Tag: Home Loan

  • घर खरीदने का प्लान? SBI से 40 लाख लोन के लिए सैलरी और EMI का कैलकुलेशन समझें

    घर खरीदने का प्लान? SBI से 40 लाख लोन के लिए सैलरी और EMI का कैलकुलेशन समझें

    नई दिल्ली
    एक आम आदमी के लिए होम लोन सबसे अधिक रकम का और सबसे अधिक अवधि वाला लोन होता है। ऐसे में कभी भी जल्दबाजी में होम लोन नहीं लेना चाहिए। होम लोन लेने से पहले सभी बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दर और दूसरे चार्जेज की तुलना कर लें। जहां आपको सबसे सस्ता पड़ रहा हो, वहां से होम लोन लें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो होम लोन लेने से पहले इसे जरूर ठीक कर लें। इससे आपको कर्ज पर कम ब्याज दर पाने में मदद मिलेगी।

    SBI की होम लोन पर ब्याज दरें
    देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन मैक्सगेन (OD) में ब्याज दर 7.75 फीसदी से 8.95 फीसदी है। टॉप अप लोन पर 7.75 फीसदी से 10.50 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर बैंक 8.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
     
    40 लाख के होम लोन पर कितना बनेगा ब्याज
    अगर आप एसबीआई से 40 लाख रुपये का होम लोन 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 27,287 रुपये की बनेगी। यहां आप 30 साल में कुल ब्याज 58,23,338 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 28,912 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 46,73,682 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,615 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 35,87,609 रुपये चुकाएंगे।

    अवधि (Tenure)    मासिक EMI    कुल ब्याज
    30 साल    ₹27,287    ₹58,23,338
    25 साल    ₹28,912    ₹46,73,682
    20 साल    ₹31,615    ₹35,87,609
    अवधि (Tenure)    ब्याज दर    न्यूनतम मंथली सैलरी
    30 साल    7.25%    ₹54,574
    25 साल    7.25%    ₹57,824

    कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?
    बैंक आपकी मंथली सैलरी के 50 फीसदी तक की रकम के बराबर ईएमआई वाला लोन आसानी से दे देते हैं। एसबीआई से 40 लाख रुपये का होम लोन 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेने के लिए न्यूनतम मंथली सैलरी 54,574 रुपये होनी चाहिए। इसमें एक शर्त यह है कि आपके ऊपर पहले से कोई दूसरा लोन नहीं होना चाहिए। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो न्यूनतम मंथली सैलरी 57,824 रुपये होनी चाहिए।