Tag: joe root

  • रूट के नाम नया ‘महारिकॉर्ड’, घरेलू मैदान पर सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने

    रूट के नाम नया ‘महारिकॉर्ड’, घरेलू मैदान पर सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने

       लंदन

    इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. रूट अब घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। 

    जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में 24 रन बनाए और उन्हें मोहम्मद अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. हालांकि ये 24 रन ही उन्हें रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर पहुंचाने के लिए काफी थे. अब इंग्लैंड में रूट के नाम 7594 टेस्ट रन हो गए हैं, जबकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाए थे. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 7216 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

    जो रूट ने इंग्लैंड में अब तक 89 टेस्ट की 156 पारियों में 7594 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.85 रहा है. घरेलू मैदान पर उन्होंने 24 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है. वहीं रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट की 154 पारियों में 7578 रन बनाए. उनका औसत 56.97 रहा और उन्होंने 23 शतक के अलावा 38 अर्धशतक लगाए. घरेलू टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 257 रन रहा. इस सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने और साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नंबर आता है। 

    सचिन के रिकॉर्ड पर रूट की निगाहें
    जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के ऑलटाइम रिकॉर्ड के भी करीब पहुंचते जा रहे हैं. रूट के नाम पर अब तक 168 टेस्ट मैचों में 14208 रन दर्ज हैं. वहीं 'क्रिकेट के भगवान' तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 15921 रन बनाए थे. यानी रूट उनसे 1713 रन पीछे हैं। 

    जो रूट का रिकॉर्ड उस समय आया जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है. बारिश और खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन (29 अगस्त) सिर्फ 24.5 ओवरों का खेल हो सका. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 177 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 357 रनों की हो चुकी थी। 

    डैन लॉरेंस 50 और ओली रॉबिन्सन 2 रनों पर नॉटआउट हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट में भी पारी और 103 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। 

  • रूट-सचिन की बराबरी, लेकिन विराट से रह गए पीछे; पाकिस्तान के खिलाफ 66 पर आउट हुए इंग्लिश कप्तान

    रूट-सचिन की बराबरी, लेकिन विराट से रह गए पीछे; पाकिस्तान के खिलाफ 66 पर आउट हुए इंग्लिश कप्तान

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पाकिस्तान को 171 रन पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 366 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। इंग्लिश टीम 195 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है और उनके पास 2 विकेट बाकी है। इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान जो रूट का भी अहम रोल रहा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 68वीं फिफ्टी जड़ते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर रूट ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की तो बराबरी करने में कामयाब रहे, मगर विराट कोहली के स्पेशल क्लब में अपनी जगह नहीं बना पाए।

    विराट कोहली हैं यहां के किंग
    टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर कम से कम 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका बैटिंग औसत 50 से अधिक का है।

    जो रूट को विराट कोहली के इस लीजेंड्री क्लब में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 67 रन बनाने थे।

    इंग्लैंड के कप्तान ने 112 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए, मगर वह 66 के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। इस पारी के बाद उनका औसत 49.99 हो गया है। वह मात्र 1 रन से 50 का औसत पूरा करने से चूक गए।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत (सभी फॉर्मेट || कम से कम 10,000 रन)
    52.71 – विराट कोहली

    49.99 – जो रूट*

    49.10 – जैक्स कैलिस

    49.00 – माइकल हसी

    48.75 – विव रिचर्ड्स

    48.52 – सचिन तेंदुलकर

    48.12 – केन विलियमसन

    48.11 – एबी डी विलियर्स

    47.77 – स्टीव स्मिथ

    दूसरे दिन पाकिस्तान ने गंवाया वापसी का मौका
    दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहले घंटे में पाकिस्तान के पास बॉलिंग के लिए बहुत अच्छे हालात थे। बारिश की वजह से पहले डेढ़ सेशन में खेल खत्म हो गया, और खिलाड़ी गहरे भूरे आसमान में मैदान पर उतरे, जिसे आर्टिफिशियल लाइट का पूरा सपोर्ट मिला। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जब गेंद को सही एरिया में लैंड कराया तो उन्हें अच्छी खासी मूमेंट मिली। हालांकि, वे लगातार अपनी लाइन बनाए नहीं रख पाए, जिससे जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने रात भर की नई पार्टनरशिप को 150 रन की बड़ी साझेदारी में बदल दिया। इसके बाद हैरी ब्रूक का तूफान आया। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 91 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि ब्रूक अपने शतक से चूक गए।

  • ENG vs NZ 2nd Test: सिर्फ इतने रन दूर हैं जो रूट, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड

    ENG vs NZ 2nd Test: सिर्फ इतने रन दूर हैं जो रूट, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड

    लंदन 
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड  के बीच खेले जा रहे दूर टेस्ट मैच में एक ऐसा कारनामा होने वाला है जो विश्व क्रिकेट को हैरान कर देगा, जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने वाला है और वो तोड़ने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रुट हैं. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में एक बहुत बड़ा इतिहास रचने की कगार पर खड़े हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे करने से महज 2 रन दूर हैं. अगर वो इस मुकाबले में यह 2 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैचों के लिहाज से सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

    जो रूट ने अब तक अपने शानदार टेस्ट करियर में कुल 165 मैच खेले हैं, जिसकी 301 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वे 13,998 रन बना चुके हैं. इस बड़े मुकाम को हासिल करते ही जो रूट पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे करने के लिए 171 टेस्ट मैच और 279 पारियां खेलनी पड़ी थीं, जबकि जो रूट सिर्फ अपने 165वें टेस्ट मैच में ही इस जादुई आंकड़े को छूने जा रहे हैं। 

    जो रूट पहले ही टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं और विश्व क्रिकेट के इतिहास में वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट रनों के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. अब पूरी दुनिया की नजरें जो रूट पर होंगी की वो कब इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार करते हैं।