Tag: Fire-Boltt

  • Fire-Boltt के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें Ace 5G और Evo में क्या है खास

    Fire-Boltt के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें Ace 5G और Evo में क्या है खास

    मुंबई 

    फायर-बोल्ट ने मंगलवार यानी आज ही भारत में अपने नए सब-ब्रांड Boltt के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इन दो नए फोन्स के नाम Boltt Ace 5G और Boltt Evo है. फायर-बोल्ट ने पहली बार स्मार्टफोन लॉन्च किया है और इस कारण अब यह कंपनी आधिकारिक तौर पर भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शामिल हो गई है. ये दोनों फोन अगले महीने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

    कंपनी ने Ace 5G को छह जबकि Evo को पांच रंगों में लॉन्च किया है. ये दोनों फोन Unisoc चिपसेट पर चलते हैं. इनमें 6.79 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. दोनों ही फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन सिर्फ Ace 5G में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. आइए हम आपको इन दोनों फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं। 

    Boltt Ace 5G vs Boltt Evo: स्पेसिफिकेशन्स का अंतर

     

    फीचर Boltt Ace 5G Boltt Evo
    डिस्प्ले 6.79-inch HD+ LCD (720×1640), 120Hz, 600 nits सेम है
    प्रोसेसर Unisoc T8200 (Octa-core) Unisoc T7250 (Octa-core)
    AnTuTu स्कोर 5,47,000+ 3,90,000+
    रैम 4GB / 6GB / 8GB 4GB / 6GB
    स्टोरेज 64GB / 128GB (1TB तक microSD) सेम
    रियर कैमरा 64MP + अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा 50MP + 2MP मैक्रो
    फ्रंट कैमरा 8MP सेम
    बैटरी और चार्जिंग 6000mAh, 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग 6000mAh बैटरी, स्टैंडर्ड चार्जिंग
    OS Android 16 पर बेस्ड सेम
    कनेक्टिविटी 5G, 4G LTE, NFC, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, USB Type-C 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C
    शुरुआती कीमत ₹13,999 ₹10,999

    डिस्प्ले: ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं. ये दोनों Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. इन दोनों फोन में भी कंपनी ने 720 x 1,640 पिक्सल वाली 6.79 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन दी है, जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया. दोनों ही फोन्स की स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है.

    प्रोसेसर में अंतर

    फायर-बोल्ट ने Boltt Ace 5G में octa-core Unisoc T8200 चिपसेट दिया है, जो अधिकतम 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने इस फोन की चिपसेट के लिए दावा किया है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 5,47,000 से ज्यादा अंक हासिल करता है.

    Boltt Evo की बात करें तो इसमें कंपनी ने octa-core Unisoc T7250 SoC दिया गया है, जो अधिकतम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने इस फोन की चिपसेट के लिए दावा किया है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 3,90,000 से ज्यादा अंक हासिल करता है.

    कैमरा सेटअप: Boltt Ace 5G के पिछले हिस्से पर 64MP का मेन कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड कैमरा दिया गया है. Boltt Evo में कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा और 2MP का एक मैक्रो सेंसर दिया हुआ है. इस दोनों फोन में सेल्फी और फ्रंट कैमरा के लिए कंपनी ने 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है.

    Boltt Ace 5G: कीमत और उपलब्धता

    • इस फोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 है.
    • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 है.
    • इस फोन का तीसरा और टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है.

    Boltt Evo: कीमत और उपलब्धता

    • इस फोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,999 है.
    • इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 है.

    इन दोनों फोन्स की बिक्री 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. कंपनी इन दोनों फोन्स पर सेल के पहले दिन यानी एक सितंबर को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर हर वेरिएंट पर लागू होगा.

  • FireBoltt लाएगा पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo, Geekbench पर फीचर्स लीक

    FireBoltt लाएगा पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo, Geekbench पर फीचर्स लीक

    FireBoltt अपना पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo ला रहा है। गीकबैंच लिस्टिंग में इसके खास फीचर्स लीक हो गए हैं। इसके अलावा, Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स का डिजाइन रिवील हो गया है। साथ ही, Meta Ray-Ban को टक्कर देने के लिए कंपनी अपने पहले AI Galaxy Glasses लेकर आ सकती है। Apple साल 2027 की शुरुआत में M7 प्रोसेसर से लैस नए iPad Pro और नए लुक वाला MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच, ऑडियो सेगमेंट में boAt ने भारतीय ग्राहकों के लिए 80W साउंड और RGB लाइट्स वाला अपना नया पोर्टेबल स्पीकर Stone 900 बाजार में उतार दिया है।

    ऐपल के नए iPad Pro और MacBook Pro
        ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple 2027 की पहली छमाही में अपने नए iPad Pro मॉडल्स और बिल्कुल नए डिजाइन वाला एंट्री-लेवल MacBook Pro लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
        कंपनी M7 प्रोसेसर को तेजी से डेवलप कर रही है। इसका फोकस ऑन-डिवाइस एआई (AI) फीचर्स को बेहतर बनाना है।
        रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPad Pro मॉडल्स अपने मौजूदा 11 इंच और 13 इंच साइज में ही आएंगे, लेकिन इनमें परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग और फास्ट चिप्स को मिलेगी।
        वहीं दूसरी तरफ, नया 14 इंच का एंट्री लेवल MacBook Pro (कोडनेम K104) पूरी तरह से नए लुक और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा, जो इसके महंगे टचस्क्रीन वाले प्रीमियम मॉडल्स जैसा दिखेगा।

    सैमसंग के पहले स्मार्ट ग्लासेस
        सैमसंग, Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लास को टक्कर देने के लिए अपने पहले एआई स्मार्ट चश्मे Galaxy Glasses पर काम कर रहा है।
        इसका एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। लीक हुए 27 सेकंड के इस वीडियो के मुताबिक, यह चश्मा किसी भारी-भरकम वीआर हेडसेट जैसा नहीं, बल्कि रोज पहनने वाले एक साधारण सनग्लासेस जैसा दिखता है।
        इसमें 12MP का कैमरा, टच कंट्रोल्स, एक्सटर्नल एलईडी इंडिकेटर, फोटोक्रोमिक लेंस और Qualcomm Snapdragon AR1 चिपसेट दिया गया है।
        गूगल के Android XR प्लेटफॉर्म और Gemini AI सपोर्ट के साथ आने वाले इस चश्मे से यूजर्स बिना फोन निकाले केवल वॉयस कमांड या जेस्चर के जरिए तस्वीरें खींचने, वीडियो रिकॉर्ड करने, लाइव ट्रांसलेशन और नेविगेशन जैसे काम कर सकेंगे। कंपनी इसे 22 जुलाई को होने वाले अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकती है।

    सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल फोन का डिजाइन लीक
        Android Headlines ने सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के ऑफिशियल प्रोटेक्टिव केसेस यानी कवर्स की फोटो लीक कर दी हैं।
        इससे इन फोन्स के फाइनल डिजाइन और लुक का पता चल गया है। लीक के मुताबिक, नए और चौड़े फॉर्म फैक्टर वाले Galaxy Z Fold 8 के लिए एरामिड फाइबर केसेस, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले सिलिकॉन केसेस और एस्तेर किम, जोकर व काकाओ कॉर्प जैसे आर्टिस्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए खास ट्रांसपेरेंट कवर्स पेश किए जाएंगे।
        इन केसेस के कटआउट्स से यह भी साफ हो गया है कि नए वाइड डिजाइन वाले Galaxy Z Fold 8 में पीछे की तरफ केवल वर्टिकल ड्यूल कैमरा सेटअप ही मिलेगा, जबकि इसके प्रीमियम वर्जन Z Fold 8 Ultra में तीन कैमरे दिए जाएंगे।

    FireBoltt के पहले फोन Boltt Evo के फीचर्स
        स्मार्टवॉच और वियरेबल्स बनाने वाला घरेलू ब्रांड FireBoltt अब स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख रहा है और लॉन्च से पहले उसका पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट हुआ है।
        इस लिस्टिंग से फोन के खास फीचर्स का खुलासा हुआ है।
        फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB रैम और सबसे लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
        बेंचमार्क टेस्ट में इसे सिंगल-कोर में 440 और मल्टी-कोर में 1,470 का स्कोर मिला है। यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है।

    अन्य खबर
    boAt ने अपनी पोर्टेबल ऑडियो रेंज का विस्तार करते हुए भारत में अपना नया हाई-पावर पोर्टेबल स्पीकर boAt Stone 900 लॉन्च किया है। यह स्पीकर ड्यूल ड्राइवर्स और डेडिकेटेड ट्वीटर्स के साथ 80W का सिग्नेचर साउंड देता है और इसमें म्यूजिक के साथ सिंक होने वाली डायनेमिक RGB लाइटिंग दी गई है। यह पोर्टेबल स्पीकर 15 घंटे तक का प्लेबैक टाइम, IPX5 रेटिंग और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 के साथ AUX व USB सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है।