Tag: Job Fair

  • रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन, CM साय के हाथों युवाओं को मिलेंगे ऑफर लेटर

    रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन, CM साय के हाथों युवाओं को मिलेंगे ऑफर लेटर

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे।

    रोजगार मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

    10वीं-12वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए मौका
    रोजगार मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां
    रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ऑफिस वर्क, मानव संसाधन, कस्टमर सर्विस, हेल्थ एंड केयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी समेत कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    ई-रोजगार पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन
    इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। अभ्यर्थी https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

  • जांजगीर में रोजगार मेले का आयोजन, 12वीं से BE पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

    जांजगीर में रोजगार मेले का आयोजन, 12वीं से BE पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

    जांजगीर-चांपा.

    जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर द्वारा शासकीय आईटीआई जांजगीर में गुरूवार 10 सितम्बर को प्रातः 11 से 3 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसमें निजी क्षेत्र के 3 नियोजक उपस्थित रहेगें.

    कैरियर ट्री चेन्नई द्वारा ट्रेनी 150 पद, चैतन्य फाईनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्टिव के 20 पद एवं भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वरा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी. उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीई निर्धारित किया गया है. चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा, व अन्य राज्य चेन्नई होगा. इच्छुक युवा जो उक्त रोजगार मेला में शामिल होना चाहते है वे अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है.

    उपमुख्यमंत्री साव ने लोरमी को बड़ी सौगात
    लोरमी. डिप्टी सीएम के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए लोरमी में जल और मृदा संरक्षण के लिए कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 27 विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. पर्यावरण उपकार निधि के तहत स्वीकृत किए गए इन सभी विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य लोरमी क्षेत्र में गिरते जल स्तर को सुधारना और मिट्टी के कटाव को रोकना है. स्वीकृत कार्यों में नदियों और नालों के पानी को रोकने के लिए 16 नए चेक डैम का निर्माण किया जाएगा.

    आवागमन व सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रामीण संपर्क को सुचारू बनाने के लिए 5 नई पुलियों और तटबंध सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा. इस प्रकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 27 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं. इन विकास कार्यों के शुरू होने से न केवल स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा, बल्कि भू-जल स्तर में भी सुधार होगा. इसके अलावा बारिश के दिनों में जलभराव और मिट्टी के कटाव जैसी समस्याओं से भी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. स्थानीय निवासियों और किसानों ने इस निर्णय के लिए खुशी जताते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है.

  • नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, CG में 877 पदों पर आज लगेगा रोजगार मेला

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, CG में 877 पदों पर आज लगेगा रोजगार मेला

    रायपुर.

    अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है. राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगने वाला है. यहां 877 पदों पर सीधी भर्ती होंगे. निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां इसमें शामिल होने वाली हैं.

    रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभर्यितों को तय समय में शामिल होना अनिवार्य है. आज निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. अलग-अलग योग्यता और तकनीकी दक्षता वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती होगी. कुल 877 पदों पर भर्ती की जाएगा. इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कम से कम आपको 10वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई की योग्यता मांगी गई है. वहीं वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि से संबंधित योग्यता रखने वाले भी के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

    ऑनलाइन आवेदन करना होगा जरूरी 
    नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा. आप erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के जरिए पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं.

  • सुकमा रोजगार मेला आज, 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

    सुकमा रोजगार मेला आज, 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

    सुकमा.

    युवाओं को स्वावलंबी बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने एक सराहनीय कदम उठाया है। प्रशासन की इस जनकल्याणकारी सोच के तहत 06 अगस्त 2026 को शासकीय आई.टी.आई. कोंटा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले के माध्यम से सुकमा और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को सीधा रोजगार का मौका मिलेगा। प्रशासन के इस प्रयास से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकासखण्ड कोटा के लिए “इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन“ पुरुष के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल विषय अनिवार्य) उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के युवा पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 हजार से 18,000 हजार रूपये तक का आकर्षक प्रतिमाह वेतनमान और 3,500 से 5,500 रूपये तक का पेट्रोल भत्ता दिए जाने के साथ-साथ ईपीएफ, इंसेंटिव और मेडिकल जैसी बेहतरीन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

    जिला प्रशासन ने सुकमा के सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस निरूशुल्क अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत समय पर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभागीय वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर भी ऑनलाइन आवेदन एवं जानकारी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

  • युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 22 को आयोजित रोजगार मेले में हजारों पदों पर भर्ती

    युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 22 को आयोजित रोजगार मेले में हजारों पदों पर भर्ती

    दुर्ग.

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई को एक विशाल जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

    जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार, यह आयोजन शिवाजी नगर स्थित सीएसआईटी के परिसर में होगा। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 10 नियोजकों द्वारा कुल 2347 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्नातक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों जैसे एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग (जीएनएम / एएनएम) और पैरामेडिकल डिप्लोमा धारकों के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

  • युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका, सरगुजा में संभागीय रोजगार मेला आज से

    युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका, सरगुजा में संभागीय रोजगार मेला आज से

    जशपुर.

    प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 और 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है.

    ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है. एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है.