Tag: delhi Metro

  • Delhi Metro: फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर 83% काम पूरा, 2027 में यात्रियों को मिल सकती है नई सुविधा

    Delhi Metro: फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर 83% काम पूरा, 2027 में यात्रियों को मिल सकती है नई सुविधा

    नई दिल्ली
    दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीनों प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर सफर के लिए आप को 2027 तक इंतजार करना होगा। 65 किलोमीटर लंबे इन तीनों कॉरिडोर का ओवरआल 83 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि सिविल वर्क का सिर्फ 85 फीसदी काम पूरा हुआ है। फिलहाल 2026 तक तीनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होना मुश्किल है। हालांकि पिंक लाइन के 12 किलोमीटर एक्सटेंशन वाली लाइन पर परिचालन शुरू हो चुका है।

    मामले में क्या है डीएमआरसी का कहना
    दिल्ली मेट्रो का कहना है कि प्रदूषण में निर्माण पर रोक, पेड़ काटने की मंजूरी में देरी के बाद भी हम जल्द से जल्द तीनों कॉरिडोर पर काम पूरा करना चाहते हैं। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर 12 किलोमीटर लंबा है और इसपर 8 स्टेशन हैं। यह मौजूदा पिंक लाइन (शिव विहार से मजलिस पार्क) कॉरिडोर का एक्सटेंशन है। तीनों में से यह इकलौता कॉरिडोर है, जिस पर परिचालन शुरू हो चुका है। इस कॉरिडोर को 8 मार्च 2026 से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।

    गोल्डन लाइन पर तीन TBM लगाए
    दिल्ली मेट्रो का एरोसिटी- तुगलकाबाद कॉरिडोर करीब 23 किलोमीटर लंबा है और इसमें 15 स्टेशन होंगे। इसे गोल्डन लाइन के नाम से जाना जाएगा। इस पर काम चल रहा है। इसका परिचालन अगले साल ही शुरू होगा। मेट्रो फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर जो पहले से तय डेडलाइन से पीछे चल रहा है, उस पर काम तेज करने के लिए 15 टीबीएम मशीन लगाई गई है।

     

  • स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवा में बड़ा बदलाव, लाल किले के पास ये 3 स्टेशन रहेंगे खास

    स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवा में बड़ा बदलाव, लाल किले के पास ये 3 स्टेशन रहेंगे खास

    नई दिल्ली
    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC ) ने बड़ा ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी मेट्रो लाइनों पर सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शनिवार, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, डीएमआरसी अपने नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो सेवा शुरू करेगा।

    डीएमआरसी ने कहा कि उस दिन के तय टाइम-टेबल के अनुसार, रेगुलर सर्विस शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी।इसके अलावा, खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों के लिए यात्रा का आसान इंतजाम करने के लिए, कॉर्पोरेशन ने रक्षा मंत्रालय को 1,30,000 खास पहले से जारी क्यूआर टिकट दिए हैं। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रित लोगों को उनकी यात्रा आसान बनाने के लिए तय मेट्रो स्टेशनों पर खास पहले से जारी क्यूआर टिकट दिए जाएंगे।

    लाल किले के सबसे करीब ये 3 मेट्रो स्टेशन

    • लाल किला, जामा मस्जिदऔर दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, स्वतंत्रता दिवस समारोह की जगह लाल किले के सबसे पास के स्टेशन हैं। इन खास क्यूआर टिकटों का इस्तेमाल करके की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को वापस किया जाएगा।
    • एक दिन पहले डीएमआरसी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें उनसे ऊंची मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील की गई थी। चेतावनी दी गई थी कि पतंग की डोर हाई-वोल्टेज ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में फंस सकती है और ट्रेन सेवा में रुकावट डाल सकती है या सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
    • कॉर्पोरेशन ने फिर से कहा कि मेट्रो यात्रियों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के दौरान बिना रुकावट ट्रेन सेवा बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।
    • इस बीच, 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले गुरुवार को राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। ये रिहर्सल राजधानी में कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजामों के बीच की गईं। 15 अगस्त को मशहूर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान भारी भीड़ जुटने और राजधानी में आवाजाही पर बड़े पैमाने पर पाबंदियां लगने की उम्मीद है।
  • Delhi Metro Rail Corporation का गोल्डन लाइन विस्तार, कालिंदी कुंज-तुगलकाबाद कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    Delhi Metro Rail Corporation का गोल्डन लाइन विस्तार, कालिंदी कुंज-तुगलकाबाद कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    नई दिल्ली
     राजधानी दिल्ली में मेट्रो कनेक्टिविटी को और भी मजबूत बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन ने गोल्डन लाइन' के विस्तार की घोषणा की है। DMRC के फेज V(A) विस्तार के तहत बनने वाला यह 3.9 किलोमीटर लंबा कालिंदी कुंज-तुगलकाबाद कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगा।

    कब तक पूरा होगा DMRC का प्रोजेक्ट
    DMRC ने मैजेंटा और वॉयलेट मेट्रो लाइनों को आपस में जोड़ने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए साल 2028 के आखिर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस नए कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह यमुना रिवरफ्रंट के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मुख्य रिहायशी और उभरते इंडस्ट्रियल इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ेगा।

    नए रूट पर बनाए जाएंगे कितने स्टेशन
    इस 3.9 किलोमीटर के रूट पर कुल चार स्टेशन बनाए जाएंगे जिसमें सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जबकि तुगलकाबाद अंडरग्राउंड बनाया जाएगा।

    लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
    DMRC के अनुसार, नया कॉरिडोर दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रिहायशी इलाकों और इंडस्ट्रियल इलाकों के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा। यह साकेत और छतरपुर जैसे रिहायशी इलाकों तक सीधी पहुंच भी देगा और साथ ही नोएडा, फरीदाबाद, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के बीच लिंक को बेहतर बनाएगा।

    ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा
    DMRC ने कहा कि नया कॉरिडोर नोएडा-फरीदाबाद रूट के साथ-साथ एयरपोर्ट से जुड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। एक अतिरिक्त मेट्रो कनेक्शन देकर, इस प्रोजेक्ट से रोज़ाना सफर करने वालों के लिए यात्रा की क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

     

  • मेट्रो मंडे की शुरुआत,दिल्ली में बढ़ी भीड़, DMRC ने चलाए 24 अतिरिक्त फेरे

    मेट्रो मंडे की शुरुआत,दिल्ली में बढ़ी भीड़, DMRC ने चलाए 24 अतिरिक्त फेरे

     नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली सरकार द्वारा घोषित पहला मेट्रो मंडे आज है। सरकार ने जिस तरह से मेट्रो मंडे का प्रचार किया है और आम लोगों ने भी अपना निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

    इससे मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बनने की संभावना है। इसे देखते हुए डीएमआरसी सोमवार को अतिरिक्त छह मेट्रो चलाएगी जो अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। डीटीसी की सभी 6300 बसें सड़कों पर होंगी। वहीं सरकारी 29 सरकारी कॉलोनियों से कर्मचारियों को मेट्रो स्टेशन तक लाने के लिए 58 बसों को लगाया गया है।

    मकसद यह है कि कर्मचारी और अधिकारी अपनी कॉलोनी से मेट्रो तक आराम से पहुंच सकें और मेट्रो से सफर करें। आम जनता से भी सरकार ने अपील की है कि वे भी अभियान में पूरी तरह से साथ दें। मेट्रो मंडे में अधिकारियों के साथ साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों के भी मेट्रो में सफर करने की संभावना है।

    सार्वजनिक परिवहन सेवा के रूप में सरकार के पास हैं ये इंतजाम
    मेट्रो
    मेट्रो का 416 किलोमीटर लंबा नेटवर्क है। 303 स्टेशन और 343 ट्रेनों के साथ प्रतिदिन 4,500 से अधिक फेरे संचालित होते हैं। प्रतिदिन दिल्ली सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ सहित क्षेत्रों के 65 लाख से अधिक यात्री मेट्रो का उपयोग कर रहे। दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनें राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षणिक, आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ती हैं।

    बस
    वर्तमान में दिल्ली में डीटीसी की कुल 6,300 सक्रिय बसों का बेड़ा संचालित हो रहा है, जिनमें 4,538 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इनमें 9 मीटर श्रेणी की 1,593 देवी बसें, 12 मीटर श्रेणी की 2,845 इलेक्ट्रिक बसें तथा 100 फीडर बसें शामिल हैं। एनसीआर क्षेत्र के लिए भी दिल्ली से रोहतक, सोनीपत, पानीपत, धारूहेड़ा और बड़ौत के लिए डीटीसी की ई बसें चल रही हैं।

    प्रधानमंत्री की अपील और दिल्ली सरकार के घोषित मंडे मेट्रो को देखते हुए डीएमआरसी ने सोमवार को फेरे बढ़ाने सहित कई जनहितकारी फैसले लिए हैं। डीएमआरसी 18 मई से प्रत्येक सोमवार को छह अतिरिक्त ट्रेनों से 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाएगी। अन्य दिनों में भी आवश्यकतानुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे।

    डीएमआरसी हर सोमवार को अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करेगी। टिकटिंग की सुविधा बढ़ाई जाएगी और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सर्विस को मजबूत किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों में सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से कई अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा स्टाफ तैनात किया जाएगा, अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे, अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर चालू किए जाएंगे।

  • दिल्ली मेट्रो अपडेट: भीड़ कम करने के लिए नई ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार

    दिल्ली मेट्रो अपडेट: भीड़ कम करने के लिए नई ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार

    नई दिल्ली

     दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा की बचत और सुविधाजनक यातायात को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीएमआरसी 18 मई 2026 से अपनी सेवाओं के विस्तार की रणनिति बना रही है।

    डीएमआरसी की ओर से यात्रियों की संख्या और सड़क परिवहन के बढ़ते रुझान को देखते हुए, हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त फेरे (ट्रेन यात्राएं) संचालित की जाएंगी।

    इस विस्तार का उद्देश्य बढ़ती यात्रियों की संख्या के दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करना है। डीएमआरसी यात्रियों की संख्या में किसी भी संभावित वृद्धि पर लगातार निगरानी रखेगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर मांग के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

    डीएमआरसी उठा रही ये कदम
        अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
        अतिरिक्त टिकट काउंटरों का संचालन
        अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं बैगेज स्कैनर सक्रिय करना
        फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर प्रतीक्षा समय कम करना
        व्यस्त अवधि के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना

    गंतव्य स्थलों तक आसान संपर्क सुविधा
    दिल्ली मेट्रो का विस्तृत नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT), एयरपोर्ट टर्मिनलों, नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के साथ सीधी एवं निर्बाध मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रदान कर एक महत्वपूर्ण परिवहन जीवनरेखा के रूप में कार्य कर रहा है।

     

  • DMRC का बड़ा प्लान, 65 नए स्टेशनों से दिल्ली-एनसीआर में सफर होगा आसान

    DMRC का बड़ा प्लान, 65 नए स्टेशनों से दिल्ली-एनसीआर में सफर होगा आसान

    नई दिल्ली

    राजधानी में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को दिल्ली सरकार फेज-5B के तहत नई परियोजनाओं की घोषणा कर सकती है। अधिकारियों के अनुसार, फेज-4 के पूरा होते ही फेज-5 के काम में तेजी लाने की रणनीति बनाई जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

    बताते चले इससे पहले केंद्र सरकार फेज- 5A के तहत तीन कॉरिडोर को मंजूरी दे चुकी है, जिनमें एरोसिटी-एयरपोर्ट टर्मिनल-1, कालिंदी कुंज-बॉटनिकल गार्डन और आरके आश्रम-इंद्रलोक (सेंट्रल विस्टा) कॉरिडोर शामिल हैं। इन पर निर्माण प्रक्रिया जारी है। फेज-5B के तहत दिल्ली-एनसीआर में कुल 15 नए कॉरिडोर प्रस्तावित हैं, जिनमें से 7 दिल्ली में बनाए जा सकते हैं। इन कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 97 किमी होगी और इनमें 65 स्टेशन शामिल होंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 4S,204.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें से चार कॉरिडोर को प्राथमिकता देते हुए 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि बाकी तीन कॉरिडोर बाद में बनाए जाएंगे।

    97 किमी का होगा नेटवर्क
        रविवार को डीएमआरसी के स्थापना दिवस के मौके पर होना है कार्यक्रम
        इसके तहत 97 किमी के नेटवर्क में 65 स्टेशन है प्रस्तावित
        15 नए कॉरिडोर है प्रस्तावित, इनमें 7 दिल्ली में बन सकते हैं
        48,204.56 करोड़ आंकी जा रही है अनुमानित लागत इसकी

    कौन-कौन से रूट शामिल?
    प्रमुख प्रस्तावित कॉरिडोर में मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क (13.19 किमी), सेंट्रल विस्टा से वसंत कुंज (14.5 किमी), समयपुर बादली से नरेला स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स (11.6 किमी) और
    मायापुरी से कश्मीरी गेट (12 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा सीजीओ कॉम्प्लेक्स से सूर्य विहार फरीदाबाद तक 18 किमी लंबा कॉरिडोर बनाने की योजना है।