Tag: Dhurandhar 2

  • ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

     रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है. यही वजह है कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है.

    73वें दिन भी जारी रही कमाई
    Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 73वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. सीमित शोज मिलने के बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स सकारात्मक रहा. यही कारण है कि फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

    कई भाषाओं में मिला शानदार रिस्पॉन्स
    ‘धुरंधर 2’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया था. फिल्म को लगभग सभी भाषाओं में अच्छा समर्थन मिला. हिंदी संस्करण ने सबसे अधिक कमाई की, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिखाई दिया.

    दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का दबदबा
    घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया. विदेशों में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली और समय के साथ इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता गया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और यह साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

    दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन बना ताकत
    फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कई चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्शन और कलाकारों के प्रदर्शन को खूब सराहा है.

    फिल्म की लगातार सफलता यह साबित करती है कि मजबूत कंटेंट और शानदार प्रस्तुति दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों से जोड़े रख सकती है.

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026 में आई 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई इस बिग बजट, मल्टी स्टारर पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था?

    सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि वे 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में सबसे पहले कास्ट किए गए कलाकार थे. उन्हें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से बहुत पहले पिक्चर में काम दे दिया गया था. राकेश बेदी के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से सालों पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी, 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं.

    राकेश बेदी ने एक एजेंसी को बताया, 'मेरा मानना है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट किया था, जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई थी. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. लेकिन एक आइडिया था, और उसी आइडिया के हिसाब से उन्होंने मुझे इस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरे काम को देखा था. अपने सभी रोल्स में मैंने हमेशा कैरेक्टर को आगे रखने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती शो वाले कैरेक्टर के नाम से पुकारते हैं.'

    धुरंधर का OTT रिलीज प्लान
    'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की ओटीटी रिलीज ने सुर्खियां बटोरी हैं. मेकर्स ने एक दुर्लभ ड्यूल ओटीटी रिलीज स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होंगे. 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 22 मई से ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन भारत में 24 मई को आया था. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के डोमेस्टिक स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को गए हैं. 'धुरंधर 2' का भारत में प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार पर होगा.

    खबरों के मुताबिक, भारत में जियो हॉटस्टार ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसे हाल के सालों में भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है. भारतीय दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा.

  • Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया तहलका, रिकॉर्ड व्यूज के बीच Netflix क्रैश होने की चर्चा

    Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया तहलका, रिकॉर्ड व्यूज के बीच Netflix क्रैश होने की चर्चा

    मुंबई 

    पाकिस्तान में आदित्य धर ने एक बार फिर अपनी फिल्म से बड़ा धमाका कर दिया है. दिसंबर में आई धुरंधर के बाद, इसके दूसरे पार्ट को भी वहां खूब पसंद किया जा रहा है. सरकार के बैन के बावजूद, धुरंधर द रिवेंज पाकिस्तान में ओटीटी पर छा चुकी है. ये दावा हम नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी कर रहे हैं। 

    एक कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो डाला है, जिसमें उनके पीछे टीवी स्क्रीन पर नेटफ्लिक्स का होम पेज है. उसपर धुरंधर 2 नंबर 1 पर नजर आ रही है. क्रिएटर का दावा है कि पाकिस्तान में आदित्य धर की फिल्म रिलीज होते ही सबसे बड़ी फिल्म बन गई। 

    धुरंधर द रिवेंज ने किया धमाका

    उनका कहना है, 'पाकिस्तान में धुरंधर (द रिवेंज) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. हम सब पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि ये एक झूठी फिल्म है, मतलब ये क्या कर दिया रणवीर सिंह और आदित्य धर ने. आखिरी बार पाकिस्तान में किसी फिल्म को लेकर इतना क्रेज था, वो मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम थी. लेकिन पिछले 24 घंटों के अंदर धुरंधर को 200 मिलियन पाकिस्तानियों ने देखा है. अब हम सभी को मालूम है कि रणवीर सिंह का किरदार झूठा है. लेकिन आदित्य धर ने उसे जिस तरह दिखाया है, वो देखकर हमें भी यकीन हो गया कि भई, रणवीर सिंह पाकिस्तान आया था. कमाल ही कर दिया है, अब मैं इस इंतजार में हूं कि ये कब नंबर 1 से हटेगी। 

    माविया उमेर फारूकी ने इस वीडियो से पहले एक वीडियो और पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में धुरंधर द रिवेंज ने नेटफ्लिक्स क्रैश कर दिया था. उनका दावा था कि फिल्म स्ट्रीम होती ही 12 बजे इसे देखने बैठ गए थे. एक साथ फिल्म इतने लोगों ने चला दी जिससे नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए। 

    बता दें कि धुरंधर पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में भी बैन थी. मगर इसने उसके बावजूद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया था. अब इसका दूसरा पार्ट इंडिया में 4 जून को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होना शुरू होगा, जिसे 5 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। 

  • 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास—देखें टॉप 5 रिकॉर्डतोड़ फिल्में

    7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास—देखें टॉप 5 रिकॉर्डतोड़ फिल्में

    मुंबई

    धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर लगातार ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिने प्रेमियों की नजर है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 1,006.50 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है। रणवीर सिंह स्टारर मूवी तेजी से 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली टॉप हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि इंडियन फिल्मों में इसका टाई पुष्पा 2 से है। दोनों फिल्मों 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। यहां जानें इन दोनों ने किन फिल्मों को पछाड़कर इन फिल्मों ने टॉप लेवल पर कब्जा किया है।

    दोनों फिल्मों के हुए थे पेड़ प्रिव्यूज
    आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही है। मूवी की पुष्पा 2 के साथ चूहे-बिल्ली की दौड़ चल रही है। अब 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के मामले में दोनों फिल्में बराबर हैं। धुरंधर 2 और पुष्पा 2 दोनों ही 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। दोनों ही फिल्मों के पेड प्रिव्यू शोज थे, जिसे डे 0 में काउंट करते हैं क्योंकि रिलीज के पहले शाम के वक्त ही कुछ शोज चलते हैं। धुरंधर 2 के प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। वहीं पुष्पा 2 ने प्रिव्यू से 10 करोड़ के करीब रुपये कमाए थे। यहां जानें उन 10 फिल्मों के नाम जो पुष्पा 2 और धुरंधर 2 से पीछे हैं।

    1000 करोड़ क्लब वाली टॉप 5 इंडियन मूवीज
    इंडियन फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में टॉपर पुष्पा 2 और धुरंधर 2 हैं। बाहुबली 2 द कनक्लूजन ने 10दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। केजीएफ चैप्टर 2 मूवी 14 दिन में यह माइलस्टोन छू पाई थी। आरआरआर 16 दिन में 1000 क्लब में शामिल हुई थी। वहीं शाहरुख खान की जवान को वर्ल्ड वाइड 1000 कमाने में 18 दिन लग गे थे।

    हिंदी भाषा में धुरंधर 2 टॉप
    सिर्फ हिंदी भाषा की फिल्मों की बात करें तो धुरंधर द रिवेंज टॉपर है। दूसरे नंबर पर जवान (18 दिन), फिर पठान (27 दिन), दंगल (120 से ज्यादा दिन) जैसी फिल्में हैं।

    7 दिनों में धुरंधर 2 की कमाई
    धुरंधर 2 ने 7 दिनों में इंडिया में ग्रॉस 745.23 करोड़ कमाए हैं। इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1007 है। ओवरसीज कमाई 261.92 करोड़ है। वहीं इंडिया की नेट कमाई 623.97 करोड़ रुपये है।

  • चुनावी वजहों से ‘धुरंधर 2’ पर रोक, हाईकोर्ट में गरमाई बहस, वकील ने जज से मांगी राहत

    चुनावी वजहों से ‘धुरंधर 2’ पर रोक, हाईकोर्ट में गरमाई बहस, वकील ने जज से मांगी राहत

    मुंबई
    बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 पर विधानसभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की जा रही है। सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील ने मौखिक तौर पर अपील की है। हालांकि, अदालत ने वकील को याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। फिल्मकार आदित्य धार की Dhurandhar: The Revenge गुरुवार को रिलीज हुई है।

    लाइव लॉ के अनुसार, मंगलवार को वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। वकील ने मुख्य नयायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मांग की है। दक्षिण भारतीय राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस पर जस्टिस धर्माधिकारी और जस्टिस मुरुगन ने वकील को उचित याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। वकील के आरोप हैं कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं।

    थियेटर में रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर 2
    sacnilk के अनुसार, धुरंधर अब तक भारत में नेट 465.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को फिल्म ने 11.23 करोड़ रुपये कमाए। फिलहाल, फिल्म के देशभर में 8 हजार 972 शो चल रहे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त समेत कई नेता अहम भूमिकाओं में हैं।

    इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। 'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।

     

  • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म

    सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म

    मुंबई,

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

    फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और जुबानी तारीफ का बड़ा योगदान रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर सराहना हो रही है। ईद वीकेंड का भी फिल्म को भरपूर फायदा मिला है और ट्रेड पंडितों का मानना है कि ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 400 से 500 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है।

    फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह जासूस हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

    वहीं, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह भारत में इसका कुल कलेक्शन 52.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, लेकिन 'धुरंधर 2' के तूफान के आगे इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

     

  • ‘धुरंधर 2’ पर बवाल: पाकिस्तान में फिल्म को बताया घटिया, थिएटर के बाहर लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    ‘धुरंधर 2’ पर बवाल: पाकिस्तान में फिल्म को बताया घटिया, थिएटर के बाहर लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    मुंबई
    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इस वक्त पूरी दुनिया में बवाल मचा रही है। इस फिल्म को देखकर फैंस ही नहीं स्टार्स भी डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मूवी में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। आदित्य की इस फिल्म की एक तरफ जहां हर कोई तारीफों के पुल बांध रहा है। वहीं, दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी फैमिली ने 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया। साथ ही बताया कि फिल्म में उन्हें किस एक्टर की एक्टिंग ने सबसे ज्यादा इंप्रेस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पाकिस्तानी फैमिली ने दिया 'धुरंधर 2' का रिव्यू
    रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर पाकिस्तानी परिवार का एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। UK के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने जिस तरह से इसकी तीखी आलोचना की है, उसकी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

    फिल्म को बताया ‘थर्ड-क्लास’
    वायरल वीडियो क्लिप में परिवार को सिनेमा हॉल से बाहर निकलते और फिल्म 'धुरंधर 2' पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी फैमिली को आदित्य धर की 'धुरंधर 2' पसंद नहीं आई और फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की। वीडियो में एक आदमी कहता है, 'थर्ड-क्लास। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी थर्ड-क्लास फिल्म कभी नहीं देखी।' वहीं, एक महिला ने कहा, 'अगर 'घटिया' और 'थर्ड-क्लास' से भी बुरा कोई शब्द है, तो वह इस फ़िल्म के लिए ही है।' ग्रुप के दूसरे लोग भी फिल्म को 'बकवास' और 'फेल' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

    दूसरे पार्ट में किया इस एक्टर को मिल
    इस वीडियो में पूरा परिवार एक ही सुर में जहां 'धुरंधर 2' की जमकर बुराई करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ग्रुप के कुछ सदस्य थिएटर के बाहर 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं।

    पहले इसी परिवार ने की थी 'धुरंधर' की तारीफ
    आपको जानकार हैरानी होगी कि इसी पाकिस्तानी फैमिली ने पहले आदित्य धर की मूवी का पहला पार्ट यानी 'धुरंधर', जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई उसे देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसका रिव्यू दिया था,जिसमें उन्होंने न सिर्फ मूवी की जमकर तारीफ की थी, बल्कि सभी पाकिस्तानियों से देखने की अपील भी की थी और कहा था कि ये "जरूर देखने लायक" है। ऐसे में सीक्वल पर उनकी बिल्कुल अलग प्रतिक्रिया और भी ज्यादा हैरान करने वाली लगती है।

    पाकिस्तान में बैन है 'धुरंधर 2'
    रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है; न सिर्फ अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की वजह से, बल्कि इसलिए भी कि सरहदों के पार भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान में बैन होने की वजह से यह फिल्म आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ऑनलाइन कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें वहां के लोग अपने घरों में इस फिल्म के पायरेटेड वर्जन देखते हुए नजर आ रहे हैं।

     

  • 200 करोड़ के आंकड़े को पार किया धुरंधर 2 ने, रणवीर सिंह और आदित्य धर का जश्न

    200 करोड़ के आंकड़े को पार किया धुरंधर 2 ने, रणवीर सिंह और आदित्य धर का जश्न

    मुंबई

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 'धुरंधर' की तरह 'धुरंधर 2' को भी फैन्स का बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है. लोग अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर थिएटर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. मेकर्स और स्टारकास्ट फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं. खुशी में रणवीर सिंह तो डांस किए बिना नहीं रह पाए। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से ऊपर जा रहा है. फिल्म रिलीज के बाद मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट को जश्न में डूबा देखा गया। 

    रणवीर का डांस वायरल 
    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही है. फिल्म में हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग की है. उन्होंने सिर्फ हमजा का रोल निभाया नहीं, बल्कि उसे जिया है. इसलिए फिल्म की सक्सेस के बाद रणवीर Fa9la सॉन्ग पर डांस करते दिखे. रणवीर का बेफिक्र होकर डांस करना बताता है कि वो 'धुरंधर 2' की सक्सेस काफी खुश हैं। 

    रणवीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदित्य धर से कुछ बात करते दिख रहे हैं. रणवीर ने फिल्म को प्यार देने के लिए फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया. आदित्य धर के चेहरे पर भी फिल्म के सक्सेस की खुशी है। 

    एक वीडियो में आदित्य धर, उनकी पत्नी यामी गौतम और 'धुरंधर 2' की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन तीनों साथ में चहकते दिख रहे हैं. 'धुरंधर 2' स्टार्स के ये वीडियो बताते हैं कि इन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी. आदित्य धर 'धुरंधर 2' की जो आंधी लाए हैं. देखकर लगता है कि ये जल्दी थमने वाली नहीं है। 

    ये भी कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य धर ने जितनी इंटेलीजेंस के साथ फिल्म बनाई है, उतनी ही इंटेलीजेंस के साथ इसे रिलीज भी किया है. फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसका इसकी कमाई में बड़ा फायदा होता दिख रहा है। 

  • धुरंधर 2 में बड़ा सरप्राइज! बड़े साहब की एंट्री से मचा तहलका, दाऊद की जिंदगी से जुड़े नए राज

    धुरंधर 2 में बड़ा सरप्राइज! बड़े साहब की एंट्री से मचा तहलका, दाऊद की जिंदगी से जुड़े नए राज

    मुंबई
    धुरंधर 2 देखने वालों के मन में बड़े साहब को लेकर जो सवाल था उसका जवाब तो मिल गया। अब दाऊद को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रह गए हैं। दाऊद अब कहां है, जिंदा है या नहीं, कैसा दिखता है, उम्र क्या है। ये तो सब जानते हैं कि दाऊद इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है। उस पर 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स सहित कई संगीन आरोप हैं। धुरंधर के पहले पार्ट में उसे बड़े साहब के नाम से बुलाया जाता है लेकिन चेहरा रिवील नहीं किया गया। धुरंधर द रिवेंज में दाऊद दिखाया गया है। हालांकि लुक ऐसा जो ज्यादातर लोगों के लिए शॉकिंग था।

    भारत में था दाऊद का परिवार
    दाऊद इब्राहिम का जन्म भारत में हुआ लेकिन वह इंडिया का ही दुश्मन बन गया। दाऊद 80 के दशक में भारत से भागा। ऐसा भी नहीं था कि वह रातोंरात बिना कुछ लिए भागा हो। उसे पाकिस्तान का सपोर्ट था और प्लानिंग के साथ तगड़ा पैसा लेकर भारत से भागा। मुंबई के पूर्व कमिश्नर डी शिवनंदन उन लोगों में से हैं जिन्हें मुंबई से अंडरवर्ल्ड का सफाया करने का क्रेडिट दिया जाता है। वह एएनआई के पॉडकास्ट में बता चुके हैं कि 1984 में दाऊद इब्राहिम अरेस्ट हुआ था। उसने बेल ली और तभी वो दुबई भाग गया था। जब डी शिवनंदन से पूछा गया कि क्या दाऊद का परिवार भी दुबई में है? इस पर डी शिवनंदन ने जवाब दिया कि दाऊद का परिवार भारत में ही था। उसके भाई अनीस, नूरा, इकबाल। अनीस दुबई में था, नूरा मर चुका है।

    दाऊद के पिता थे हलवदार
    शिवनंदन ने बताया कि दाऊद के 12 भाई-बहन थे। उसके पिता इब्राहिम कासकर क्राइम ब्रांच में हलवदार थे। उन्होंने बताया कि दाऊद दुबई भाग गया। उसे किसी ने सलाह दी थी जिस वजह से कभी टीवी पर नहीं दिखा। उन्होंने यह भी बताया कि किसी ज्ञानी ने उसको स्ट्रैटजी दी थी कि किसी एफआई आर में नाम नहीं आना चाहिए। शिवनंदन का यह पॉडकास्ट नवंबर 2025 का है।

    कैसा दिखता है दाऊद
    दाऊद इब्राहिम की उम्र अब 70 साल के आसपास है। उसका जन्म 26 जनवरी 1955 में हुआ था। दाऊद अब कैसा दिखता है, ये किसी को नहीं पता। शारजाह के एक मैच में दाऊद की फोटो कैप्चर की गई थी। यह 1986 की बात है। साल 2015-16 के आसपास दाऊद की एक धुंधली सी तस्वीर मीडिया में आ चुकी है।

    कहां है दाऊद?
    आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दाऊद का ठिकाना पाकिस्तान का कराची शहर है। पाकिस्तानी दस्तावेज में दाऊद इब्राहिम का पता कराची में वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास बताया गया है। इसके अलावा कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके और नूराबाद में भी उसकी संपत्तियों का जिक्र किया गया है। दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस में कराची में उसके दो पते दर्ज हैं, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में मकान नंबर 37 और शहर के पॉश क्लिफ्टन रोड इलाके में सऊदी मस्जिद के पास वाइट हाउस। बताया जाता है कि ये दोनों जगहें एक-दूसरे से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं।

  • ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, हिंसक दृश्यों पर आपत्ति

    ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, हिंसक दृश्यों पर आपत्ति

    मुंबई

    बस 1 दिन का इंतजार और… फिर आदित्य धर की मचेअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 पर्दे पर होगी. रणवीर सिंह की मूवी को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. मूवी पहले पार्ट से लंबी होगी. इसका रनटाइम 229.6 मिनट यानी 3 घंटे और 50 मिनट के करीब है. CBFC ने कई सारे कट्स मेकर्स को सुझाए थे. इनमें गालियां म्यूट करना और ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना, हिंसा को कम करना शामिल हैं। 

    धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कट
    सीबीएफसी ने खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करने को कहा. इसके अलावा गालियां म्यूट करना, सबटाइटल्स में डिमोनेटाइजेशन की डेट में बदलाव, फिल्म में पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करने जैसे आदेश थे। 

    फिल्म में किए गए अहम बदलाव:

    • -कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स को जोड़ना.
    • -गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना.
    • -वॉइलेंस के सीन्स को कम करना (जिसमें सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन भी शामिल हैं)
    • -सबटाइटल्स में एडिटिंग, जैसे गलत टेक्स्ट हटाना और उसमें सुधार करना (जैसे लाहौर को दिल्ली करना)
    • -न्यूज रेफरेंस और पीएम के जिक्र को लेकर परमिशन मांगना.
    • -सॉन्ग सबटाइटल्स को जोड़ना. साथ ही हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग शामिल करना.
    • -एनिमल वेलफेयर क्लियरेंस या दूसरे जरूरी सर्टिफिकेट को जमा करना.

    CBFC ने 'धुरंधर 2' में 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है. इसका फाइनल रनटाइम 229 मिनट है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट लगाए हैं. कुछ दिनों पहले मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसे देखने से साफ मालूम पड़ा कि सेकंड पार्ट में पहले से ज्यादा वॉयलेंस दिखने वाला है. रणवीर सिंह फुलऑन एग्रेशन में नजर आए. मूवी में उनके किरदार हमजा अली मजारी के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी को दिखाया जाएगा. 

    धुरंधर 2 पैन इंडिया मूवी है. इसकी एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है. मूवी पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को ईद रिलीज का तगड़ा फायदा मिलता दिख रहा है.