Tag: glowing skin

  • बेसन और कच्चे दूध से बने नेचुरल फेस वॉश से पाएं चमकती त्वचा

    बेसन और कच्चे दूध से बने नेचुरल फेस वॉश से पाएं चमकती त्वचा

    खूबसूरत, बेदाग और चमकती त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है जिसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे फेस वॉश और साबुन पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद हानिकारक केमिकल्स आपकी त्वचा का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं जिससे चेहरा समय से पहले रूखा, बेजान और बूढ़ा दिखने लगता है.

    अगर आप भी इस केमिकल के चक्रव्यूह से बाहर निकलकर त्वचा पर असली और परमानेंट ग्लो चाहते हैं तो आपको महंगे पार्लर या महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं जो त्वचा को अंदर से साफ कर सकती हैं. आज हम आपको घर पर ही सिर्फ 2 प्राकृतिक चीजों से एक बेहतरीन नेचुरल फेस वॉश बनाने का तरीका और उसके इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे रोजाना सिर्फ 5 मिनट मसाज करने से केवल 10 दिनों के भीतर आपकी त्वचा में ऐसा चमत्कारी बदलाव आएगा कि चेहरा हीरे जैसा चमकने लगेगा.

    फेस वॉश बनाने और इस्तेमाल करने की डिटेल्स
    बेसन: 1 बड़ा चम्मच (यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त तेल सोखता है).

    कच्चा दूध या गुलाब जल: आवश्यकताानुसार (यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और रंगत निखारता है).

    नोट: अगर त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं.

    बनाने का तरीका
    एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बेसन लें. अब इसमें आवश्यकताानुसार कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आपका केमिकल-फ्री, 100% नेचुरल फेस वॉश तैयार है.

    इस्तेमाल और मसाज की विधि
    सबसे पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से हल्का सा गीला कर लें.

    अब तैयार किए गए इस होममेड फेस वॉश को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं.

    अपने दोनों हाथों की उंगलियों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.

    माथे, नाक और ठुड्डी के आसपास थोड़ा अच्छे से मसाज करें ताकि ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकल जाएं.

    5 मिनट की मसाज के बाद चेहरे को साफ और ठंडे पानी से धो लें.

  • महंगे सीरम को कहें अलविदा: अंडे की जर्दी से पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन का आसान उपाय

    महंगे सीरम को कहें अलविदा: अंडे की जर्दी से पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन का आसान उपाय

    बदलते मौसम, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे की चमक खो जाना एक आम समस्या है. इस चमक को वापस पाने के लिए हम अक्सर महंगे केमिकल वाले सीरम और नाइट क्रीम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन कई बार इनके मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलते. अगर आप भी केमिकल फ्री और पूरी तरह से प्राकृतिक ग्लो चाहते हैं तो आपकी रसोई में ही इसका समाधान छिपा है.

    अंडे की जर्दी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. जब आप अंडे की जर्दी में शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो यह महंगे से महंगे एंटी-एजिंग सीरम को भी मात दे देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

    पैक की सामग्री
    अंडे की जर्दी : 1 अंडे का पीला हिस्सा

    शहद : 1 छोटा चम्मच

    एलोवेरा जेल या दही: 1 छोटा चम्मच

    बादाम का तेल: 2-3 बूंदें (अगर त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो)

    बनाने और लगाने का तरीका

    सबसे पहले एक साफ बाउल में अंडे को तोड़कर उसके सफेद हिस्से (Egg White) और पीले हिस्से (Egg Yolk) को अलग कर लें. हमें सिर्फ पीले हिस्से यानी जर्दी का इस्तेमाल करना है.

    अब अंडे की जर्दी वाले बाउल में 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद डालें. अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे ज्यादा हैं, तो आप इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं.

    एक चम्मच या फॉर्क की मदद से इस मिश्रण को तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट न बन जाए.

    फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुलाब जल से अच्छी तरह साफ कर लें और सुखा लें.

    अब एक ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की तरफ (Upward Motion) स्ट्रोक देते हुए समान रूप से लगाएं. आंखों के नाजुक हिस्से को बचाकर रखें.

    इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. जब यह हल्का सूखने लगे और त्वचा में खिंचाव महसूस हो, तो समझें यह काम कर चुका है.

    चेहरे को पहले हल्के गुनगुने पानी से धोएं ताकि पैक आसानी से छूट जाए, फिर ठंडे पानी से छींटे मारें जिससे पोर्स बंद हो जाएं. चेहरे को सुखाकर अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर लगा लें.

    सावधानी
    चेहरे पर पहली बार लगाने से पहले गर्दन या हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता चल सके.

    अगर आपको अंडे की महक पसंद नहीं है तो आप इस पैक में 2 बूंद नींबू का रस या रोजमेरी/लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 1 बूंद मिला सकते हैं. बेहतर और ग्लोइंग स्किन के लिए इस पैक को हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

     

  • रूखी त्वचा को कहें अलविदा: सर्दी में टमाटर से पाएं नैचुरल ग्लो

    रूखी त्वचा को कहें अलविदा: सर्दी में टमाटर से पाएं नैचुरल ग्लो

    टमाटर और हल्दी की मदद से बनाया गया फेस पैक सर्दी के मौसम में स्किन को नमी प्रदान करने के साथ-साथ स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से पका एक टमाटर लेकर उसे मैश कर लें। सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो या फिर तड़के की तैयारी करनी हो तो सबसे पहले टमाटर की प्यूरी ही तैयार की जाती है। इतना ही नहीं, हर घर में टमाटर हमेशा होते हैं ही। यह एक ऐसी सब्जी है जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसकी मदद से सर्दियों में स्किन का भी ख्याल रखा जा सकता है। जी हां, आज हम आपको ऐसे कुछ टोमैटो पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो खासतौर से सर्दियों के लिए उपयुक्त माने गए हैं-
     
    टमाटर और हल्दी
    टमाटर और हल्दी की मदद से बनाया गया फेस पैक सर्दी के मौसम में स्किन को नमी प्रदान करने के साथ-साथ स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से पका एक टमाटर लेकर उसे मैश कर लें। साथ ही उसमें से बीज निकालकर अलग कर लें। अब इस पेस्ट में दो से तीन चम्मच हल्दी डालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें।
     
    टमाटर व शहद
    चूंकि शहद को एक नेचुरल मॉइश्चराइजर माना गया है तो सर्दी के मौसम में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए टमाटर के साथ इसका इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए टमाटर का पेस्ट बनाएं और उसमें से बीजों को अलग करें। अब इसमें दो से तीन चम्मच शहद मिलाएं। अब चेहरे को क्लीन करके इस पेस्ट को इस्तेमाल करें। जब यह मास्क सूख जाएं तो हल्के गुनगुने पानी की मदद से चेहरा वॉश करें।

    टमाटर का इस्तेमाल
    अगर आप किचन में काम कर रही हैं और फेस पैक बनाने का समय नहीं है तो भी सब्जी बनाते समय या अन्य काम के बीच में टमाटर की एक स्लाइस लें और फिर उससे स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीबन 20 मिनट बाद स्किन फेस को वॉश कर लें। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्किन में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाकर उसे ठंड के मौसम में भी जवां बनाएगा।
     
    टमाटर व नींबू
    टमाटर और नींबू के फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन टाइटेन व लाइटन होती है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में टमाटर का रस लेकर उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिक्स करें। अब उंगलियों की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और करीबन दस से पंद्रह मिनट तक मसाज करें। अंत में सादे पानी से स्किन को साफ करें।