Tag: ban

  • 51 गांवों में रजिस्ट्री का रास्ता साफ, बिलासपुर में आज खत्म होगी संपत्ति पंजीयन पर रोक

    51 गांवों में रजिस्ट्री का रास्ता साफ, बिलासपुर में आज खत्म होगी संपत्ति पंजीयन पर रोक

    कोरबा.

    चांपा से उरगा और फिर आगे कटघोरा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला पिछले चार वर्षों से अटका हुआ है. दो चरणों में बंटी महत्वकांक्षी परियोजना का चांपा से उरगा तक का पहला चरण जैसे तैसे पूरा हो गया है, लेकिन दूसरा चरण उलझा हुआ है.

    इसके कारण 51 गांवों में रजिस्ट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है. यह पाबंदी आज हटेगी. इसके साथ ही प्रभावित गांव के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल जाएगी. राष्ट्रीय राजमार्ग के एलाइनमेंट तय न होने का खामियाजा आसपास के 51 गांव के भूविस्थापितों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है. सड़क निर्माण के संभावित दायरे की वजह से इन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा जमीनों की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. लोग अपनी ही जमीन के मालिक होने के बावजूद न तो उस पर कोई निर्णय ले पा रहे हैं और न ही प्रशासनिक पाबंदियों के कारण कोई राहत पा रहे हैं. वर्षों से परेशानी झेल रहे 51 गांव के ग्रामीणों के लिए बुधवार का दिन राहत की खबर लेकर आएगा. बताया जा रहा है कि 51 गांवों की रजिस्ट्री पर लगी पाबंदी को आज हटा दिया जाएगा. पाबंदी हटाने संबंधित आदेश आज जारी होगी.

    रजिस्ट्री पर लगी पाबंदी हट जाने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी.चांपा-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग की महत्वकांक्षी परियोजना को वर्ष 2017 में मंजूरी मिली थी. उरगा से चांपा 38.2 किमी की लागत 630 करोड़ थी. जिसे पूर्ण कर लिया गया है. इसका दूसरा चरण उरगा से कटघोरा 38 किमी है. जिसकी लागत पहले 999 करोड़ थी. समय बीतने के साथ लागत बढ़कर अब 1200 करोड़ हो गई है. लेटलतीफी पर और भी लागत बढ़ने की संभावना है. महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी केंद्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्रालय से मिली थी.

  • रोहित यादव के बाद रवि कुमार पर भी गिरी गाज, उम्र विवाद में 2022 के वर्ल्ड चैंपियन पर कार्रवाई

    रोहित यादव के बाद रवि कुमार पर भी गिरी गाज, उम्र विवाद में 2022 के वर्ल्ड चैंपियन पर कार्रवाई

    नई दिल्ली
    भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रोहित यादव को बीसीसीआई ने दो साल के लिए बैन कर दिया है। उन्होंने यह बैन उम्र में फर्जीवाड़ा करने के लिए लगाया गया है। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी महीने होने वाली अंडर-19 वनडे और मल्टी-डे मैच की सीरीज के लिए चुने गए थे। उम्र को लेकर यह गड़बड़ी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की प्री-सीजन डॉक्यूमेंट जांच के दौरान सामने आई। इसके बाद रोहित को भारत की अंडर-19 टीम से बाहर कर दिया गया है।

    भारत के लिए तीन अंडर-19 मैच खेल चुके रोहित
    लेग स्पिनर रोहित यादव ने बंगाल के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट में हिस्सा लिया है। कैब के मुताबिक, उनके दस्तावेजों में 27 महीने की उम्र का अंतर पाया गया। इसके बाद बीसीसीआई से जुड़े सभी राज्य क्रिकेट संघों को उनके बैन की जानकारी दे दी गई है। यह बैन तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। रोहित यादव ने श्रीलंका दौरे पर जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के लिए एक यूथ टेस्ट और दो वनडे खेले थे। इसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे।

    अंडर-19 के विश्व चैंपियन पर भी लगा बैन
    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने 64 अन्य खिलाड़ियों पर भी बैन लगाया है। इनमें अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे रवि कुमार का नाम भी शामिल है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार ने 2022 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। रवि कुमार ने अंडर-19 विश्व कप 6 मैच खेले थे और 10 विकेट लिए थे। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर थे। फाइनल में रवि ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

    2022 में ही उन्होंने बंगाल के लिए डेब्यू किया था, लेकिन 2023 के बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। रवि कुमार के मामले में उम्र का अंतर 40 महीने से ज्यादा बताया जा रहा है। उनकी अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू से लेकर 2025-26 सीजन तक की सभी रिकॉर्डिंग को अमान्य माने जाएंगे।