Tag: Bihar Board

  • Bihar Board: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की गलतियां सुधारने का फिर मिला मौका, जानें नई डेट और जरूरी नियम

    Bihar Board: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की गलतियां सुधारने का फिर मिला मौका, जानें नई डेट और जरूरी नियम

    पटना
     बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार और परीक्षा फार्म भरने की तिथि गुरुवार को विस्तारित कर दी। 

    अब संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान 28 अगस्त से 16 सितंबर तक त्रुटियों का सुधार कर सकेंगे और विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक के हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

    घोषणापत्र अपलोड करने के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त 
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पूर्व में डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करने और हस्ताक्षर उपरांत घोषणापत्र अपलोड करने के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित थी। इंटरमीडिएट के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक के लिए biharboardonline.org पर जारी किए गए हैं। 

    विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक हर हाल में विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को समिति के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

    घोषणापत्र अपलोड होने पर ही भरा जाएगा परीक्षा फार्म
    अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 16 सितंबर तक जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का आनलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी 28 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी।

    पेंडिंग घोषणापत्र जमा करने की भी सुविधा
    समिति ने वैसे विद्यार्थियों को भी अवसर दिया है, जिनका पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क तो जमा हो चुका है, लेकिन प्रिफिल्ड घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया गया था। ऐसे छात्रों का प्रीफिल्ड घोषणा पत्र भी 16 सितंबर तक पोर्टल पर जमा किया जा सकेगा। इसके बाद ही उनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर दिखेगा।

     

  • Bihar Board 12th Result 2026: 85.19% छात्र पास, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने किया टॉप, बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

    Bihar Board 12th Result 2026: 85.19% छात्र पास, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने किया टॉप, बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

    पटना

    Bihar Board Inter Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड के 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज दोपहर 12वीं (इंटर) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया. छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। 

    लड़कियों ने फिर मारी बाजी 
    प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है. तीनों संकायों (आर्ट्स,  कॉमर्स, साइंस) को मिलाकर कुल 13.17 लाख (13,17,846) छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं. आर्टस कॉमर्स ने छात्राओं ने और साइंस में छात्र ने पास किया है। 

    टॉपर्स को मिलेगा इनाम
    बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं हैं. राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा. साइंस स्ट्रीम में एक लड़के ने टॉप किया है, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियां अव्वल रही हैं। 

    रिजल्ट में लड़कों पर लड़कियां भारी
    राज्य में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.09% से अधिक है। यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

    26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं
    टॉपर्स की बात करें तो कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं, जो यह साबित करता है कि मेधा सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम है। इन सभी टॉपर्स को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

    किस संकाय में किसने किया टॉप
    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  

    Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे रिजल्ट करें चेक? 

    सबसे पहले results.biharboardonline.com पर जाएं.
    होमपेज पर 'Intermediate Annual Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
    अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
    कैप्चा कोड भरकर 'View' पर क्लिक करें.
    आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे PDF में सेव कर लें.

    स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प
    जो छात्र अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से नहीं जांची गई, वे दी गई डेट पर बोर्ड की वेबसाइट पर 'स्क्रूटनी' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड उनके लिए 'कंपार्टमेंटल एग्जाम' आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा. अभी कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखें घोष‍ित नहीं की गई हैं। 

  • रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द, टॉपर के लिए 2 लाख की पुरस्कार राशि

    रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द, टॉपर के लिए 2 लाख की पुरस्कार राशि

    पटना.

    बीसीईबी की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे (Live BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Updates) के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें।

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम की घोषणा
    बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम की घोषणा भी की जाएगी।

    रिजल्ट जारी होने के बाद
    रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावेज जरूर प्राप्त कर लें।

    कितनी मिलेगी प्राइज मनी
    बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
    कहां जारी होगा रिजल्ट
    कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
    मेधा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा टॉपर्स को
    मेधा दिवस हर साल 03 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में मेधा दिवस के अवसर पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे।
    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा।
    वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
    लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
    कहां जारी होगा रिजल्ट
    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा।
    पिछले साल के टॉपर्स के नाम
    बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पिछले साल साइंस स्ट्रीम से प्रिया जायसवाल, कॉमर्स स्ट्रीम से रोशनी कुमारी और आर्ट्स स्ट्रीम से अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने राज्य में टॉप किया था।
    परीक्षा में असफल होने के बाद
    बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में एक या दो विषय में असफल घोषित किए जाएंगे। वे रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। कंपार्टमेंट में शामिल होकर छात्र अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।
    पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
    कब हुई थी परीक्षा?
    बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी।
    जल्द घोषित होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडित का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाने वाला है।
    ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा।
    वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
    लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
    रिजल्ट आने के बाद
    रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों को स्कूल से मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावजों को स्कूल से प्राप्त करने होगा। 
    इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड
    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र इन वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com के माध्यम से भी रिजल्ट डाउनलोड सकेंगे। 
    रोल नंबर रखें तैयार
    बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अपने रोल नंबर को अवश्य संभालकर रखें।
    पासिंग मार्क्स
    बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। 
    यहां से भी देख सकेंगे रिजल्ट
    बिहार बोर्ड का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा, results.biharboardonline.com और www.digilocker.gov.in पर भी देख सकेंगे।
    पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट
    बिहार बोर्ड की ओर से पिछले साल कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को जारी किया गया था।
    कब जारी होगा रिजल्ट
    बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च माह के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं टॉपर्स के नाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
    रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
    वेबसाइट के होमपेज पर 'Bihar BSBE Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
    लिंक पर क्लिक करने के बाद जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
    लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    इतने लाख छात्र हुए थे शामिल
    कक्षा बारहवीं की परीक्षा में लगभग 28 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों का रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जाकि अब कभी भी जारी किया जा सकता है।