Tag: Hardik Pandya

  • हार्दिक पंड्या के IPL भविष्य पर सस्पेंस, ट्रेड के जरिए बदल सकती है टीम; सामने आई नई चर्चा

    हार्दिक पंड्या के IPL भविष्य पर सस्पेंस, ट्रेड के जरिए बदल सकती है टीम; सामने आई नई चर्चा

    मुंबई 

    आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की डेट सामने आने के बाद खिलाड़ियों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है. 16 दिसंबर को आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन गोवा में किया जाएगा. जिसके लिए टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। 

    मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को भेजनी होगी. रिटेंशन नियमों की सुगबुगाहट के बीच भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। 

    भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा दावा करते हुए यह साफ कर दिया है कि हार्दिक पंड्या के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने की उम्मीद बहुत कम है. इसके उलट अश्विन का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) इस स्टार खिलाड़ी को अपने पाले में लाने की रेस में सबसे आगे चल रही है। 

    अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आर अश्विन ने उन अटकलों पर विराम लगाया जिसमें कहा जा रहा था कि एमएस धोनी व्यक्तिगत रूप से हार्दिक पंड्या को सीएसके में लाने के लिए मान सकते हैं. अश्विन ने इसे एक दूर की कहानी बताया।  

    इसके पीछे की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि सितंबर 2026 में जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. मुंबई इंडियंस के साथ जहीर के पुराने कार्यकाल के दौरान हार्दिक के साथ उनके अनबन की खबरें भी चर्चा में रही हैं। 

    मुंबई के लिए बेहद खराब गुजरा सीजन
    दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद खराब रहा था. टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी. खुद हार्दिक पंड्या का बल्ला भी शांत रहा था और उन्होंने 10 मैचों में 138.25 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 206 रन बनाए थे और 4 विकेट झटके थे। 

    आर अश्विन के मुताबिक अगर हार्दिक पंड्या का ट्रेड होता है तो राजस्थान रॉयल्स इस रेस में सबसे ऊपर है. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद एक नए कप्तान की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर किंग्स (LSG) का नाम भी इस ट्रेड की चर्चाओं में चल रहा है, हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रस्ताव कन्फर्म नहीं किया गया है। 

    आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 है और दिसंबर 2026 में ऑक्शन होना है, ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में यह साफ हो जाएगा कि हार्दिक पंड्या अपने आईपीएल करियर का अगला कदम क्या उठाते हैं। 

  • ‘शोले’ के फेमस गाने पर थिरकीं हार्दिक पंड्या की EX गर्लफ्रेंड, बाथरूम डांस वीडियो वायरल

    ‘शोले’ के फेमस गाने पर थिरकीं हार्दिक पंड्या की EX गर्लफ्रेंड, बाथरूम डांस वीडियो वायरल

    मुंबई 
    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान बुधवार (16 स‍ितंबर) को हुआ, जहां भारतीय टीम से हार्द‍िक पंड्या का नाम नहीं था. पंड्या ने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, इसकी वजह लगातार लगी चोटें हैं,  जून में उनको अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें पैर में चोट लग गई थी। 

    इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए पीठ में खिंचाव की वजह से चार मैच नहीं खेल पाए थे,  इसके बाद वह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) CoE में फ‍िटनेस और कंडीशनिंग पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें एक और चोट लग गई. बहरहाल, हार्द‍िक पंड्या टीम में सेलेक्ट ना होने की वजह से चर्चा में हैं। 

    वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं जैस्मिन वाल‍िया अपने एक वीड‍ियो की वजह से छाई हुई हैं. जैस्मिन वालिया भारतीय मूल की ब्रिट‍िश स‍िंगर और टीवी प्रेजेंटर हैं.  उन्होंने अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिन्दी में गाने गाये हैं, साल 2017 में जैक नाइट के साथ गाया उनका गाना 'बॉम डिग्गी' बीबीसी एशियन नेटवर्क के चार्ट में पहले स्थान पर रहा था, इसे अब तक 42 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। 

    36 साल की जैस्म‍िन ने अब एक ताजा वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां सफेद रंग के स्लीवलेस, डीप नेक क्रॉप ब्लॉउज और सफेद साड़ी में गोल्ड ज्वेलरी पहनी नजर आ रही हैं. वीड‍ियो में वो 1975 में आई मूवी शोले के फेमस ट्रैक महबूबा, महबूबा पर डांस कर रही हैं। 

    वीड‍ियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, जब आप इंड‍िया में हों. इससे यह माना जा रहा है कि वो इस समय भारत में हैं. उनके इस वीड‍ियो को यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं. कुल मिलाकर उनका लुक बहुत स्टाइलिश और बोल्ड है। 

    पोस्ट पर फैन्स का रिएक्शन जबरदस्त है, कोई लिख रहा है 'Jas!!!!', कोई उन्हें ड्रीमगर्ल कह रहा है,  एक कमेंट में तो हार्दिक पांड्या का नाम तक ले लिया गया, जैस्मीन वालिया लंबे समय से बॉलीवुड और सोशल मीडिया में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए चर्चा में रहती हैं, सफेद आउटफिट में उनका ये लुक काफी वायरल हो रहा है, 

    जब हार्द‍िक का नाम जैस्म‍िन वाल‍िया से जुड़ा था 
    पंड्या ने मॉडल नताशा स्टेनकोविक संग 31 मई  2020 को शादी की और उसी साल 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य का दुन‍िया में स्वागत किया.  
    लेक‍िन महज 4 साल बाद ही नताशा और पंड्या ने जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी। 

    इसके बाद हार्द‍िक का नाम अगसत 2024 में ब्रिट‍िश स‍िंगर जैस्म‍िन वाल‍िया से जुडा. दोनों ही लोग कथ‍ित तौर पर ग्रीस में छुट्ट‍ियां मनाते देखे गए, जहां से उनके फोटो वायरल हुए, दोनों ही लोगों ने एक ही लोकेशन से अपने फोटो शेयर किए थे। 

    जैस्म‍िन आईपीएल 2025 में हार्द‍िक के मैच देखने गई थीं. वहीं वो चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में भी हार्द‍िक के मैच देखने पहुंची थी, हालांकि उसके बाद उसी साल दोनों में अलगाव की खबरें आईं. बाद में हार्द‍िक का नाम मॉडल माह‍िका शर्मा के साथ जुड़ गया। 

  • अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत को नुकसान, हार्दिक पंड्या की चोट बनी वजह, वनडे मुकाबलों में नहीं दिखेंगे

    अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत को नुकसान, हार्दिक पंड्या की चोट बनी वजह, वनडे मुकाबलों में नहीं दिखेंगे

    धर्मशाला

    भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

    बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट के अनुसार हार्दिक को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. यह जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिंचाव की चोट है. मेडिकल स्टाफ ने उनकी रिकवरी अवधि लगभग तीन सप्ताह बताई है. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

    हार्दिक का बाहर होना भारतीय टीम के संतुलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह न सिर्फ मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि नई गेंद और मिडिल ओवरों में उपयोगी तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन को ऑलराउंडर विभाग में नए संयोजन पर विचार करना पड़ सकता है। 

    शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. ऑलराउंडर विभाग में नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। 

    भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा तथा अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा। 

    इस सीजन आईपीएल में हार्दिक पंड्या को फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा था. वह मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे, हालांकि 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में उन्होंने वापसी कर ली थी। 

    अफगानिस्तान सीरीज भारत के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ऐसे में हार्दिक पंड्या का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलता है और भारतीय टीम मैदान पर किस संयोजन के साथ उतरती है। 

    भारत: वनडे  स्क्वॉड
    शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार। 

    * हार्दिक पंड्या लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा होना बाकी है। 

    IND vs AFG: ODI सीरीज

    पहला वनडे- 13 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
    दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
    तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे