Tag: grand launch

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    ​रायपुर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को बलौदाबाजार जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले भर में एक साथ लगभग 11 लाख दीपक जलाकर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महाअभियान की विधिवत शुरुआत की।    

    ​दीप प्रज्वलन के मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारी जनउत्साह के साथ चौक से चौपाटी तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख और मनमोहक केंद्र बिंदु विवेकानंद सरोवर बना, जहां सवा लाख दीयों की स्वर्णिम रोशनी और वृक्षों पर सजी रंग-बिरंगी लाइटों ने पूरे वातावरण को दिव्य और अलौकिक स्वरूप प्रदान कर दिया। सरोवर के शांत जल पर तैरती दीपों की परछाई को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े।      

    ​समारोह में सांस्कृतिक छटा उस समय और भी निखर आई जब आर्केस्ट्रा टीम के देशभक्ति भजनों के बीच राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में खुद एक मनमोहक गीत गाकर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि यह 'आशीर्वाद का दीया' केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को जगाने का एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
         

    ​जनभागीदारी, सेवा और संकल्प के इस भव्य उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।

  • नई पीढ़ी आधुनिक सोच के साथ सनातन परंपरा का कर रहीं निर्वहन : मंत्री  सारंग

    नई पीढ़ी आधुनिक सोच के साथ सनातन परंपरा का कर रहीं निर्वहन : मंत्री सारंग

    भोपाल 

    सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का वार्ड क्रमांक 44 सुभाष नगर, खेल मैदान से शुभारंभ किया। पहले दिन वार्ड क्रमांक 44, 78 एवं 69 में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में 22 हज़ार 432 बहनों ने अपने भैया विश्वास की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। वहीं वार्ड क्रमांक 44 में आयोजित कार्यक्रम में हज़ारों जेन ज़ी यानी युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली बहनों ने भी मंत्री  विश्वास सारंग को राखी बांधी। मंत्री  सारंग द्वारा कार्यक्रम में बहनों के लिए सावन के गीतों का आयोजन, मेंहदी लगाने की व्यवस्था, भोजन, उपहार सहित अन्य व्यवस्था की गई। मंत्री  सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनें रक्षासूत्र बांधती है। उन्होंने कहा कि बहनों का यह अपार स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की अमूल्य निधि है। मंत्री  सारंग ने कहा कि युवा बहनों द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन करना इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी आधुनिक सोच के साथ सनातन परंपरा का भी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की युवा पीढ़ी नई उमंग और ऊर्जा के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में जुटी है।

    बड़ी संख्या में GenZ बहनों ने बांधी राखी

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन वार्ड क्रमांक 44 में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेन ज़ी यानी युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली बहनों ने मंत्री  विश्वास सारंग को राखी बांधी। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि देश का युवा सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।

    नरेला विधानसभा नहीं यह मेरा नरेला परिवार

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री  सारंग ने कहा कि नरेला क्षेत्र को उन्होंने कभी भी राजनैतिक नजरिए से नहीं देखा बल्कि हमेशा अपना परिवार माना है। नरेला विधानसभा में हर त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। नरेला रक्षाबंधन महोत्सव नरेला परिवार का सबसे भव्य महोत्सव है। इस महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों बहनें मुझे रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

    मंत्री  सारंग ने सभी बहनों से बंधवाई राखी

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 44, 78 एवं 69 में हज़ारों की संख्या में बहनें राखी बांधने पहुंची। समारोह में स्वयं कतारबद्ध होकर बहनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और अपने भैया विश्वास सारंग को राखी बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। तो वहीं बुजुर्ग बहनों ने भी रक्षासूत्र बांधकर मंत्री  सारंग के सिर पर हाथ रखकर आशीष प्रदान किया।

    इस वर्ष भी टूटेगा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव विगत 18 वर्षों से हर रक्षाबंधन के अवसर पर नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री  सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। वहीं इस बार भी पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।

    शुभारंभ से पूर्व  खेड़ापति हनुमान मंदिर में किए दर्शन

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के शुभारंभ से पूर्व मंत्री  विश्वास सारंग ने छोला स्थित प्राचीन  खेड़ापति हनुमान मन्दिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं सफल आयोजन की कामना की। यहां भी बहनों ने मंत्री  सारंग को रक्षासूत्र बांधे।

    रहवासियों ने किया भव्य स्वागत

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री  सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री  सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर बहनों ने मंत्री  सारंग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया।

    1 सितंबर को वार्ड 39-40 और 75 में होगा रक्षाबंधन महोत्सव

    दिनांक 1 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 39 व 40 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 75 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री  विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

     

  • 31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री  सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

    31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

    भोपाल 

    सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विगत 18 वर्षों से लगातार विश्व का सबसे बड़ा नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन सोमवार 31 अगस्त को नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 44 में सुबह 11:00 बजे से भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पहले दिन का आयोजन नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 44, वार्ड क्रमांक 78 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 69 (शाम 04:00 बजे) में होगा। मंत्री  सारंग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नरेला विधानसभा में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के लिये लाखों बहनों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में नरेला विधानसभा व भोपाल के अन्य क्षेत्रों की महिलाएं मंत्री  सारंग के रक्षाबंधन महोत्सव में भाग लेकर उन्हें रक्षासूत्र बांधती हैं। इस बार भी नरेला विधानसभा के समस्त 17 वार्डों में भव्य आयोजन किये जा रहे हैं।

    बहनों के लिये होंगी यह सुविधाएं

    मंत्री  सारंग ने बताया कि महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो। इसके लिये रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों के मनोरंजन के लिये सावन के गीतों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बहनों व भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेगें। वहीं बहनों को मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाये जायेंगे।

    हर वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बहनें बांधती है रक्षासूत्र

    पिछले वर्ष आयोजित हुए रक्षाबंधन महोत्सव में रिकॉर्ड 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री  सारंग को रक्षासूत्र बांधे थे। हर वर्ष यह संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस वर्ष भी लाखों की संख्या में महिलाओं के रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होने की संभावना जताई जा रही है। विगत 18 वर्षों से यह महोत्सव नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। जो विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

    रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण

    मंत्री  सारंग ने बताया कि दिनांक 31 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 44 (प्रात: 11:00 बजे), वार्ड क्रमांक 78 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 69 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 1 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 39 व 40 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 75 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 3 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 76 (दोप 12:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 59 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 5 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 71 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 79 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 6 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 36 (प्रात: 11:00 बजे), वार्ड क्रमांक 70 (दोप 01:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 37 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आखिरी दिन दिनांक 8 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 77 (प्रात: 11:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 38 (दोप 02:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।