Tag: Jaiswal.

  • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री जायसवाल ने दिए निर्देश

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री जायसवाल ने दिए निर्देश

    रायपुर : सेवा संकलल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो -कैबिनेट मंत्री जायसवाल

    प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक

    अंगदान का संकल्प लेने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    रायपुर

    बलौदाबाजार भाटापारा जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा  बैठक ली।  इस दौरान अंगदान का संकल्प लेने वाले 5 दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया औऱ उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। अंगदान संकल्प लेने वालों मे जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,फिरतराम साहू, पुष्पा साहू,भाटापारा से वेदराम आनंद एवं  रेशमा बाई शामिल हैं।

    सेवा संकलल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो -कैबिनेट मंत्री जायसवाल

     प्रभारी मंत्री जायसवाल ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यक्रमो का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक जनसहभागिता हेतु आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये। उन्होंने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का जिले मे बेहतर आयोजन की सराहना की औऱ आगामी सभी कार्यक्रम को गरिमापूर्ण आयोजन की बात कही।

    बैठक मे आगामी सभी कार्यक्रमों की तैयारी के सम्बन्ध मे विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय स्तर से ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिये विद्यार्थियों की संख्या निर्धारण करने कहा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत अंगाबाड़ी कार्यकर्त्ता,सहायिका मितानिन का सम्मान,गर्भवती माताओ व बच्चों का हेल्थ चेक -अप एवं खेलकूद आयोजित करने के निर्देश दिये।सेवा की कहानी अंतर्गत लाभार्थियों की सफलता की कहानी सभी मीडिया प्लेटफार्म मे जारी करने, सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान गांव,शहरों,नदी,घाट,तालाब आदि की सफाई जनसहभागिता से करें। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के सम्बन्ध मे कहा कि सभी ब्लॉक मे एक- एक चिहांकित गांव मे आयोजित करना है जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियो की टीम मौजूद रहेंगे। शिविर मे मेगा हेल्थ कैम्प का विशेष रूप से आयोजन किया जाए। शिविर का उद्देश्य आने वाले आवेदको को लाभार्थी बनाकर वापस भेजने का हो। उनके समस्याओ का तत्काल निराकरण होना चाहिए।

  • मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    बच्चों के बीच पहुंचे मंत्री जायसवाल, सुविधाओं का लिया जायजा कहा, विद्यार्थियों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर जाना भोजन, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का हाल, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम जरौंधा स्थित छात्रावास पहुंचे। मंत्री के छात्रावास पहुंचने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने औपचारिक निरीक्षण तक सीमित न रहते हुए विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और छात्रावास में उन्हें मिल रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया।
    मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, रहने की व्यवस्था सहित दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में यहां रहने वाले बच्चों को बेहतर वातावरण, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिम्मेदार अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
    मंत्री ने अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने तथा भोजन और स्वच्छता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    मंत्री का यह अंदाज विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने की पहल के रूप में देखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह संदेश भी स्पष्ट रूप से दिया गया कि सरकारी छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

  • मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया   हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

    मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया   हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

    रायपुर 
     प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा  दी जा रही सुविधाओं में वृद्धि करते हुए आज प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.chhattisgarhhaj.org का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से हज यात्रियों को त्वरित सूचना की प्राप्ति, हज यात्रा से संबंधित समस्त जानकारी एवं हज यात्रा के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा प्राप्त होगी। इस सुविधा से हज यात्रियों को रायपुर मुख्यालय आने जाने में होने वाले  आर्थिक व्यय एवं समय की बचत होगी। राज्य हज कमेटी की वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग, (राज्य मंत्री दर्जा), हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, कार्यपालन अधिकारी/ सचिव डॉ खुशबू उस्मान, एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • जनविश्वास बढ़ाने वाला समाधान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री के साथ सैकड़ों समस्याओं का तुरंत समाधान

    जनविश्वास बढ़ाने वाला समाधान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री के साथ सैकड़ों समस्याओं का तुरंत समाधान

    संवाद से संपूर्ण समाधान शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की मौजूदगी में सैकड़ों समस्याओं का त्वरित निराकरण

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम मझौली में आयोजित “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर संवाद से संपूर्ण समाधान कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाले इस विशाल शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर शासन ने संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की मिसाल पेश की।

    ग्राम पंचायत अखराडांड, बरमपुर, मझौली, भूकभूकी, दुबछोला, ठग्गांव, दुग्गी, सिंघत, खड़गवां और पोडीडीह सहित कुल 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए आयोजित इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे। शिविर ने “समाधान आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करते हुए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाई।
    कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रिया मसराम, जनपद सदस्य श्यामबाई मरकाम, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह करियाम, जनपद सदस्य इंद्रावती सिंह, धर्मपाल सिंह, सोनमती उर्रे सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारंभ के साथ ही पूरे शिविर परिसर में उत्साह, जनभागीदारी और भरोसे का वातावरण देखने को मिला।

    शिविर में एसडीएम विज्येन्द्र सारथी, जनपद सीईओ हेमंत बंजारे, तहसीलदार सिद्धि गबेल, सीपीएस दीपिका मिंज, सीएचएमओ अविनाश खरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि शासन अब जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गांव-गांव पहुंच रहा है।

    शिविर स्थल पर स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण यांत्रिकी, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी, वन, खाद्य, पुलिस, बिजली, लोक निर्माण, आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा, पेयजल, बैंकिंग सेवाएं, आधार सेवा, मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संवेदनशीलता की झलक भी देखने को मिली, जब जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती महिलाओं बबीता, कदम कुंवर, रजंती, रोशनी, पप्पी, ममता, मानसी, सविता और उर्मिला की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। इससे शिविर केवल प्रशासनिक आयोजन न रहकर सामाजिक सरोकार का भी केंद्र बन गया।

    जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 392 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा छह हितग्राहियों को राशन कार्ड, आठ हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, पांच लोगों को जाति प्रमाण पत्र, अठारह किसानों को किसान किताब, पांच हितग्राहियों को आवास की चाबी, पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड तथा सात लोगों को नवीन जॉब कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा दो क्षय रोगियों को फूड बास्केट भी प्रदान किया गया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत दी गई, जबकि शेष आवेदनों को समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया।

    अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और मौके पर समाधान कर रही है। उन्होंने “सुशासन तिहार 2026” को जनहित, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, राशन, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आने वाले समय में सुशासन और विकास का आदर्श राज्य बनकर उभरेगा।
    कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विज्येन्द्र सारथी ने बताया कि शिविर में प्राप्त 392 से अधिक आवेदनों में से कई का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में हृदय सिंह, रमेश जायसवाल, अशोक खरे, शंकर प्रताप गुप्ता, रामलाल साहू, हरबंस साहू, सतेन्द्र साहू, मनोज साहू, अंगद, सरपंच सुश्री जया सिंह मरावी, श्रीमती तुला, कुन्ती सिंह, सोनिया सिंह, सुनीता, रामबाई, संत कुमार सिंह, सुखीत लाल अगरिया, हरि सिंह, सचिव श्रीमती सुन्दर लली, उर्मिला, यशोदा, अनुराग दुबे, अशोक पाण्डेय, सीता सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।