Tag: Elon Musk

  • स्टारलिंक को भारत में लॉन्च करने की मांग तेज, मस्क ने अंबानी के समर्थकों के तर्कों पर उठाए सवाल

    स्टारलिंक को भारत में लॉन्च करने की मांग तेज, मस्क ने अंबानी के समर्थकों के तर्कों पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली
    स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक शुरू करने की मांग एक बार फिर उठाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में कंपटीशन बढ़ने से आम लोगों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और इसका फायदा ग्राहकों को होगा। मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अंबानी के समर्थकों के तर्कों को विरोधाभासी बताते हुए उन्हें बेतुका दोहरापन और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बातें करार दिया। मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब वह भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में हो रही देरी को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। रिलायंस देश के दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है।

    एलन मस्क ने रविवार को एक्स पर लिखा कि स्टारलिंक के भारत में आने से आम नागरिकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे अंबानी का मुनाफा कम हो सकता है, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होने वाला। अगर भारत में स्टारलिंक की सेवाएं महंगी होंगी तो लोग उनका इस्तेमाल नहीं करेंगे। ऐसे में कंपनी को अपनी कीमतें ग्राहकों की पहुंच के मुताबिक रखनी होंगी। उन्होंने अंबानी के इंटरनेट कारोबार का समर्थन करने वालों के तर्कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ दावा किया जाता है कि स्टारलिंक भारत में अंबानी की बेहद कम कीमत वाली सेवाओं से मुकाबला नहीं कर पाएगी। दूसरी तरफ उसे इतना ताकतवर प्रतिस्पर्धी बताया जाता है कि उससे मौजूदा कारोबार को खतरा हो सकता है।

    अंबानी से जुड़े कारोबार को लेकर पोस्ट
    एलन मस्क ने शनिवार को भी अंबानी से जुड़े कारोबार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इनमें आरोप लगाया गया कि रिलायंस से वित्तीय मदद पाने वाली कंपनी ने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियानों को बढ़ावा देने में मदद की थी। मस्क ने साल 2022 की अल जजीरा की एक रिपोर्ट भी शेयर की, जिसका टाइटल था कि रिलायंस से फंड पाने वाली कंपनी फेसबुक पर बीजेपी के अभियानों को कैसे बढ़ावा देती है।

    इसके अलावा, मस्क ने द इंडियन एक्सप्रेस की 2024 की एक रिपोर्ट को भी शेयर किया। इसमें रिलायंस से जुड़ी कंपनी क्विक सप्लाई पर चुनावी बॉन्ड के जरिए बीजेपी को 385 करोड़ रुपये और शिवसेना को 25 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी। रिलायंस ने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले मस्क ने एक्स पर व्यंग्य करते हुए अंबानी को 'प्रधानमंत्री अंबानी’ कहा था और उन पर एकाधिकार बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

    भारत ने खारिज किया मस्क का दावा
    दूसरी ओर, भारत सरकार ने गुरुवार को मस्क के उस दावे को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में कुछ बड़े कारोबारी स्टारलिंक की शुरुआत में बाधा डाल रहे हैं। संचार मंत्रालय ने साफ किया कि देश में सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए नियम निष्पक्ष हैं और किसी कंपनी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन आरोपों को भी निराधार और गलत बताया, जिनमें नियामक व्यवस्था या उसके लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए थे।

  • Elon Musk के आरोपों पर सरकार का जवाब, कहा- ‘सैटकॉम के लिए सभी कंपनियों के नियम समान’

    Elon Musk के आरोपों पर सरकार का जवाब, कहा- ‘सैटकॉम के लिए सभी कंपनियों के नियम समान’

    भारत सरकार ने गुरुवार को अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) के आरोपों पर जवाब दिया है. सरकार ने मस्क के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि भारत में स्टारलिंग की सैटेलाइट कम्युनिकेशन (Satcom) सर्विस को रोका जा रहा है.

    मस्क के आरोपों पर जवाब देते हुए भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में हर एक सैटकॉम लाइसेंस होल्डर के लिए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को फॉलो करना जरूरी है.

    सरकार ने जोर देकर कहा है कि सैटेलाइट सर्विस समेत सभी टेलिकॉम सर्विस के लिए देश में एक समान और गैर-भेदभावपूर्ण रेगुलेशन सिस्टम मौजूद है.

    सरकार ने एक बयान में कहा कि यह कहना कि रेगुलेशन सिस्टम या उसे लागू करने की प्रक्रिया भेदभावपूर्ण है, यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित हैं.

    मस्क ने सिस्टम पर लगाएं गंभीर आरोप
    दरअसल, बुधवार को मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कुछ 'ओलिगार्क्स' (प्रभावशाली कारोबारी समूह) अपनी मोनोपॉली को बनाए रखने के लिए उनकी कंपनी की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस को रोक दिया है.

    सोशल मीडिया पोस्ट सर्कुलेट हो रहा
    टेलीकॉम मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के नियामक सिस्टम की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

    टेलीकॉम सर्विस के लिए एक समान नियम
    मंत्रालय ने कहा, सरकार ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं समेत सभी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस समेत सभी टेलीकॉम सर्विस के लिए एक समान और गैर भेदभावपूर्ण ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क लागू किया है.

    भारत में तीन कंपनियों को लाइसेंस
    भारत सरकार ने तीन सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनियों को देश में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस दिया है. इनमें मस्क की स्टारलिंक, जियो सैटकॉम और यूटेलसैट वनवेब शामिल हैं. हालांकि इन सभी कंपनियों को अपनी सर्विस को शुरू करने से पहले स्पेक्ट्रम और सिक्योरिटी अप्रूवल हासिल करने होंगे.

    टेलीकॉम मंत्रालय के मुताबिक, लाइसेंस की शर्तों के तहत हर एक सैटकॉम लाइसेंस होल्डर्स को सिक्योरिटी संबंधित नियमों को फॉलो करने की पुष्टि करनी होगी.

    सिक्योरिटी पैरामीटर्स को फॉलो करना जरूरी
    मंत्रालय ने आगे बताया है कि इसका मकसद कि भारत के लिए प्रोवाइड कराई जा रही सर्विस अलग-अलग सिक्योरिटी पैरामीटर्स को पूरा करें. इससे सभी यूजर्स और उनके डेटा की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जा सके. इस प्रोसेस के तहत तीनों लाइसेंस होल्डर्स की सुरक्षा पैरामीटर्स की जांच अभी जारी है.

  • $1.05 ट्रिलियन की संपत्ति के साथ मस्क बने कई देशों से अमीर, सिर्फ 20 देशों की GDP उनसे आगे

    $1.05 ट्रिलियन की संपत्ति के साथ मस्क बने कई देशों से अमीर, सिर्फ 20 देशों की GDP उनसे आगे

    वाशिंगटन 

    एलन मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क अब ताइवान, बेल्जियम, स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, आस्ट्रिया, यूएई जैसे सैकड़ों देशों से भी अमीर हो गए हैं। ये वो देश हैं, जिनकी जीडीपी IMP के मुताबिक 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक इनकी दौलत में एक साल में 125 पर्सेंट यानी 583 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

    मस्क की संपत्ति एक ही साल में थाइलैंड की जीडीपी 580 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई। यही नहीं पिछले एक साल में मस्क ने जितना कमाया है, उतने में कोलंबिया (जीडीपी 539.53 अरब डॉलर), वियतनाम (जीडीपी 527.27 अरब डॉलर), मलेशिया (जीडीपी 516.43 अरब डॉलर), फिलीपींस (जीडीपी 512.22 अरब डॉलर), बांग्लादेश ( जीडीपी 510.71 अरब डॉलर ) और डेनमार्क ( जीडीपी 503.77 अरब डॉलर) में से किसी एक देश का सालभर का खर्च उठा सकते हैं। इसके बावजूद उनके पास कई अरब डॉलर शॉपिंग के लिए बच भी जाएंगे।

    एलन मस्क की कमाई का राज
    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को मस्क का नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गया था। मंगलवार को इनकी दौलत 5.36 अरब डॉलर बढ़ गई। यानी दो दिन में मस्क ने करीब 68 अरब डॉलर पीट दिए। इसकी उछाल की वजह उनकी दोनों कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में तेजी है। अक्टूबर की शुरुआत से अब तक स्पेसएक्स के शेयर करीब 13 प्रतिशत से अधिक और टेस्ला के शेयर करीब 7 प्रतिशत चढ़ चुके हैं।

    एलन मस्क से अमीर केवल 20 देश
    मस्क से अमीर केवल अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, भारत, फ्रांस, इटली, रूस, ब्राजील, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, स्पेन, कोरिया, तुर्किए, इंडोनिया, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, और पोलैंड है। आईएमएफ के अनुसार अमेरिका की जीडीपी अभी 32.38 ट्रिलियन डॉलर है तो पोलैंड की 1.13 ट्रिलियलन डॉलर।

    एलन मस्क किन देशों से अमीर
    एलन मस्क अभी उन सभी देशों से अमीर हैं, जिनकी जीडीपी इनके नेटवर्थ से कम है। कुछ प्रमुख देशों की बात करें तेा IMF के मुताबिक ताइवान की जीडीपी अभी 976.72 अरब डॉलर है। जबकि, आयरलैंड की जीडीपी 779.38 अरब डॉलर। बेल्जियम की जीडीपी भी एलन मस्क के नेटवर्थ से अभी कम है। इसकी जीडीपी 776.73 अरब डॉलर है।

    स्वीडन की जीडीपी 760.48 अरब डॉलर है। इजरायल की जीडीपी 719.85 अरब डॉलर, अर्जेंटीना की 688.38 अरब डॉलर, सिंगापुर की 659.57 अरब डॉलर, ऑस्ट्रिया की 623.72 अरब डॉलर, यूएई की 621.55 अरब डॉलर, नॉर्वे की 599.41 अरब डॉलर है।

     

  • एलन मस्क का बड़ा बयान! नस्लभेद के आरोपों पर भारत से संबंधों का दिया हवाला, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’

    एलन मस्क का बड़ा बयान! नस्लभेद के आरोपों पर भारत से संबंधों का दिया हवाला, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’

    वाशिंगटन

    नस्लभेदी बयानों को लेकर विवादों में घिरे एलन मस्क ने इन आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी 'हाफ इंडियन हैं।' दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने कहा कि वह जिस तरह के लोगों को हायर करते हैं या फिर उनके परिवार को ही देख लिया जाए तो नस्लवाद का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि अपने बेटे का नाम उन्होंने एक भारतीय भौतिकशास्त्री के नाम पर रखा है।

    'द इकनॉमिस्ट' के ए़डिटर इन चीफ जैनी मिंटन बेडोस ने एलन मस्क से पूछा कि क्या वे नस्लवादी हैं। इसपर एलन मस्क ने कहा कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड और कंपनियों में कर्मचारियों की भर्ती इस बात की गवाही देती है कि उन्होंने नस्ल के हिसाब से कभी भेदभाव नहीं किया और वह नस्लवादी नहीं हैं। बता दें कि एलन मस्क अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में नस्ल, श्वेत होने और इमिग्रेशन का जिक्र किया था।

    किसके नाम पर रखा बेटे का नाम?
    एलन मस्क ने कहा कि उनकी पत्नी हाफ इंडियन हैं। उन्होंने अपनी पार्टनर शिवोन जिलिस की बात की थी जिनका संबंध भारतीय मूल से है। मस्क और शिवोन से चार बच्चे हैं। हालांकि मस्क और शिवोन ने कभी शादी नहीं की है। शिवोन कनाडा में पली-बढ़ी हैं और उनकी मां भारतीय मूल की हैं। मस्क ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भारतीय नोबेल विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखऱ के नाम पर ही रखा है। बता दें कि मस्क के बेटे का नाम स्ट्राइडर शेखऱ है। उन्होंने स्ट्राइडर नाम जेआरएर टॉकिन की किताब द लॉर्ड ऑफ रिंग्स के अरागॉर्न से लिया है।

    AI से खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता
    मस्क ने इस बातचीत में स्वीकार किया कि एआई से खतरे हैं और इसे खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तकनीक ने जो गति पकड़ी है उसे रोकना अब आसान नहीं है। ऐसे में मानवता को इसके फायदों पर गौर करना चाहिए और इसके नकारात्मक इस्तेमाल से बचना चाहिए।

    बता दें कि जनवरी महीने में एलन मस्क हर दिन एक ऐसी पोस्ट डालते थे जिसमें श्वेत नस्ल के खतरे की बात होती थी। वहीं दावोस के मंच से उन्होंने कहा था कि श्वेत लोग तेजी से कम हो रहे हैं। एलन मस्क से जब मुसलमानों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिक्कत उन लोगों से है जो बाहर से आकर अपराध करते हैं और उनसे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ती है। इसका संबंध किसी खास धर्म से नहीं लेकिन उन खास मानसिकता वाले लोगों से है।

  • एलन मस्क ने कहा: अपनी जिंदगी भर देंगे अरबों डॉलर टैक्स, नाम दर्ज होगा इतिहास में

    एलन मस्क ने कहा: अपनी जिंदगी भर देंगे अरबों डॉलर टैक्स, नाम दर्ज होगा इतिहास में

    वाशिंगटन
    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) आए दिन कोई ना कोई बड़ा दावा करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नई बात से सबको हैरान कर दिया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा की वह अपने पूरे जीवन में 500 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स भुगतान कर देंगे। उन्होंने यह अनुमान तब लगाया है जब उनकी कुल नेट वर्थ 852 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। उनकी नेट वर्थ में इस उछाल के पीछे की वजह रॉकेट कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI का मर्जर है। इस विलय के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

    क्या कुछ कहा है एलन मस्क ने?
    एक वीडियो के जबाव में उन्होंने उन्हें इतिहास का सबसे बड़ा टैक्स भुगतान करने वाला व्यक्ति खुद को बताया है। एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने अबतक 10 बिलियन डॉलर के टैक्स भुगतान कर दिया है। मस्क ने कहा, “व्यक्तिगत भुगतान वाला सबसे बड़ा व्यक्ति हूं। मैंने 10 बिलियन डॉलर से अधिक का टैक्स भुगतान कर दिया है।” मस्क आगे कहते हैं कि अपनी मौत तक मैं 500 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स भुगतान कर दूंगा।

    तेजी से बढ़ रही है नेट वर्थ
    इसी महीने की शुरुआत में एलन मस्क की नेट वर्थ में 84 बिलियन डॉलर का इजाफा महज एक दिन में हो गया था। दोनों कंपनियों के विलय के बाद अस्तित्व में आई नई कंपनी में एलन मस्क की कुल हिस्सेदारी 43 प्रतिशत है। जोकि 542 बिलियन डॉलर के बराबर है।

    एलन मस्क की नेट वर्थ में तेजी के साथ इजाफा होने की उम्मीद है। हाल ही में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने Mars Shot के पे पैकेज की घोषणा की है। अगर टेस्ला एक दशक में ग्रोथ टारगेट तक पहुंच जाएगा तब की स्थिति में एलन मस्क को 1 ट्रिलियन डॉलर के अतिरिक्त स्टॉक मिलेंगे। ऐसा होने पर वह दुनिया के पहले ट्रिलेनियर व्यक्ति बन जाएंगे। मौजूदा समय में एलन मस्क के पास टेस्ला का 12 प्रतिशत हिस्सा है। जिसकी वैल्यू 178 बिलियन डॉलर है।