Tag: Imran Khan

  • इमरान खान के लिए फिर उठी आवाज, माइकल आथर्टन और कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा पत्र

    इमरान खान के लिए फिर उठी आवाज, माइकल आथर्टन और कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा पत्र

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर क्रिकेट जगत में एक बार फिर आवाज उठी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने बताया है कि वह उन 21 एक्स इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के ग्रुप क्रिकेटरों के ग्रुप में क्यों शामिल हुए, जिन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों से जेल में बंद इमरान खान को उचित मेडिकल सुविधाएं देने की अपील की है l

    आथर्टन के मुताबिक, यह मामला सिर्फ इमरान खान के इलाज तक सीमित नहीं है. उन्हें चिंता इस बात की भी है कि पाकिस्तान में इमरान को सार्वजनिक जीवन से लगभग गायब करने की कोशिश की जा रही है. इमरान खान 2023 से जेल में हैं l

    उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया गया है, हालांकि वह इन आरोपों को लगातार खारिज करते रहे हैं. हाल के महीनों में उनकी सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ी है l

    आथर्टन ने नास‍िर हुसैन के साथ स्काई स्पोर्ट्स  के क्रिकेट पॉडकास्ट में इस पूरे मामले पर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों 21 पूर्व कप्तानों और इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के उस समूह का हिस्सा थे, जिसने इमरान खान के लिए दूसरी बार पत्र भेजा है l

    आथर्टन ने कहा कि इस अपील का मूल मुद्दा इमरान खान को जरूरी इलाज दिलाना है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी चिंता भी है. उनके मुताबिक- स्टेट (पाकिस्तान) ने इमरान को लगभग अस्तित्व से ही 'खत्म' करने की कोशिश की है, जिसे सोशल मीडिया के दौर में करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है l

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की शीर्ष अदालत के आदेश के बाद इमरान खान को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी ठीक तरह से जांच नहीं की गई. इसी के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मेडिकल सुविधाओं और इलाज को लेकर दोबारा आवाज उठाई l

    इस समूह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं. भारत के पूर्व कप्तान कप‍िल देव, सुनील गावस्कर और द‍िलीप वेंगसरकर  ने भी इस अपील पर हस्ताक्षर किए हैं l

    कप‍िल ने किया इमरान का सपोर्ट
    इमरान खान के लिए भारतीय क्रिकेट के इन दिग्गजों का सामने आना खास तौर पर चर्चा में है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. ऐसे में तीन पूर्व भारतीय कप्तानों का इस मानवीय अपील का हिस्सा बनना अहम माना जा रहा है. कप‍िल देव ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने दोस्त और क्रिकेट प्रतिद्वंद्वी इमरान खान के समर्थन में आवाज क्यों उठाई l

    उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सार्वजनिक तौर पर बोलने के लिए दोष नहीं देते, क्योंकि उन्हें उसी देश में रहना है. लेकिन अपने उस दोस्त का समर्थन करना चाहते हैं, जिसकी क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने प्रशंसा की और जिसके साथ खेला भी l

    कप‍िल ने यह भी साफ किया कि यह अपील पाकिस्तान की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए नहीं है. उनके मुताबिक, पाकिस्तान का कानून क्या कहता है, यह उस देश का विषय है. लेकिन किसी भी कैदी को बुनियादी सुविधाएं और सम्मान मिलना चाहिए l

    कप‍िल ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और दुनिया के टॉप क्रिकेटरों में भी उनका नाम रहा है. इसलिए अपील सिर्फ इतनी है कि उन्हें बेहतर से बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मिले l

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिकेटरों की ओर से किसी तरह का जवाब मांगना या कानूनी प्रक्रिया बदलने की मांग नहीं की जा रही है. यह केवल मानवीय आधार पर इलाज और जरूरी सुविधाएं देने की अपील है l

    इमरान की सेहत को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?
    इमरान खान की सेहत को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. इस साल की शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि उन्होंने एक आंख की रोशनी खो दी है. इन रिपोर्ट्स के बाद उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ गई. हालांकि इमरान खान की हिरासत और उनसे जुड़े कानूनी मामलों को लेकर अलग-अलग दावे और राजनीतिक विवाद लगातार जारी हैं l

  • जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 16 सितंबर तक मिलेगा इलाज

    जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 16 सितंबर तक मिलेगा इलाज

    इस्लामाबाद
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए देश की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल से एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अदालत का यह फैसला इमरान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच आया है
    उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और उनके परिवार के सदस्य काफी समय से उन्हें अस्पताल ले जाने की मांग कर रहे थे, जिसका अदालत ने संज्ञान लिया

    पीटीआई के प्रवक्ता नईम हैदर पंजुथा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इमरान खान को अगले 48 घंटों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। अदालत ने कहा है कि इमरान 16 सितंबर तक इसी अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

    आंखों की रोशनी जाने का खतरा
    क्रिकेटर से राजनेता बने 73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। पिछले साल से ही उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनके बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त कर रहे थे। इमरान के वकीलों ने दावा किया था कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम हो गई है और उन्हें गंभीर चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का PTI ने स्वागत किया है। पार्टी के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी ने कहा कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य आदेश है। हम चाहते थे कि ऐसा पहले ही हो गया होता, ताकि उनकी आंख और सामान्य स्वास्थ्य में इतनी गिरावट न आती।

    उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें तब तक अस्पताल में ही रहना चाहिए जब तक कि सभी डॉक्टर उनके स्वास्थ्य से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते।

    मुकदमों का सामना कर रहे हैं पूर्व पीएम
    2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर होने के बाद से ही इमरान खान कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें सरकारी तोहफों से लेकर गैरकानूनी शादी जैसे कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

    हालांकि, इमरान खुद पर लगे सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज करते रहे हैं। कुछ मामलों में उनकी सजा को निलंबित किया जा चुका है या पलट दिया गया है, जबकि कई मामलों में अपील अब भी लंबित है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठी थी मांग
    इमरान खान के स्वास्थ्य और जेल की स्थितियों को लेकर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई गई थी। इस साल फरवरी में दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने, जिनमें भारत के भी कुछ खिलाड़ी शामिल थे, इमरान के लिए बेहतर इलाज की मांग की थी और उनकी जेल स्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।

    2018 में सत्ता में आई PTI का पाकिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों में आज भी बड़ा जनाधार है। लेकिन, 2024 के चुनाव से पहले पार्टी से उसका चुनाव चिह्न छीन लिया गया था, जिससे पार्टी के उम्मीदवारों को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना पड़ा था।

  • ऑडियो क्लिप ने खोले बड़े राज! इमरान खान को ‘मेंटली अनफिट’ घोषित करने की साजिश पर पाकिस्तान में बवाल

    ऑडियो क्लिप ने खोले बड़े राज! इमरान खान को ‘मेंटली अनफिट’ घोषित करने की साजिश पर पाकिस्तान में बवाल

    इस्लामाबाद
    पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की सेहत को लेकर एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। उनके समर्थकों के बीच यह आशंका तेज़ हो रही है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित ऑडियो क्लिप ने इस विवाद को और भड़का दिया है। यह ऑडियो पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लक्ष्मण उर्फ लकी बिष्ट द्वारा शेयर किया गया  है, जिसमें पाकिस्तान सरकार, प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और सेना प्रमुख Asim Munir पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
     
    ऑडियो में दावा किया गया है कि जेल प्रशासन पर सरकारी एजेंसियों और सेना से जुड़े तत्वों का प्रभाव है तथा इमरान खान को कथित रूप से “ शारीरिक और मानसिक रूप से धीरे-धीरे कमजोर” करने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपों और पलटवारों के बीच पाकिस्तान की सियासत एक बार फिर उबाल पर नजर आ रही है।  उनके परिवार और समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। वहीं सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रचार बताया है।

    इससे पहले इमरान खान की बहन उज्मा खान ने प्रेस वार्ता में कहा कि हालिया जेल मुलाकात के दौरान इमरान ने संदेश दिया—यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए सेना प्रमुख Asim Munir जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना प्रमुख और गृह मंत्री Mohsin Naqvi मिलकर उन्हें “धीरे-धीरे मारने” की योजना बना रहे हैं। अलीमा खान ने दावा किया कि इमरान की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है और उन्हें निजी डॉक्टरों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। नूरीन खान ने भी सेना नेतृत्व की आलोचना करते हुए इसे “कानून के बिना राज” बताया।
     
    प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इसे पीटीआई का राजनीतिक स्टंट बताया।सरकार द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की आंखों की रोशनी चश्मे के साथ सामान्य स्तर तक सुधर रही है। रिपोर्ट में उनकी सेहत को स्थिर बताया गया है। अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान की गिरफ्तारी और मुकदमों को लेकर पहले ही पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बना हुआ है। उनकी पार्टी समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • इमरान खान के लिए राहत: अस्पताल में इलाज, परिवार से मिलने की अनुमति भी मिलेगी

    इमरान खान के लिए राहत: अस्पताल में इलाज, परिवार से मिलने की अनुमति भी मिलेगी

    लाहौर 

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जल्द अस्पताल शिफ्ट किए जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक उनकी आंख के इलाज के लिए 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आइलिया इंजेक्शन की एक और डोज दी जानी है. उन्हें आंखों के इलाज के लिए रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक इस बार उन्हें रावलपिंडी के अल शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया जा सकता है.

    अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह अस्पताल में कितने दिन रहेंगे. अंतिम फैसला डॉक्टरों से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया जाएगा. सूत्रों का यह भी कहना है कि इलाज के दौरान या उसके बाद इमरान खान को अपने कुछ करीबी सहयोगियों और जेल में बंद उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात की अनुमति मिल सकती है. सरकार व्यापक मेडिकल जांच कराने की भी योजना बना रही है. इनमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, हृदय संबंधी जांच और पूरे शरीर के ब्लड टेस्ट जैसे प्रमुख परीक्षण शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि इन सभी टेस्ट के जरिए उनकी सेहत की विस्तृत और आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की जाएगी.
    दुनियाभर में हो रही है इमरान के इलाज की मांग

    इमरान खान को सरकार ने अकेले ही एक कोठरी में बंद कर रखा है, जहां न तो उनसे किसी को मिलने की इजाजत है और न ही वे वहां से निकल सकते हैं. उनसे मिलकर आए उनके वकील ने बताया था कि उनकी आंखों की रोशनी 85 फीसदी तक जा चुकी है और उन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही हैं. इसके अलावा उन्हें फ्रिज और टीवी जैसी बेसिक सुविधाएं भी नहीं दी गईं जबकि मच्छरों की वजह से वहां सोना तक मुश्किल हो रहा है. वकील ने मांग की थी कि उन्हें टीवी नहीं तो कम से कम किताबें ही दी जाएं, ताकि वे अपना समय बिता सकें. इमरान खान की ये हालत सामने आने के बाद पूरी दुनिया में उनके समर्थन में रैलियां हुईं और ये अपील की गई कि उनका इलाज हो. दुनिया में क्रिकेट जगत के 12 पूर्व कप्तानों ने मिलकर पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी भी लिखी कि इमरान खान को उचित इलाज दिया जाए.
    खराब सेहत को बता रहे सियासी ड्रामा

    वहीं पाकिस्तान के पंजाब की सूचना मंत्री अज्मा बुखारी ने इमरान खान की हालिया मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी सेहत और आंखों की रोशनी पूरी तरह ठीक है. उन्होंने बताया कि खान साहब को जेल में सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें पौष्टिक भोजन और टहलने के लिए अलग स्थान भी शामिल है. अजमा बुखारी ने कहा कि मेडिकल जांच में किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की पुष्टि नहीं हुई है. उनके मुताबिक इमरान खान एक आंख से घड़ी की सुइयां तक साफ देख सकते हैं. उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए इसे उनका राजनीतिक ड्रामा करार दिया.