम 04:49 से शाम 06:22 तक
        भोपाल- शाम 05:02 से शाम 06:34 तक
        कोलकाता- शाम 04:18 से शाम 05:51 तक
        अहमदाबाद- शाम 05:21 से शाम 06:54 तक
        चेन्नई- शाम 04:48 से शाम 06:20 तक
    सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

        सूर्योदय-सुबह 6:15 AM
        सूर्यास्त- शाम 6:37 PM

     

  • कामदा एकादशी पर ये दान माने जाते हैं बेहद शुभ, बढ़ती है लक्ष्मी कृपा

    कामदा एकादशी पर ये दान माने जाते हैं बेहद शुभ, बढ़ती है लक्ष्मी कृपा

    सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है. हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन व्रत किया जाता है. ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. हर एकादशी व्रत का अपना एक अलग महत्व है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन व्रत के साथ-साथ विष्णु जी का विशेष पूजन किया जाता है.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन व्रत और श्रीहरि विष्णु का पूजा-पाठ करने से जाने अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कामदा एकादशी के दिन व्रत और पूजा-पाठ के साथ दान भी किया जाता है. मान्यता है कि अगर कोई सच्चे मन से इस दिन व्रत रखे या दान-पुण्य करे, तो उसकी हर अधूरी इच्छा पूर्ण होती है. घर में धन धान्य बढ़ता है.

    कामदा एकादशी 2026 कब है?
    एकादशी तिथि का समापन: 29 मार्च रविवार को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर होगा.

    उदया तिथि के अनुसार, 29 मार्च के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसका पारण 30 मार्च को सोमवार सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट के बीच किया जाएगा.

    कामदा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान
        कामदा एकादशी के दिन मिट्टी के घड़े या मटके में पानी भरकर दान करना सबसे उत्तम होता है.
        इस दिन गेहूं, चावल या मौसमी फल जैसे खरबूजा और आम का दान करना बहुत शुभ रहता है.
        इस दिन जरूरतमंदों को छतरी (छाता) या जूते-चप्पल देना बहुत पुण्य काम माना जाता है.
        इस दिन शाम के समय मंदिर में या फिर तुलसी के पौधे के पास दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है.
        इस दिन धार्मिक पुस्तकों का दान भी बेहद फलदायी होता है.