Tag: Hair Care

  • प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    सब्जी, दाल या सलाद बनाते समय प्याज हर भारतीय रसोई में रोज इस्तेमाल होता है. लेकिन हम प्याज छीलकर उसके सूखे छिलकों को बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि प्याज के छिलकों में प्याज से भी ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सल्फर, पोटैशियम, कैल्सियम और क्वेर्सेटिन नाम का पाचक तत्व मौजूद होता है.

    ये सूखे छिलके न सिर्फ आपके पौधों के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक खाद का काम करते हैं बल्कि सफेद बालों को काला करने, सूप-करी का फ्लेवर बढ़ाने और त्वचा की रंगत सुधारने में कमाल का असर दिखाते हैं. अगर आप प्याज के छिलकों को फेंकने के बजाय इकट्ठा करें तो घर के 5 बड़े काम मुफ्त में हो जाएंगे. आइए जानते हैं प्याज के छिलकों के 5 शानदार इस्तेमाल.

    पौधों के लिए पोटैशियम रिच लिक्विड खाद
    इस्तेमाल: 2 मुट्ठी प्याज के छिलकों को 1 लीटर पानी में डालकर 24 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें. 24 घंटे बाद पानी का रंग लाल-भूरा हो जाएगा. इसे छानकर पौधों की जड़ों में डालें. इसमें मौजूद पोटैशियम, आयरन और सल्फर से पौधों में कीड़े नहीं लगते और ढेरों फूल व फल आते हैं.

    सफेद बालों को काला करने का नेचुरल हेयर डाई
    इस्तेमाल: प्याज के छिलकों को कड़ाही में बिना तेल के तब तक भूनें जब तक वे पूरी तरह काले न हो जाएं. अब इस राख को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल या नारियल तेल मिलाकर सफेद बालों पर लगाएं. यह बिना किसी केमिकल के बालों को तुरंत नेचुरल काला रंग देता है.

    सूप और करी का रंग व फ्लेवर बढ़ाएं
    इस्तेमाल: वेजिटेबल सूप, स्टू या किसी दाल-ग्रेवी को पकाते समय प्याज के साफ छिलकों को धोकर उबलते समय डाल दें. परोसने से पहले छिलके निकाल लें. इससे सूप या ग्रेवी को खूबसूरत नेचुरल रिच कलर और सोंधा फ्लेवर मिलता है.

    कीड़े-मकौड़ों के लिए नेचुरल पेस्टिसाइड स्प्रे
    इस्तेमाल: प्याज के छिलकों को पानी में 10-15 मिनट उबालें. ठंडा होने पर पानी को स्प्रे बोतल में भरें और 1/2 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. इस स्प्रे को पौधों पर छिड़कने से कीड़े, एफिड्स और चींटियां तुरंत भाग जाती हैं.

    इम्युनिटी और गले की खराश के लिए टी
    इस्तेमाल: प्याज के छिलकों को अच्छी तरह धोकर 2 कप पानी में 5-7 मिनट तक उबालें. छानकर इसमें थोड़ा-सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं. इसमें मौजूद क्वेर्सेटिन एंटी-ऑक्सीडेंट इम्युनिटी बूस्ट करता है और मौसम बदलने पर होने वाली गले की खराश व सर्दी में राहत देता है.

  • बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

     दही सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. पुराने समय से ही लोग बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करते आए हैं. दही में प्रोटीन, विटामिन B और D, लैक्टिक एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं.

    दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह भी काम करता है. इसे बालों पर रेगुलर लगाने से बाल सॉफ्ट और स्मूद नजर आते हैं. आज हम आपको बालों पर दही लगाने की सही तरीका बताएंगे जो हेल्दी बाल पाने में आपकी मदद करेगा.
    बालों पर दही का इस्तेमाल कैसे करें?

    दही और नारियल तेल
    अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो दही में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं. इसके लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच हल्का गर्म नारियल तेल मिलाएं. इसे बालों पर लगाकर करीब 30-60 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो लें. इससे बालों में सॉफ्टनेस और नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

    दही और मुल्तानी मिट्टी
    ऑयली स्कैल्प वालों के लिए दही और मुल्तानी मिट्टी का मास्क बालों पर लगाना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और लगभग 20-30 मिनट बाद धो लें.

    दही और आंवला
    दही में आंवला पाउडर मिलाकर बालों पर लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं. इसके लिए 2 चम्मच सादे दही में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा मेथी पाउडर भी मिला सकती हैं. इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर लगभघ 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें.

    दही बालों में लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
        बालों पर हमेशा ताजा और सादा दही ही इस्तेमाल करें.
        दही को आंखों के संपर्क में आने से बचाएं.
        पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर जलन, खुजली या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

     

  • अलसी के बीज से बनाएं नेचुरल जेल, स्किन से लेकर बालों तक आएगा निखार

    अलसी के बीज से बनाएं नेचुरल जेल, स्किन से लेकर बालों तक आएगा निखार

    सुंदर, चमकदार त्वचा और मुलायम, लंबे बाल पाने के लिए अक्सर लोग महंगे पार्लर ट्रीटमेंट, केराटिन और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन कुछ समय बाद इन केमिकल्स का असर खत्म होते ही स्किन और बाल फिर से बेजान नजर आने लगते हैं. अगर आप बिना एक पैसा फालतू खर्च किए पूरी तरह नेचुरल और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो अलसी के बीज का जेल आपके लिए एक वरदान है.

    ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अलसी का जेल न सिर्फ चेहरे की झुर्रियों व दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा पर 'कोरियन ग्लास स्किन' जैसा ग्लो लाता है, बल्कि बालों को नेचुरल केराटिन जैसा स्मूथ, सिल्की और मजबूत भी बनाता है. आइए जानते हैं घर पर ही आसानी से अलसी का जेल बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल की सही विधि.

    सामग्री
    अलसी के बीज : 1/2 कप

    पानी: 2 कप

    एलोवेरा जेल: 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल – अतिरिक्त नमी के लिए)

    विटामिन E कैप्सूल: 1 (ऑप्शनल – ग्लो और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए)

    छानने के लिए: सूती कपड़ा या बारीक छलनी

    बनाने की सही और आसान विधि
    अलसी और पानी को उबालें: एक पैन में 2 कप पानी और 1/2 कप अलसी के बीज डालकर मीडियम आंच पर गरम होने रखें.

    जेल बनने तक पकाएं: मिश्रण को चम्मच से चलाते रहें. लगभग 7 से 10 मिनट में पानी उबलने लगेगा और अलसी के बीज एक सफेद झागदार, चिपचिपे जेल में बदलने लगेंगे.

    कंसिस्टेंसी चेक करें: जब पानी का टेक्सचर अंडे की सफेदी जैसा गाढ़ा और तार छोड़ने वाला हो जाए तो तुरंत गैस बंद कर दें. (मिश्रण को ज्यादा गाढ़ा न होने दें, वरना छानने में परेशानी होगी).

    गरम में ही छानें: मिश्रण के थोड़ा ठंडा होते ही (पूरी तरह ठंडा होने से पहले) इसे किसी सूती कपड़े या मलमल के कपड़े में डालें और निचोड़कर एक साफ कटोरी में जेल अलग कर लें.

    एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन जोड़ें: तैयार जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल मिलाकर अच्छे से व्हिस्क करें.

    स्टोर करें: इस तैयार अलसी के जेल को एक साफ कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें. आप इसे 10 से 15 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

    इस्तेमाल करने का सही तरीका
    त्वचा के लिए (Skin Care): साफ चेहरे पर कॉटन या उंगलियों की मदद से इस जेल को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब जेल सूखकर त्वचा खिंची-खिंची महसूस होने लगे, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें. यह नेचुरल बोटॉक्स की तरह काम करता है.

    बालों के लिए (Hair Care): बालों को सेक्शन में बांटकर जड़ों से लेकर सिरों तक इस जेल को अच्छे से लगाएं. 45 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें, फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. बाल एकदम सीधे, चमकदार और सॉफ्ट हो जाएंगे.

  • रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    बालों में तेल लगाना भारतीयों की हेयर केयर रूटीन का हिस्सा रहा है. पूराने समय से बालों को मजबूत, स्मूद, सिल्की और शाइनी बनाने के लिए लोत बालों में तेल लगाते आए हैं. खासकर बालों को मजबूत और घना रखने के लिए लोग अक्सर रात में सिर पर अच्छी तरह तेल लगाकर सोते हैं और सुबह शैंपू करते हैं. लेकिन अगर आप भी सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, तो जरा रुकिए! मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के मुताबिक, तेल लगाने का ये तरीका सही नहीं है. यही बालों के झड़ने से लेकर उनका कमजोर होना का एक बड़ा कारण है. उनका कहना है कि सिर्फ तेल लगा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे कब और कैसे लगाया जा रहा है, ये भी बालों की सेहत के लिए काफी मायने रखता है.

    अगर आप भी बालों में रात को ठूस-ठूसकर तेल भरकर सो जाते हैं और सोचते हैं कि सुबह आपके बाल अच्छे मिलेंगे, तो आप बहुत गलत सोच रहे हैं. चलिए जानते हैं क्या है बालों में तेल लगाने का सही तरीका, जो उन्हें मजबूती देने के साथ ही टूटने से भी बचाएगा.

    रातभर तेल लगाकर सोना पड़ सकता है भारी
    भारतीय आमतौर पर मानते हैं कि बालों में तेल जितनी देर लगा रहेगा, उतना ही ज्यादा फायदा होगा. इसी सोच के चलते कई लोग रात को सोने से पहले सिर में तेल लगाते हैं और सुबह तक इसे लगा रहने देते हैं. लेकिन जावेद हबीब इस आदत को सही नहीं मानते.

    उनके मुताबिक, रात सोने के लिए होती है, बालों में घंटों तक तेल लगाए रखने के लिए नहीं. लंबे समय तक स्कैल्प पर तेल लगा रहने से धूल-मिट्टी और गंदगी चिपक सकती है. इसकी वजह से स्कैल्प ब्लॉक रहता है. इससे स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं और बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. उनका कहना है कि रात में तेल लगाकर सोना ना केवल बाल झड़ने का बल्कि सफेद होने का भी बड़ा कारण है.

    सूखे बालों पर तेल लगाना भी सही तरीका नहीं?
    बालों में तेल लगाने को लेकर एक और आम आदत है कि लोग सीधे सूखे बालों और स्कैल्प पर खूब सारा तेल लगा लेते हैं. जावेद हबीब के अनुसार, ये भी तेल लगाने का सही तरीका नहीं है.

    जिस तरह शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल बालों की कंडीशन के हिसाब से किया जाता है, उसी तरह तेल लगाने का तरीका भी मायने रखता है. वो कहते हैं कि तेल लगाने से पहले बालों को हल्का गीला किया जा सकता है. इससे तेल को बालों पर फैलाना आसान होता है और जरूरत से ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी तेल सूखे बालों पर नहीं, बल्कि हल्के गीले बालों पर लगाना अच्छा होता है.

    तो आखिर बालों में तेल कब लगाएं?
    जावेद हबीब के बताए तरीके के मुताबिक, बालों में तेल लगाने के लिए घंटों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. इसे शैंपू करने से कुछ समय पहले लगाया जा सकता है. तेल लगाने के बाद इसे करीब 5 से 10 मिनट तक बालों और स्कैल्प पर रहने दें और फिर शैंपू कर लें. यानी रातभर तेल लगाकर सोने के बजाय प्री-शैंपू ऑयलिंग को अपनी रूटीन में शामिल किया जा सकता है.

    तेल लगाते समय जोर-जोर से न रगड़ें
    बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि सिर में तेल लगाते समय जितनी तेज मालिश की जाएगी, उतना ही ज्यादा फायदा होगा. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है. जावेद हबीब कहते हैं कि स्कैल्प को जोर से रगड़ने या नाखूनों से खुजलाने के बजाय हल्के हाथों से तेल लगाना अच्छा रहता है. तेल को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से लगाएं. इसके बाद कुछ मिनट छोड़कर शैंपू कर लें. इससे बालों की जड़ें कमजोर नहीं होंगी.

    तेल लगाने का मतलब यह नहीं कि बालों में घंटों तेल रहे
    बालों में तेल लगाने का मकसद उन्हें जरूरत से ज्यादा ऑयली बनाना नहीं है. असल में हेयर केयर में सबसे जरूरी बात है कि आप अपनी स्कैल्प और बालों की जरूरत को समझें. बहुत ज्यादा तेल लगाना, उसे लंबे समय तक छोड़ना या स्कैल्प को जोर से रगड़ना जरूरी नहीं है.

  • बालों का झड़ना और डैंड्रफ होगा कम? घर पर बनाएं रीठा-आंवला-शिकाकाई का नेचुरल शैंपू

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ होगा कम? घर पर बनाएं रीठा-आंवला-शिकाकाई का नेचुरल शैंपू

     आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन चुका है. बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू में अक्सर सल्फेट और पैराबेन जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं.

    अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक रूप से मजबूत, लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो पारंपरिक रीठा शैंपू एक बेहतरीन विकल्प है. रीठा में प्राकृतिक रूप से 'सैपोनिन' मौजूद होता है, जो बालों की गंदगी को गहराई से साफ करता है और स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है.

    सामग्री:
    8-10 सूखा रीठा (बीज निकाले हुए)

    5-6 सूखा आंवला

    5-6 सूखा शिकाकाई

    2-3 कप पानी

    रीठा शैंपू बनाने का तरीका
    रातभर भिगोएं: एक बर्तन में रीठा, आंवला और शिकाकाई को 2-3 कप पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें.

    उबालें: अगली सुबह इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए उबालें, ताकि सभी जड़ी-बूटियों का अर्क पानी में आ जाए.

    मसलें: मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद हाथों से रीठा और शिकाकाई को अच्छे से मसल लें ताकि झाग और रस पूरी तरह बाहर निकल आए.

    छानें: अब इस गाढ़े पानी को किसी पतले कपड़े या छलनी की मदद से छानकर एक साफ बोतल में भर लें. आपका नेचुरल रीठा शैंपू तैयार है.

    इस्तेमाल का तरीका
    सबसे पहले अपने बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह गीला कर लें.

    तैयार किए गए रीठा शैंपू की थोड़ी मात्रा अपने हाथों में लें और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से 3-5 मिनट तक मसाज करें.

    चूंकि यह 100% नेचुरल है, इसलिए इसमें केमिकल शैंपू जितना ज्यादा झाग नहीं बनेगा, लेकिन यह स्कैल्प को पूरी तरह साफ कर देता है.

    मसाज करने के बाद बालों को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें.

    बेहतर परिणामों के लिए हफ्ते में 2 बार इस शैंपू का इस्तेमाल करें.

  • दादी-नानी के देसी नुस्खे, बालों को बनाएंगे मजबूत, घने और चमकदार

    दादी-नानी के देसी नुस्खे, बालों को बनाएंगे मजबूत, घने और चमकदार

    आज के समय में अनहेल्दी लाइफ्सटाइल, गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग पार्लर जाकर हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की हर समस्या का इलाज हमारी रसोई में ही छुपा है.

    हमारी दादी-नानी के समय में न तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स थे और न ही पार्लर, फिर भी उनके बाल लंबे, घने और चमकदार होते थे. ऐसा इसलिए था क्योंकि वे नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती थीं. आइए जानते हैं दादी-नानी के पिटारे से निकले ऐसे ही 5 देसी नुस्खे के बारे में जो आपके बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों से जुड़ी समस्याओं को कर बालों को सुंदर, काले और घने बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

    करी पत्ता बालों को हेल्दी रखने में करता है मदद
    करी पत्ता बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. आप करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना सकते हैं या फिर इसे नारियल के तेल में गर्म करके बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं. चाहें तो इसे दही में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह डैंड्रफ कम करने, स्कैल्प को साफ रखने और बालों की जड़ों को पोषण देने में भी मदद कर सकता है.

    आंवला देगा बालों को मजबूती और चमक
    आंवला विटामिन C का बेहतर सोर्स है जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करता है. इससे बाल मजबूत और चमकदार बन सकते हैं तथा हेयर फॉल कम होने में भी मदद मिल सकती है. आप आंवला खा सकते हैं या फिर आंवला पाउडर को दही, गुनगुने पानी या नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं. आंवला जूस या आंवला ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

    स्कैल्प मसाज से बाल रहता है हेल्दी
    दादी-नानी अक्सर सिर की तेल से मालिश करने की सलाह देती थीं. स्कैल्प मसाज सिर्फ आराम ही नहीं देती, बल्कि इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है. रोजाना लगभग 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करने से बालों की ग्रोथ, मोटाई और स्कैल्प की सेहत बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

    तुलसी और ग्रीन टी से मिलेगा स्कैल्प को पोषण
    तुलसी और ग्रीन टी दोनों ही बालों की देखभाल में उपयोगी मानी जाती हैं. आप दोनों को अलग-अलग या साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गुनगुने पानी में तुलसी की पत्तियां और ग्रीन टी डालकर कुछ देर रखें. ठंडा होने पर इस पानी को बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इससे बालों की चमक बढ़ाने और स्कैल्प को पोषण देने में मदद मिल सकती है.

    गुलाब की पंखुड़ियां या रोज ऑयल का करें इस्तेमाल
    आयुर्वेद में गुलाब को बालों के लिए भी फायदेमंद माना गया है. बाल धोते समय गुनगुने पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डाल सकते हैं या फिर रोज ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

    डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपने हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

  • नारियल तेल लगाने का सही समय, शैंपू से पहले या बाद जानें फायदा

    नारियल तेल लगाने का सही समय, शैंपू से पहले या बाद जानें फायदा

    बालों की सेहत और मजबूती के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल हम सभी के घरों में सदियों से होता आ रहा है और इसके लिए लोग कई तरह के तेल लगाते हैं. लेकिन तेल लगाने का सही समय क्या है? क्या शैंपू से पहले तेल लगाना बेहतर है या बाद में? इस बात पर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है. तो आइए आज आपको बताते हैं कि बालों के टेक्सचर और जरूरत के हिसाब से तेल कब लगाना चाहिए और कैसे लगाना चाहिए.

    प्री-वॉश ऑयलिंग: क्यों है बेस्ट?
    ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि शैंपू करने से पहले नारियल तेल लगाना बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का कहना है, हमारे बाल मुख्य रूप से केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं. जब हम बालों को धोते हैं तो पानी के कारण बाल फूल जाते हैं जिससे क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंच सकता है और प्रोटीन का लॉस होता है. नारियल तेल बालों की शाफ्ट में जाकर एक सुरक्षा कवच बना लेता है जो प्रोटीन के नुकसान को रोकता है.

    वहीं हेल्थलाइन के अनुसार, नारियल तेल बालों को हाइड्रेटेड रखने और धोने के दौरान होने वाले डैमेज से बचाने में बहुत मददगार साबित होता है. प्री-वॉश ऑयलिंग खास तौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके बाल ड्राई, केमिकल ट्रीटेड, कर्ली या कलर्ड हैं. यह शैंपू की कठोरता को भी कम कर देता है जिससे बालों के नेचुरल ऑयल पूरी तरह खत्म नहीं होते.

    शैंपू के बाद तेल लगाना कितना सही?
    यदि आप सोच रहे हैं कि क्या शैंपू के बाद नारियल तेल लगाया जा सकता है तो जवाब है हां, लेकिन तरीका अलग होना चाहिए. इसे सिर्फ गीले बालों के सिरों पर बहुत कम मात्रा में लगाया जा सकता है. यह फ्रिज को कंट्रोल करने, बालों में चमक लाने और नमी को लॉक करने का काम करता है.

    हालांकि, क्लीवलैंड क्लीनिक के एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि गीले बालों पर तेल लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. यदि इसे स्कैल्प या बालों की जड़ों में लगाया जाए तो बाल चिपचिपे और ऑयली नजर आ सकते हैं. इसलिए बालों के किनारों पर ही इसका इस्तेमाल करें ताकि वे बाउंसी और शाइनी दिखें.

    एक्सपर्ट टिप: कैसे करें सही इस्तेमाल?
    सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप गुनगुने वर्जिन कोकोनट ऑयल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और कम से कम दो घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें. यदि आप बहुत ज्यादा फ्रिज़ से परेशान हैं तो बाल सूखने के बाद बस नाम मात्र का नारियल तेल हथेली पर घिसकर बालों के सिरों पर लगा सकते हैं.

  • बारिश में बालों की देखभाल, फिटकरी से डैंड्रफ और खुजली से राहत

    बारिश में बालों की देखभाल, फिटकरी से डैंड्रफ और खुजली से राहत

     बारिश के मौसम में चेहरे के साथ-साथ बालों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है. हवा में नमी बढ़ने की वजह से स्कैल्प पर गंदगी, चिपचिपाहट, खुजली और डैंड्रफ की समस्या से काफी आम हो जाती है. ऐसे में बालों की सही सफाई न होने पर बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि बालों की सही देखभाल से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

    भारतीय घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है फिटकरी. यह डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने की परेशानी को रोकने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि बालों पर फिटकरी लगाने का सही तरीका क्या है और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

    नारियल तेल में मिलाकर लगाएं फिटकरी
    नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने के लिए 1 चम्मच फिटकरी पाउडर को 2 बड़े चम्मच हल्के गुनगुने नारियल तेल में अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार अपना सकते हैं. नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जबकि फिटकरी स्कैल्प को साफ रखने में मदद करती है.

    पानी में मिलाकर लगाएं फिटकरी
    एक कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर या फिटकरी का छोटा टुकड़ा अच्छी तरह घोल लें. शैम्पू करने के बाद इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. कुछ मिनट बाद सादे पानी से बाल धो लें. इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार किया जा सकता है. यह स्कैल्प को गहराई से साफ करने और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है.

    फिटकरी इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
        फिटकरी को सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें, क्योंकि इससे बाल और स्कैल्प रूखे हो सकते हैं.
        पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली, लालपन या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
        यदि स्कैल्प पर पहले से कोई गंभीर समस्या है या लगातार बाल झड़ रहे हैं तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के फिटकरी का यूज बालों पर न करें.

     

  • मानसून में झड़ते और चिपचिपे बालों से पाएं छुटकारा, जावेद हबीब के ये टिप्स आएंगे काम

    मानसून में झड़ते और चिपचिपे बालों से पाएं छुटकारा, जावेद हबीब के ये टिप्स आएंगे काम

    बारिश का मौसम आते ही अक्सर हम सभी को अपने बालों की अधिक फिक्र होने लगती है. चिपचिपी स्कैल्प, झड़ते बाल और डैंड्रफ की समस्या इस मौसम में आम हो जाती है. अगर आप भी मानसून में अपने बालों की सेहत को लेकर परेशान हैं तो हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के ये कुछ आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. उनका मानना है कि मानसून में बालों को थोड़ा और अधिक अच्छे से केयर करने और सही रूटीन की जरूरत होती है. इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने बालों को मानसून की नमी और धूल-मिट्टी के नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

    नियमित वॉश और सही रूटीन
    मानसून के दौरान पसीने और नमी की वजह से स्कैल्प जल्दी चिपचिपी हो जाती है. ऐसे में बालों को डेली धोना बहुत जरूरी है, इसलिए शैम्पू करने में बिल्कुल आलस न करें. इसके अलावा, बालों में कंडीशनर की जगह प्री-कंडीशनिंग पर फोकस करें.

    शैम्पू करने से 5 मिनट पहले बालों में तेल जरूर लगाएं. यह बालों को सॉफ्ट और हेल्दी रखने में मदद करेगा. साथ ही हफ्ते में एक बार क्लेरिफाइंग शैम्पू (Clarifying Shampoo) का इस्तेमाल करें भले ही आपके बाल ड्राई क्यों न हों, यह स्कैल्प को गहराई से साफ करने का काम करता है.

    स्टाइलिंग से बनाएं दूरी
    इस मौसम में बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. ये प्रोडक्ट्स स्कैल्प पर जम जाते हैं और बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं. साथ ही बालों को हर वक्त बांधकर न रखें. बालों को खुला छोड़ें ताकि उन्हें हवा मिल सके और स्कैल्प में पसीना कम जमा हो.

    इसके अलावा बालों को नेचुरल तरीके से सूखने के लिए न छोड़ें. धोने के बाद हेयर ड्रायर का लो-हीट सेटिंग पर इस्तेमाल करके बालों को तुरंत सुखा लें, ताकि डैंड्रफ और बालों के फ्लैट होने की समस्या न हो.

    ट्रिमिंग और नेचुरल केयर
    नियमित समय पर बालों की ट्रिमिंग जरूर करवाएं. इससे बालों के टिप्स हेल्दी रहते हैं और उन्हें अच्छी शेप मिलती है. बारिश में अगर बाल भीग जाएं, तो उन्हें बिना देरी किए सौम्य शैम्पू से धो लें. बारिश का पानी बालों में खुजली पैदा कर सकता है.

    इसके अलावा हफ्ते में 1 बार स्कैल्प पर फ्रेश एलोवेरा जेल का मास्क लगाएं. यह 5 मिनट का छोटा सा काम डैंड्रफ को दूर रखने, हेयर फॉल कंट्रोल करने और जड़ों को मजबूती देने में जादुई असर दिखा सकता है. बाहर निकलते समय भी इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके बाल सूखे हों.

  • डैमेज बालों के लिए दही और शहद से नेचुरल हेयर मास्क

    डैमेज बालों के लिए दही और शहद से नेचुरल हेयर मास्क

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पॉल्यूशन और केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते-करते हमारे बाल बेजान और ड्राई हो जाते हैं. जब बाल डैमेज हो जाते हैं तो रिपेयर करने के लिए अक्सर हम महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं या फिर हेयर स्पा का सहारा लेते हैं. अगर आपके बाल डैमेज हो चुके हैं और आप इन्हें नेचुरल तरीके से रिपेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए जितनी भी जरूरी चीजें चाहिए वे आपके किचन में ही मौजूद हैं. जब आप इन चीजों का इस्तेमाल करके हेयर मास्क बनाते हैं तो इससे आपके बालों को डीप नरिशमेंट मिलती है और वे पहले से काफी ज्यादा हेल्दी भी लगने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप काफी आसानी से और मिनटों में ही एक असरदार हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं.

    ड्राई बालों के लिए दही और शहद का मास्क
    अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और बेजान हो गए हैं, तो दही और शहद का मास्क आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ करता है, जबकि शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो बालों की मॉइस्चर को एब्जॉर्ब करके उन्हें सॉफ्ट बनाता है. इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप फ्रेश दही लें और उसमें दो चम्मच शहद मिला लें. अब इन दोनों ही चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें. अब इसे अपने स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं. इसे करीबन 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बाल बेहद सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं.

    मजबूत बालों के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल
    अगर आप बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको अंडे और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करके एक हेयर मास्क तैयार कर लेना चाहिए. अंडे में प्रोटीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा पायी जाती है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. वहीं, ऑलिव ऑयल आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन देता है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक अंडा तोड़ें और फिर इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें और फिर इसे अपने बालों में लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें. इस बात का ख्याल रखें कि अंडा लगाने के बाद कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, नहीं तो अंडे की महक बालों से नहीं जाएगी.

    शाइनी और स्मूद बालों के लिए केला और नारियल तेल
    अगर आपको मालूम नहीं है तो बता दें पके हुए केले में आपको भरपूर मात्रा में पोटैशियम, नेचुरल ऑयल और विटामिन्स मिल जाते हैं, जो आपके बालों के ड्राइनेस को दूर करके उन्हें सिल्की बनाते है. नारियल तेल बालों को न्यूट्रिशन देकर उन्हें टूटने से बचाता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. अब इसमें एक से दो चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से ही अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें. यह मास्क नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को गजब की शाइन देता है.