Tag: Delhi Metro’s

  • DMRC ने बढ़ाई सुविधा, नए एस्केलेटर लगाने से प्रभावित हुई यात्रियों की आवाजाही

    DMRC ने बढ़ाई सुविधा, नए एस्केलेटर लगाने से प्रभावित हुई यात्रियों की आवाजाही

    नई दिल्ली
     दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए DMRC ने जरूरी सूचना जारी की है। हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर नए एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है। जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि एस्केलेटर E-3 और E-4 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये दोनों एस्केलेटर कॉनकोर्स से येलो लाइन प्लेटफॉर्म तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करते हैं। नए एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया पूरी होने तक इनका इस्तेमाल यात्री नहीं कर सकेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

    DMRC ने की वैकल्पिक व्यवस्था
    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। यात्री कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म के बीच आने-जाने के लिए एस्केलेटर E-1 और E-2 का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर मौजूद दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।

    स्टेशन पर लगाए जा रहे नए स्टेशन
    डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जाता है। इसी क्रम में हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर नए एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    टनल बोरिंग मशीन दुर्गा का अवतार, कोलकाता मेट्रो का पर्पल लाइन में हुआ ब्रेकथ्रो
    येलो लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की प्रमुख लाइनों में से एक है, जो समयपुर बादली से गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर तक यात्रियों को जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में डीएमआरसी ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है, ताकि एस्केलेटर स्थापना का काम बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके।

     

  • रेखा गुप्ता की पहल: पुराने कपड़ों को मिलेगा नया जीवन, मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी नई सुविधा योजना

    रेखा गुप्ता की पहल: पुराने कपड़ों को मिलेगा नया जीवन, मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी नई सुविधा योजना

    नई दिल्ली

     घरों में बेकार पड़े पुराने कपड़े अब कचरे में नहीं जाएंगे, बल्कि उनसे नए और उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत DMRC राजधानी के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़ों के लिए विशेष कलेक्शन बॉक्स लगाएगा, जहां लोग अपने पुराने कपड़े जमा कर सकेंगे।

    सरकार का कहना है कि तेजी से बढ़ता कपड़ा अपशिष्ट (Waste) पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में इस पहल के जरिए पुराने कपड़ों की वैज्ञानिक तरीके से रिसाइक्लिंग और उनका दोबारा उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इससे कचरे में कमी आने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे और ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें।

    इन 10 स्टेशनों पर कलेक्शन बॉक्स
    जिन स्टेशनों को इस योजना के लिए चुना गया है, उनमें शाहदरा, मोहन एस्टेट, रोहिणी वेस्ट, लाजपत नगर, मालवीय नगर, मयूर विहार फेज-I, हौज खास, पंजाबी बाग वेस्ट, द्वारका और शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

    मेट्रो स्टेशन पर बिकेंगे ये प्रोडक्ट्स
    इस पहल के तहत जमा किए गए कपड़ों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। इसके बाद प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इसे दोबारा उपयोग लायक बनाया जाएगा। साथ ही इनकी अपसाइक्लिंग (उपयोगी उत्पादों में बदलना) भी की जाएगी। पुराने कपड़ों से बैग, दरी और अन्य प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन प्रोडक्ट के प्रदर्शन और बिक्री के लिए चयनित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    रिसाइक्लिंग यूनिट में भेजे जाएंगे कपड़े
    जो कपड़े दोबारा उपयोग के योग्य नहीं होंगे, उन्हें रिसाइक्लिंग यूनिट में भेजा जाएगा, जहां उनसे रिसाइक्ल्ड यार्न, फाइबर और नॉन-वोवन फेल्ट जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे न्यूनतम अपशिष्ट सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    इस तरह होगी ब्रैंडिंग
    डीएमआरसी के अनुसार, इस परियोजना की ब्रैंडिंग 'दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन' के नाम से की जाएगी। फिलहाल कलेक्शन बॉक्स लगाने, ब्रैंडिंग और एमओयू से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।