Tag: iOS 27

  • iOS 27 में मिलेगा फास्ट स्पीड और AI फीचर्स का तगड़ा अपग्रेड

    iOS 27 में मिलेगा फास्ट स्पीड और AI फीचर्स का तगड़ा अपग्रेड

    ऐपल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 की शुरुआत कर दी है. WWDC 2026 के कीनोट के दौरान कंपनी ने कई बड़े-बड़े ऐलान किए हैं. कंपनी ने आईओएस के न्यू वर्जन iOS 27 का भी ऐलान किया है और बताया है कि यह किन-किन आईफोन को इसका सपोर्ट मिलेगा. जबकि लाखों पुराने हैंडसेट को इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा.

    WWDC 2026 कीनोट के दौरान कंपनी ने बताया है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए न्यू हैंडसेट को iOS 27 का सपोर्ट मिलेगा. जबकि iPhone 11 से पहले लॉन्च हुए हैंडसेट को iOS 27 का सपोर्ट नहीं मिलेगा. डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी iOS 27 को मिलने वाले फीचर्स के बारे में ऑफिशियली तौर पर जानकारी दी.

    iOS 27 से अपडेट के बाद यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इस दौरान कंपनी का मुख्य फोकस ऐपल इंटेलीजेंस को लेकर रहा. कई ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन किया गया है. साथ ही परफॉर्मेंस को भी बेहतर करने की कोशिश की है.

    इन iPhone को iOS 27 का सपोर्ट मिलेगा
    iPhone 11
    iPhone 11 Pro
    iPhone 11 Pro Max
    iPhone SE (2nd gen+)
    iPhone 12 mini
    iPhone 12
    iPhone 12 Pro
    iPhone 12 Pro Max
    iPhone 13 mini
    iPhone 13
    iPhone 13 Pro
    iPhone 13 Pro Max
    iPhone 14
    iPhone 14 Plus
    iPhone 14 Pro
    iPhone 14 Pro Max
    iPhone 15
    iPhone 15 Plus
    iPhone 15 Pro
    iPhone 15 Pro Max
    iPhone 16e
    iPhone 16
    iPhone 16 Plus
    iPhone 16 Pro
    iPhone 16 Pro Max
    iPhone 17e
    iPhone 17
    iPhone Air
    iPhone 17 Pro
    iPhone 17 Pro Max

    iOS 27 सपोर्ट नहीं मिलेगा
    iPhone XS
    iPhone XS Max
    iPhone XR
    iPhone X
    iPhone 8 / 8 Plus
    iPhone 7 सीरीज और उससे पुराने मॉडल

    iOS 27 के तहत डेली टास्क आसान होगा और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा

    iOS 27 से अपडेट करने के बाद iPhone यूजर्स को कई यूजफुल और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. कई फीचर्स ऐसे हैं, जो यूजर्स के लिए डेली काम आते हैं.

    iOS 27 से अपडेट के बाद मिलेगी फास्ट स्पीड
    कंपनी ने बताया है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद ऐप्स पहले की तुलना में 30 परसेंट ज्यादा फास्ट तरीके से लॉन्च होंगे. साथ ही नई खींची गई तस्वीर, अब Photos ऐप में 70परसेंट तक तेजी से दिखाई देंगी. वहीं AirDrop ट्रांसफर की स्पीड 80 परसेंट तक बढ़ सकेगी.

    स्मार्ट स्विचिंग का फायदा होगा
    iOS 27 से हैंडसेट अपडेट करने के बाद Wi-Fi और सेल्युलर नेटवर्क के बीच स्मार्ट स्विचिंग होगी. साथ ही कंपनी ने बेहतर सर्च इंफ्रास्ट्रक्चरऔर अधिक रिस्पॉन्सिव CPU शेड्यूलर को भी शामिल किया है. कंपनी ने बताया है कि इन सुधारों का फायदा पुराने iPhone मॉडल्स को भी मिलेगा.

    iOS 27 के साथ और भी नए फीचर्स को शामिल किया है, जिसमें एंड्रॉयड और विंडोज यूजर्स के लिए iCloud Shared Albums में कॉन्ट्रीब्यूशन देने की सुविधा है. हेल्थ ऐप में मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज ट्रैकिंग को भी शामिल किया है. AirPods के लिए कस्टम EQ सेटिंग्स को शामिल किया है.