Tag: Bipasha Basu

  • ‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा को मिली थी बड़ी वॉर्निंग, बोल्ड फिल्म को लेकर जताई गई थी करियर की चिंता

    ‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा को मिली थी बड़ी वॉर्निंग, बोल्ड फिल्म को लेकर जताई गई थी करियर की चिंता

    मुंबई 

    बिपाशा बसु एक समय पर बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार की जाती थीं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं. 'राज' और 'अजनबी' जैसी सुपरहिट फिल्में करने के बाद बिपाशा ने महेश भट्ट की बोल्ड फिल्म 'जिस्म' करके हर किसी को हैरान कर दिया था। 

    'जिस्म' फिल्म में बिपाशा ने काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए थे. एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में बताया है कि यह फिल्म करने पर उन्हें कई लोगों ने वॉर्निंग दी थी. लोगों ने उनसे कहा था कि यह फिल्म उनके करियर को खत्म कर देगी।  

    बिपाशा को मिली थी वॉर्निंग

    बिपाशा ने Elle संग बातचीत में कहा- इंडस्ट्री में हर किसी ने मुझसे कहा था, यह फिल्म मत करो. उनका कहना था कि अगर मैंने ऐसी कोई फिल्म की, जो थोड़ी भी एरोटिक है, तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा. लेकिन मेरा कहना था कि मैं एक एडल्ट हूं. यह एक ए़डल्ट लव स्टोरी है. इसे एडल्ट की फिल्म के तौर पर ही बनाया गया है. यह बच्चों के लिए नहीं है. मुझे उस फिल्म में सोनिया के किरदार के अलग-अलग शेड्स काफी पसंद आए थे. मुझे बस इतना पता था कि मुझे यह फिल्म करनी ही है।  

    इंडस्ट्री के बदले रुख ने की मदद
    बिपाशा आगे बोलीं- अचानक से फिर समुद्र की लहरें, कर्ली बाल, आंखों में गहरा काजल, ब्रॉन्ज स्किन, सफेद कपड़े और समंदर का किनारा…सब कुछ ट्रेंड करने लगा. पूरा लुक ही बदल गया और लोगों ने मेरे बोल्ड अवतार को दिल से स्वीकार करना शुरू कर दिया. इसलिए मुझे लगता है कि मैंने कुछ ऐसे काम किए, जिसने उस दौर में हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया बेहतर बनाया. बात सिर्फ इतनी नहीं है कि मैंने अलग काम किए, बल्कि बात यह भी है कि मुझे एक अलग अंदाज में स्वीकार किया गया। 

    बिपाशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं. वो अपनी बेटी देवी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं. बिपाशा की आखिरी फिल्म साल 2015 में आई Alone थी. इसके बाद वो 2020 में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Dangerous में दिखी थीं। 

  • 47 साल की बिपाशा बसु ने मोनोकनी में पति संग पूल में किया रोमांस, नजरें टिकीं केवल उन पर

    47 साल की बिपाशा बसु ने मोनोकनी में पति संग पूल में किया रोमांस, नजरें टिकीं केवल उन पर

    मुंबई 

    बॉलीवुड हसीना बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे संग ड्रीम लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई थी। कपल की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. शादी की 10वीं सालगिरह पर दोनों इन दिनों एक दूसरे संग रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं और एक दूसरे संग यादगार पल बिता रहे हैं। 
     
    बिपाशा लगातार सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें फैंस संग शेयर करके उन्हें ट्रीट दे रही हैं।अब नई फोटोज में बिपाशा मोनोकनी पहने पूल में पति और बेटी देवी संग चिल करती हुई नजर आईं. वो खुशी से चहकती दिखीं।       

    प्रिंटेड मोनोकनी में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. बिपाना ने डार्क शेडेड लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. सनग्लासेस में वो जलवे बिखेरती दिखीं। बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर की बांहों में रोमांटिक होती हुई भी दिखाई दीं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। 

    बिपाशा परिवार संग वेकेशन के हर पल को यादगार बना रही हैं. उनकी तस्वीरों से उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बिपाशा अक्सर पति और बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं. परिवार ही उनकी जिंदगी बन चुका है. फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा और करण की शादी को भले ही 10 साल का वक्त बीत गया है. मगर उनके बीच का प्यार आज भी अटूट है. दोनों की केमिस्ट्री किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं है।   

    शेयर की तस्वीरें और लिखा रोमांटिक नोट
    Bipasha Basu ने लिखा है कि वो और उनकी बेटी दुनियां की सबसे लकी इंसान हैं, जिन्हें Karan Grover जैसा पति और पिता मिला। बिपाशा बसु ने सबसे पहले अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे थे। इन फोटोज में तीनों बहुत ही सुन्दर लग रहे हैं। 

    बिपाशा ने अपने 10 सालों के इन खूबसूरत सफर में अपने सबसे खास पलों को शेयर की है। कुछ फोटोज में बिपाशा अपने पति संग एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही हैं।

    कब हुई बिपाशा और करण की शादी
    इसी के साथ आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2016 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे और इसके बाद साल 2022  में उन्होने अपनी बेटी देवी को जन्म दिया। शादी के पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2014 में।