Tag: bsf

  • BSF ने पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

    BSF ने पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

    तरनतारन.

    BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, खेमकरण सेक्टर के गांव राजोके के पास 2 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय बॉर्डर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    इस दौरान एक किसान ने बॉर्डर पर तैनात BSF को बॉर्डर पर कुछ हलचल होने की जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने सतर्कता दिखाई और चिल्लाकर चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद भी लोग भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश करते रहे, जिस पर BSF ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों पर फायरिंग की। घटना के बाद बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गई हैं। इस संबंध में BSF, खुफिया एजेंसियों और खालरा थाने की पुलिस ने मिलकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, BSF ने मृतकों की पहचान और उनके पास से बरामद सामान के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

  • तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुठभेड़, BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

    तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुठभेड़, BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

    तरनतारन 

    अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने आज शुक्रवार (02 अक्तूबर को) पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। BSF के जवानों ने पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया है। ये दोनों राजोके गांव के पास भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। ऐसा करते हुए BSF के जवानों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद उन्हें चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा। लेकिन चेतावनी के बावजूद दोनों लोग भारतीय इलाके की तरफ बढ़ते रहे। इसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों घुसपैठिए मारे गए।

    मिली जानकारी के अनुसार ये घटना तरनतारन क्षेत्र के अंतर्गत आते राजोके की है। बीती रात सरहद पर पहरा दे रहे जवानों ने भारतीय सरहद में लगाई गई कंटीली तारों के पार हरकत होते हुए देखी। तकरीबन 3 संदिग्ध पाकिस्तानी रात का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए।

    सुरक्षा के मद्देनजर मौजूदा जवानों ने थर्मल इमेजिंग और दूरबीनों से संदिग्धों की गतिविधी को ट्रैक किया। लेकिन वे भारतीय सीमा में आ चुके थे। 

    जवानों ने दी लौटने की चेतावनी
    मौजूदा जवानों ने संदिग्धों की लोकेशन कंफर्म कर उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने वापस लौटने की जगह छिपने का प्रयास किया। बार-बार चेतावनी के बाद बीएसएफ के जवानों को सुरक्षा को देखते हुए फायरिंग करनी पड़ी।

    दो संदिग्धों के ढेर होने की सूचना 
    जवानों की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अनुमान यही है कि ये घुसपैठिए तस्कर थे, जो भारतीय सीमा में खेप पहुंचाने के मकसद से पहुंचे थे। इनसे क्या रिकवरी हुई है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

    घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बीएसएफ के अधिकारी इसे लेकर जल्द जानकारी साझा करेंगे। 

  • अमृतसर में तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, 1.54 किलो नशे के साथ जाली नोट भी मिले

    अमृतसर में तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, 1.54 किलो नशे के साथ जाली नोट भी मिले

    अमृतसर 

    भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 54 ग्राम ड्रग्स और करीब एक लाख 98 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की गई। इस दौरान एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया। 

    BSF की 181 बटालियन के जवानों ने सोमवार देर रात बीओपी काहनगढ़ इलाके में तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद किया। जांच करने पर पैकेट से 577 ग्राम आइस ड्रग यानी क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। BSF के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दाओके से 1.98 लाख की जाली करंसी मिली
    इसी क्षेत्र में BSF ने एक अन्य कार्रवाई के दौरान बीओपी दाओके के पास से 1 लाख 98 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की। कंपनी कमांडर रमेश चंद्र शाह की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली करंसी सीमा पार से किस नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई।

    बुर्ज में 766 ग्राम अफीम बरामद
    वहीं, भिंडीसैदा थाना क्षेत्र में BSF की 45 बटालियन ने गांव बुर्ज के बाहर एक संदिग्ध लावारिस पैकेट बरामद किया। तलाशी लेने पर उसमें से 766 ग्राम अफीम मिली। कंपनी कमांडर विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    लोपोके में 205 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
    इसके अलावा, लोपोके पुलिस ने लिंक रोड हेतमपुरा के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान लोधी गुज्जर निवासी गुरमेज सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन और 1,200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

     

  • बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा! घुसपैठ रोकने गई BSF पर पत्थरबाजी, BGB के साथ भी हुई तीखी नोकझोंक

    बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा! घुसपैठ रोकने गई BSF पर पत्थरबाजी, BGB के साथ भी हुई तीखी नोकझोंक

    कलकत्ता

    पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को बवाल हो गया. दरअसल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा कथित रूप से एक बांग्लादेशी नागरिक को वापस भेजने की कार्रवाई के बाद दोनों देशों की सीमा पर भारी भीड़ जमा हो गई और पथराव की घटनाएं सामने आईं. घटना मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज क्षेत्र स्थित नंदिर चार सीमा इलाके की बताई जा रही है। 

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लेने के बाद BSF ने उसे बांग्लादेश की ओर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि मामला उस समय उलझ गया जब बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (BGB) और सीमा पार मौजूद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 

    बताया जा रहा है कि BGB के इनकार के बाद वह व्यक्ति दोनों देशों की सीमा के बीच फेंसिंग के पास ही फंस गया. इससे इलाके में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो गई. स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया था, लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की ओर से उसे अपने कब्जे में लेने से इनकार कर दिया गया. घटना की खबर फैलते ही सीमा के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों लोग सीमा के पास पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

    दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमा पर जुटी भीड़ के बीच कहासुनी के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी बाड़ के आर-पार पत्थर फेंके गए, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई. हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. BSF और BGB दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
    घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे हैं. इन वीडियो में सीमा के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और तनावपूर्ण माहौल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। 

    हालात पर नजर, बातचीत से समाधान की कोशिश
    सूत्रों के मुताबिक, मामले को सुलझाने के लिए दोनों देशों के सीमा प्रबंधन तंत्र के तहत बातचीत की संभावना है. BSF और BGB के अधिकारी स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार संपर्क में हैं और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल नंदिर चार सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से सहयोगात्मक सीमा प्रबंधन की व्यवस्था रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों की एजेंसियां बातचीत के जरिए इस विवाद का समाधान निकाल लेंगी और सीमा क्षेत्र में शांति बहाल हो जाएगी।