Tag: CM Bhajanlal Sharma

  • डेढ़ किमी रोड शो में दिखा भाजपा का दम, भजनलाल शर्मा ने मांगा निकाय चुनाव में आशीर्वाद

    डेढ़ किमी रोड शो में दिखा भाजपा का दम, भजनलाल शर्मा ने मांगा निकाय चुनाव में आशीर्वाद

    पाली
     राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पाली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सिंधी कॉलोनी पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो सूरजपोल से शुरू हुआ। इसके बाद काफिला सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार और पानी दरवाजा होते हुए सिंधी कॉलोनी पहुंचा। रोड शो में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    बीजेपी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
    रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए आगे चल रहे थे। वहीं, एक बुजुर्ग महिला हाथ में भाजपा का झंडा लेकर डांस करती नजर आईं। रोड शो के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने शहर की फैक्ट्रियां दोबारा शुरू कराने और स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

    'पाली लंबे समय से कांग्रेस मुक्त'- भजनलाल शर्मा
    सिंधी कॉलोनी में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पाली में उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का भाजपा के प्रति प्यार और विश्वास साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने पाली को भाजपा का गढ़ बताते हुए कहा कि यह शहर लंबे समय से कांग्रेस मुक्त है और यहां का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है।

    JJM और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर निशाना
    मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन (JJM) को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। पिछले ढाई साल में सरकार ने जो काम किए हैं, वे सभी के सामने हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत जी पेपर लीक और जल जीवन मिशन के मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने 'दो साल बनाम पांच साल' के कामकाज पर भी कांग्रेस से सवाल किया।

    सीएम ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और नगर निकायों में कमल खिलाने की अपील की।

    आधुनिक शहर बनाने का दावा
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य नगर निकायों को केवल प्रशासनिक इकाई तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक और आत्मनिर्भर शहर बनाना है। उन्होंने सुदृढ़ आधारभूत ढांचे, आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, एलईडी लाइट, स्वच्छ पेयजल और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी पाली की जनता के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास की अंतिम कड़ी तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

  • सड़क, अस्पताल, पुल और छात्रावास समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम भजनलाल

    सड़क, अस्पताल, पुल और छात्रावास समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम भजनलाल

    बांसवाड़ा
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो माह बाद वागड़ क्षेत्र के दौरे पर आ रहे है। 11 अगस्त को बांसवाड़ा में उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले उनके दौरे ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेल स्टेडियम के पास बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को देखा।

    सीआईडी सीबी की टीम ने भी देर शाम कार्यक्रम स्थल पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांच की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आगामी पंचायत-निकाय चुनाव से पहले बांसवाड़ा जिले को कई सौगातें दे सकते हैं। योजनाओं के शिलान्यास को लेकर विभागों ने शिलान्यास पट्टिकाएं भी तैयार करवा ली है। इनमें जिले के गढ़ी, बागीदौरा, कुशलगढ़ और घाटोल विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

    6000 की क्षमता का पांडल, 5 फीट ऊंचा मंच
    सीएम की सभा को लेकर खेल स्टेडियम के पास 6000 लोगों की क्षमता वाला पांडाल तैयार किया जा रहा है। यहां मंच को करीब 5 फीट ऊंचा बनाया गया है। सीएम के आने के लिए यहां पीछे के गेट से व्यवस्था रखी है। मंच पर आठ ऐसी लगाएं जाएंगे। जनसभा पांडाल में कूलरों की व्यवस्था रहेगी।

    इन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा
    सड़क निर्माण: गढ़ी, बागीदौरा और कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 623.12 करोड़ रुपए की लागत से एसएच-54ए सड़क का निर्माण।
    मक्का उत्कृष्टता केंद्र: गढ़ी क्षेत्र में 20 करोड़ रुपए की लागत से मक्का उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना।

    पॉलिटेक्निक कॉलेज: राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बागीदौरा में 1 करोड़ रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण।
    उप स्वास्थ्य केंद्र: बांसवाड़ा, गढ़ी, कुशलगढ़ और बागीदौरा में 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, लागत 3.85 करोड़ रुपए।
    माही नदी पर पुल: बिलोदा में माही नदी पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण, लागत 60 करोड़ रुपए।
    अटल प्रगति पथ: गढ़ी, बागीदौरा और घाटोल में अटल प्रगति पथ के 5 कार्य, लागत 10 करोड़ रुपए।
    औद्योगिक क्षेत्र पीपलवा: बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ रोड से औद्योगिक क्षेत्र पीपलवा तक सड़क निर्माण, लागत 1.23 करोड़ रुपए।
    औद्योगिक क्षेत्र छींच: एसएच-10ए से औद्योगिक क्षेत्र छींच तक सड़क निर्माण, लागत 40 लाख रुपए।
    खेल स्टेडियम: बांसवाड़ा खेल स्टेडियम में कबड्डी इंडोर स्टेडियम एवं तीरंदाजी उपकरण स्टोर रूम का निर्माण, लागत 56.44 लाख रुपए।
    उप स्वास्थ्य केंद्र: बागीदौरा और कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के 4 कार्य, लागत 2.20 करोड़ रुपए।
    पीएचसी निर्माण: कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाटन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण, लागत 1.43 लाख रुपए।
    उप जिला चिकित्सालय: बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय का निर्माण, लागत 40.93 करोड़ रुपए।
    बीपीएचयू लैब: बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में बीपीएचयू लैब का निर्माण, लागत 76.46 रुपए।

    पक्का जल मार्ग: माही मुख्य सिंचाई परियोजना के कमांड क्षेत्र में पक्के जल मार्ग के 2 कार्य, लागत 90.65 लाख रुपए।
    माही नहरों का पुनर्वास: माही नहरों की संरचनाओं को मजबूत करने और पुनर्वास के 3 कार्य, लागत 230.04 करोड़ रुपए।
    जनजाति छात्रावास: गढ़ी, कुशलगढ़ और बांसवाड़ा में जनजाति छात्रावास के 6 कार्य, लागत 5.09 करोड़ रुपए।
    आयुर्वेद औषधालय: बागीदौरा, कुशलगढ़ और बांसवाड़ा में कुल 4 आयुर्वेद औषधालयों के निर्माण के कार्य, लागत 1 करोड़ रुपए।

     

  • रोडवेज यात्रियों को राहत, आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 बसें शुरू

    रोडवेज यात्रियों को राहत, आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 बसें शुरू

    जयपुर
    राजस्थान रोडवेज के यात्रियों के लिए रविवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, रोडवेज और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बसों को रवाना करने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को प्रदेश के अलग-अलग डिपो के लिए रवाना किया गया।

    22 डिपो को मिली नई बसें
    नई बसों के शामिल होने से प्रदेश के कई प्रमुख रूटों पर रोडवेज की सेवाएं मजबूत होंगी। रोडवेज ने इन बसों को 22 अलग-अलग डिपो में भेजा है। इससे उन क्षेत्रों में भी यात्रियों को राहत मिलेगी, जहां बसों की संख्या कम होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता था। विभाग का मानना है कि नई बसों के संचालन से शहरों और जिलों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान होगी।

    बसों में क्या-क्या होंगे फीचर्स?
    इन ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों में नए लुक के साथ-साथ कई आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। सभी बसें BS-VI मानकों के अनुसार तैयार की गई हैं। यात्रियों के मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट, बस की जानकारी दिखाने वाले एलईडी डिस्प्ले और बस की हर समय लोकेशन बताने वाला व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) लगाया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी बसों में दी गई है, जिससे संचालन और बेहतर होगा। आज बसों में प्रोग्राम के दोरान एलईडी डिस्पले पर प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम चलाया गया।

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खास तैयारी
    रोडवेज ने नई बसों में सुरक्षा पर भी खास फोकस किया है। हर बस में पैनिक बटन लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। वहीं वीएलटीएस सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम से बसों की लाइव लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे संचालन के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। वहीं नई बसों की सीटिंग व्यवस्था भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इनमें एक तरफ तीन और दूसरी तरफ दो सीटों का लेआउट रखा गया है। इससे यात्रियों को बैठने में ज्यादा आराम मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा करना उनके लिए पहले से ज्यादा आरमदायक होगा।

  • जयपुर में नर्सों का सम्मान, प्रेरणादायी फिल्म ने समाज सेवा और कर्तव्य का संदेश दिया

    जयपुर में नर्सों का सम्मान, प्रेरणादायी फिल्म ने समाज सेवा और कर्तव्य का संदेश दिया

    जयपुर
     मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मिराज सिनेमा में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा एवं फिल्म के निर्माता- निर्देशक , नर्स प्रोफेशनल्स एवं छात्राएं उपस्थित रही।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम‘ की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही नागरिक की सबसे बड़ी पहचान होती है। राष्ट्र को सर्वाेपरि मानकर अपना सर्वस्व समाज और देश के लिए समर्पित करने वाले गुमनाम नायकों की प्रेरक गाथा को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया है।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने 26/11 जैसे आतंकी हमलों से लेकर कोविड महामारी जैसे कठिन दौर में भी अनगिनत कर्मयोगियों की सेवा भावना को देखा है। चिकित्सकों, नर्सों, सुरक्षाकर्मियों तथा अन्य सेवा प्रदाताओं ने ऐसे समय में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मानवता और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। यह फिल्म उन असंख्य लोगों के त्याग, साहस और समर्पण को रेखांकित करती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

    उन्होंने फिल्म के निर्माता एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी फिल्में युवाओं को कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सभी समाज में सेवा एवं सहयोग के लिए आगे बढ़े।
    इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सेज को सम्मानित भी किया गया।

  • राधाकुंड में दीपदान, श्रद्धालुओं से मुलाकात; CM भजनलाल की आस्था यात्रा

    राधाकुंड में दीपदान, श्रद्धालुओं से मुलाकात; CM भजनलाल की आस्था यात्रा

    जयपुर
     राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात पत्नी गीता शर्मा के साथ गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा पूर्ण की. पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर से CM दंपति ने सात दंडवत कर परिक्रमा की शुरुआत की. परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह CM का भव्य स्वागत हुआ. श्रद्धालु 'राधे-राधे' के जयकारों के साथ उनकी एक झलक पाने को परिक्रमा मार्ग के किनारे खड़े रहे. कई श्रद्धालुओं ने मोबाइल में CM की तस्वीरें कैद कीं.

    राधा कुंड में दीपदान की
    CM भजनलाल शर्मा ने परिक्रमा के दौरान दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद राधाकुंड पहुंचकर दीपदान किया. खास बात ये रही कि राधाकुंड में CM ने स्थानीय चाय की थड़ी पर रुककर चाय का आनंद भी लिया.

    श्रद्धालुओं से की बातचीत
    परिक्रमा के दौरान CM ने दंडवत कर रहे श्रद्धालुओं से रुककर बातचीत की. श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया. परिक्रमा पूरी करने से पहले वह अपनी पूंछरी स्थित प्याऊ पर 5 मिनट बैठकर व्यवस्थाओं को देखा. CM के आगे-आगे भजन-कीर्तन करती मंडली चल रही थी. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

    200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
    सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. उत्तर प्रदेश के मथुरा और राजस्थान के डीग जिले के करीब 200 पुलिसकर्मी CM की सुरक्षा में तैनात रहे. CM ने करीब 7 घंटे में सप्त कोशीय परिक्रमा पूर्ण की. परिक्रमा का समापन भी पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ही किया गया. CM ने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा से ही परिक्रमा निर्विघ्न पूरी हुई. ब्रज की परंपरा और आस्था को नमन किया देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की

  • राजस्थान में रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस: सीएम ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं

    राजस्थान में रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस: सीएम ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं

    वागड़

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले दो दिन (20-21 मई) वागड़ दौरे पर रहे. सीएम ने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) और चौरासी (डूंगरपुर) में रात्रि चौपाल की. मुख्यमंत्री चौरासी के धम्बोला गांव में 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला के सर्वांगीण विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घर-घर शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर और हर घर नल से जल योजनाओं के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ पहुंचा रही है. बालिकाओं को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूटी और साइकिलों का वितरण भी किया गया है.  

    महिलाएं बोलीं- सीएम ने बेटा बनकर तीर्थ करवाया
    इस दौरान कई योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीएम ने बात की. स्थानीय निवासी रमिला परमार ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद किसानों को ट्रैक्टर की सुविधा मिल सकेगी. इससे हमारे क्लस्टर की आय भी बढ़ेगी और समूह से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त होंगी. गंगा देवी पाटीदार ने कहा कि बेटा तो हमें तीर्थ यात्रा नहीं करवा पाया, लेकिन मुख्यमंत्री ने बेटा बनकर तीर्थ का सपना पूरा कर दिया.

    1.35 लाख पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी- सीएम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है. प्रदेश में युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरी देने के वादा किया था. अब तक 1.25 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं. 1.25 लाख पदों पर भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. जबकि 1 लाख 35 हजार पदों पर भर्ती परीक्षाएं भी प्रक्रियाधीन हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से पूरी हुई हैं.

    निजी क्षेत्र में 3 लाख से अधिक रोजगार
    उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं है. युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 'मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना' के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दे रही है. प्रधानमंत्री ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की पहल की.
     

     

  • राजीविका महिलाओं से संवाद, लखपति दीदी योजना और ऋण सुविधा पर दी जानकारी

    राजीविका महिलाओं से संवाद, लखपति दीदी योजना और ऋण सुविधा पर दी जानकारी

     अजमेर

    जस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री का यह दौरा उस समय खास बन गया, जब अजमेर के कड़ेल गांव के एक घर में सीएम भजनलाल ने भोजन किया. मुख्यमंत्री ने कड़ेल गांव निवासी 59 वर्षीय लादूराम मेघवाल के घर पहुंचकर बेहद आत्मीय माहौल में खाना खाया. लादूराम मेघवाल गांव में मजदूरी और मकान निर्माण का कार्य करते हैं. उनके परिवार में चार बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां शामिल हैं. इस दौरान सीएम भजनलाल घर की खाट पर परिवार के बीच बैठे और ग्रामीण परिवेश का आनंद लेते हुए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया.

    मुख्यमंत्री ने की सब्जी की तारीफ
    भोजन करने के दौरान मुख्यमंत्री ने खास तौर पर काचरी और ग्वार फली की सब्जी की जमकर तारीफ की. लादूराम मेघवाल के घर में बने भोजन के स्वाद से प्रभावित होकर उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा कि यह स्वादिष्ट सब्जी किसने बनाई है. इस पर लादूराम की पत्नी गीता ने बताया कि भोजन उन्होंने स्वयं तैयार किया है.

    तभी मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी का नाम भी गीता है. मुख्यमंत्री की इस बात पर घर में मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल ठहाकों से गूंज उठा. ग्रामीण परिवार और मुख्यमंत्री के बीच बना यह आत्मीय संवाद पूरे कार्यक्रम का सबसे यादगार पल बन गया.

    3 दिन से सीएम के स्वागत चल रही थी तैयारी
    लादूराम मेघवाल की पत्नी गीता ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और भोजन की तैयारी पिछले तीन दिनों से लगातार की जा रही थी. परिवार ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन तैयार किए. भोजन में काचरी की सब्जी, पनीर की सब्जी, ग्वार फली की सब्जी, ताजा रोटियां और चावल मुख्यमंत्री को परोसे गए. मुख्यमंत्री ने भोजन की सादगी और स्वाद की सराहना करते हुए परिवार की मेहनत की तारीफ की. गांव के एक सामान्य मजदूर परिवार के घर मुख्यमंत्री का इस तरह बैठकर भोजन करना ग्रामीणों के लिए भी चर्चा का विषय बना रहा और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

    राजीविका से जुड़ी महिलाओं से संवाद
    इससे पहले कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल' के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत की, जिसमें महिलाओं ने गृहणी से लखपति दीदी बनने के अपने सफर के अनुभव को साझा किया. महिलाओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना में महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया गया है. वहीं, ब्याज को 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत किया है.

  • भजनलाल शर्मा ने साइबर क्राइम रोकने के लिए सख्त योजना का ऐलान, 10 हजार जागरूकता कार्यक्रम पूरे

    भजनलाल शर्मा ने साइबर क्राइम रोकने के लिए सख्त योजना का ऐलान, 10 हजार जागरूकता कार्यक्रम पूरे

    जयपुर

    राजस्थान के सभी जिलों में साल 2030 तक साइबर पुलिस स्‍टेशन स्थापित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में लोक अभियोजकों और विशेष लोक अभियोजकों के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान इसका ऐलान किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की साइबर सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है. उन्होंने बताया कि सरकार साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर की स्थापना करने जा रही है.

    बनेगा साइबर हेल्पलाइन कॉल सेंटर
    इसके साथ ही, अब साइबर अपराधों का विश्लेषण करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित व्यवस्था और एक समर्पित साइबर हेल्पलाइन कॉल सेंटर भी विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीनों नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है. पुलिस और अभियोजन को इन कानूनों की पूरी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. साथ ही, हमारी सरकार ने 42 न्यायालय स्थापित किए हैं.

    हमने फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं सलूंबर में जिला एवं सेशन न्यायालय और बड़ी सादड़ी एवं केशोरायपाटन में नियमित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय स्थापित किए हैं.

    साइबर सुरक्षा सिमुलेशन लैब की हुई स्थापना
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की साइबर सुरक्षा को लेकर भी अत्यधिक सजग है. हमारी सरकार ने साइबर खतरों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा सिमुलेशन लैब की स्थापना की है. ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का काम किया है. इसके अलावा लगभग 10 हजार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 12 लाख से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

    उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार ने राज्य के समस्त पुलिस थानों पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और वर्ष 2030 तक समस्त जिलों में साइबर पुलिस स्‍टेशन स्थापित किए जाएंगे. सरकार डिजिटल अरेस्‍ट सहित अन्य साइबर अपराधों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए राजस्‍थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर की भी स्थापना करने जा रही है. राज्य सरकार साइबर अपराधों के एआई आधारित विश्लेषण तथा साइबर हेल्‍पलाइन कॉल सेंटर की व्यवस्था करेगी.

  • सामाजिक सुरक्षा में नई ऊँचाई: सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता

    सामाजिक सुरक्षा में नई ऊँचाई: सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता

    जयपुर
    राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रभावी निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को निरंतर सुदृढ़ किया गया है, जिससे प्रदेश के लाखों जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का भरोसा मिला है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील और प्रभावी नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि की गई है। वर्ष 2024 में पेंशन राशि 1000 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1150 रुपये किया गया। इसके बाद वर्ष 2025 में इसे 1250 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। जनवरी 2026 में इसे बढ़ाकर 1300 रुपये प्रतिमाह किया गया और अब राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 1450 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इस प्रकार विगत दो वर्षों में पेंशन राशि में 450 रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

    91 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रहा लाभ
    प्रदेश में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को नियमित पेंशन प्रदान की जा रही है। इनमें वृद्धजन, विधवा एवं एकल नारी, विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) तथा लघु एवं सीमांत कृषक शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को न्यूनतम आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें। जनवरी 2026 की पेंशन के बिल भी तैयार कर ईसीएस के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी।

    डीबीटी से पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने पेंशन भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली को अपनाया है। इसके तहत पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के जनाधार पंजीकृत बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी बनी है और लाभार्थियों को समय पर पेंशन राशि प्राप्त हो रही है।

    तकनीक आधारित पारदर्शी पेंशन प्रणाली
    राज्य सरकार ने पेंशन व्यवस्था को तकनीक से जोड़ते हुए इसे सरल और नागरिक-अनुकूल बनाया है। पेंशन से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन और पेपरलेस किया गया है। जनआधार आधारित सत्यापित डेटा के माध्यम से आवेदन, स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जिससे पात्र व्यक्ति स्वयं, मोबाइल ऐप या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

    सत्यापन प्रक्रिया को बनाया सरल
    यह शर्मा की ही दूरदर्शी सोच है कि पेंशन लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया को भी निरंतर सरल बनाया गया है। लाभार्थी बायोमेट्रिक, प्रमाणीकरण, मोबाइल ऐप तथा ओटीपी आधारित प्रणाली के माध्यम से अपना सत्यापन करवा सकते हैं। यदि किसी कारणवश बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं हो पाता, तो संबंधित अधिकारी के समक्ष दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्वयं अथवा संबंधित पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के आधार पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से भी सत्यापन किया जा सकता है।

    बैंकिंग तकनीकी समस्याओं के समाधान के प्रयास
    बैंकों के विलय के कारण आईएफएससी कोड बदलने से कुछ लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से लंबित हो गई थी। राज्य सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए हैं और अधिकांश लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए बैंकिंग संस्थाओं और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पेंशन पोर्टल पर बैंक वितरण संबंधी डाटा अद्यतन करने की प्रक्रिया पर भी कार्य किया गया है।

    कमजोर वर्गों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा
    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करना भी है। केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं मिलकर इस उद्देश्य को साकार कर रही हैं।

    अंत्योदय की भावना को सशक्त करता निर्णय
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में लगातार वृद्धि और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था इस प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती है। पेंशन राशि में हुई यह वृद्धि प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है।