Tag: Jailer 2

  • रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    रजनीकांत ने इस साल की सबसे बड़ी मासी फिल्म अपने फैंस को दे डाली है. उनकी नई फिल्म जेलर 2 को रिलीज हुए हफ्ता नहीं हुआ है, और ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. 75 साल की उम्र में भी तमिल सुपरस्टार का जलवा दिखाई दिया है. तभी तो सोमवार के दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब हुई.

    जेलर 2 ने मंडे टेस्ट किया पास
    सैकनिल्क के मुताबिक, जेलर 2 ने सोमवार को भारत में करीब 42.35 करोड़ रुपेय का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल नेट कमाई इंडिया में 242.25 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को सोमवार को देशभर में 14,976 शोज में करीब 48.8% ऑक्यूपेंसी मिली. यानी कामकाजी वाले दिन भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए अच्छी संख्या में ऑडियंस पहुंची.

    रजनीकांत की इस फिल्म को तमिल भाषा में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने तमिल वर्जन से अब तक 175.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, तेलुगु और हिंदी वर्जन के मुकाबले तमिल में इसका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि तमिल के अलावा बाकी भाषाओं में इसके शोज थोड़े कम हैं. मगर तब भी ये बढ़िया कमाई कर रही है.

    जेलर 2 की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, पांच दिनों में इसने इंडिया में ग्रॉस 283.75 करोड़ रुपये कमाए, और वर्ल्डवाइड अभी 194 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म अभी तक कुल 477.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है. रजनीकांत की फिल्म विदेश में भी अपना डंका बजा रही है.

    टॉक्सिक को पछाड़ बनी सबसे बड़ी साउथ मूवी
    जेलर 2 साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल और साउथ फिल्म बन चुकी है. इससे पहले कन्नड़ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक थी, जिसने वर्ल्डवाइड 342 करोड़ का कलेक्शन किया था. रजनीकांत की फिल्म संडे को ही ये रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी. अब फिल्म 500 करोड़ कमाने के नजदीक है.

    तमिल सुपरस्टार की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म 2.0 और जेलर है, जिसने 600-700 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. अब अगर जेलर 2 500 करोड़ से ज्यादा कमा गई, तो ये उनके करियर में एक और माइलस्टोन साबित होगी. देखना है कि क्या ऐसा हो पाएगा या नहीं.

  • थलाइवा के लिए संजू सैमसन की दीवानगी! पत्नी और टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

    थलाइवा के लिए संजू सैमसन की दीवानगी! पत्नी और टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं, और यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इस बार संजू ने अपने थलाइवा प्रेम को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 देखने के लिए संजू सैमसन ने अपनी पत्नी, दोस्तों और टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के लिए पूरा का पूरा सिनेमा थिएटर ही बुक कर डाला। संजू सैमसन का ये करना दिखाता है कि वह रजनीकांत के कितने बड़े फैन हैं।

    दिल्ली के इवेंट के कारण छूटी फिल्म, संजू ने ऐसे की भरपाई
    संजू सैमसन रजनीकांत की फिल्मों के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को कभी मिस नहीं करना चाहते, लेकिन इस बार दिल्ली में एक इवेंट के कारण वह फिल्म रिलीज के पहले दिन नहीं देख पाए थे। इस देरी की भरपाई करते हुए संजू ने अपनी पत्नी अनामिका, दोस्तों और तमिल समझने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल प्राइवेट स्क्रीनिंग का इंतजाम कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को देखा।

    संजू सैमसन ने क्या कहा?
    इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए संजू सैमसन ने कहा, 'मुझे रजनी सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का इंतजार करता हूं। कल दिल्ली में एक इवेंट था, इसलिए मैं रिलीज के पहले दिन इसे नहीं देख सका। लेकिन आज किस्मत से मुझे पूरा थिएटर बुक करने का मौका मिल गया। मैंने अपने दोस्तों, पत्नी और टीम के उन सभी सपोर्ट स्टाफ मेंबर्स को बुलाया है जो तमिल समझते हैं।'

    क्रिकेटर्स में भी सिर चढ़कर बोलता है रजनीकांत का जादू
    रजनीकांत की बड़े पर्दे पर मौजूदगी, उनकी खास शैली और स्वैग के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस हैं। संजू सैमसन का यह खास अंदाज रजनीकांत के प्रति उनके सम्मान और दीवानगी को बयां करता है। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ रजनीकांत की फिल्म देखने का संजू का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।