Tag: Babar Azam

  • इंग्लैंड के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, धीमी बल्लेबाजी के बाद लौटे पवेलियन; पाकिस्तान पर दबा

    इंग्लैंड के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, धीमी बल्लेबाजी के बाद लौटे पवेलियन; पाकिस्तान पर दबा

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पाकिस्तान की सरजमीं पर ODI ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसका आगाज 18 अक्टूबर से हो चुका है। आज, दूसरा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें पाक टीम को जीत हासिल हुई थी।

    मंगलवार, 20 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 100 के स्कोर को पार कर लिया है, लेकिन आधी टीम पवेलियन भी लौट गई है। मेजबान टीम की हालत इस समय बेहद खराब नजर आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व वनडे कप्तान बाबर आजम इस मैच में भी एक बार फिर फेल हुए। वे पिछले मुकाबले में भी सिर्फ 45 रन ही बना सके थे। आज के मुकाबले में बाबर आजम ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 4 चौके जड़े। बाबर आजम ने कुछुए की चाल से बल्लेबाजी की। उन्होंने 65.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो एकदिवसीय क्रिकेट के लिहाज से काफी धीमी होती है, खासकर तब जब मैच रावलपिंडी जैसे मैदान पर खेला जा रहा हो। बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी निराश किया था। उन्होंने उस मुकाबले में 57 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उस मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 78.95 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी।

    बाबर की बैटिंग से टीम को नुकसान, करियर
    बाबर आजम की इस कुछए के चाल वाली धीमी बल्लेबाजी से उनका औसत तो ठीक हो जाता है, लेकिन टीम को अंतत: नुकसान झेलना पड़ता है। इस विश्व स्तर के खिलाड़ी से टीम अच्छे प्रदर्शन और बेहतर स्ट्राइक रेट की उम्मीद करती है, लेकिन आंकड़े फिलहाल कुछ और ही गवाही देते हैं। बाबर आजम के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 145 वनडे मैचों की 142 पारियों में 53.21 की औसत के साथ कुल 6705 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक और 20 शतक निकले हैं। वे 5 बार 0 पर आउट हुए हैं। उन्होंने वनडे में 69 छक्के और 620 चौके लगाए हैं। वनडे में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट 86.39 का है। टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम के 4771 रन हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 4596 रन बनाए हैं। आज के मुकाबले में दूसरी पारी में जो रूट के पास अपने वनडे करियर के 8000 रन पूरे करने का मौका है। वे इस कारनामे से 97 रन दूर हैं।

  • बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

     इस्लामाबाद

    पाकिस्तान क्रिकेट में हर-दिन कुछ ना कुछ एक्शन होता रहता है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज और फखर जमां की चोट को लेकर जांच करने जा रहा है. ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान फिट नहीं थे, जिसका खुलासा अब हुआ है।

    पाकिस्तानी चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चयन समिति को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इन चोटों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने पीसीबी से इस पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. आकिब ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को चोट कब लगी और इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ चयन समिति के अन्य सदस्य मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक भी मौजूद थे।

    आकिब जावेद ने कहा, 'फखर जमां भी चोटिल हैं. हमने इस मामले में क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है. ऐसा कैसे हो सकता है कि हमें फखर के अनफिट होने का पता वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद चला.' उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हेड कोच और फिजियो को खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में अपडेट रखना चाहिए।

    बाबर क्यों वनडे सीरीज से बाहर रहे?
    आकिब जावेद ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में क्यों नहीं चुना गया. उनके मुताबिक बाबर अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह बांग्लादेश सीरीज के साथ-साथ घरेलू नेशनल टी20 कप में भी हिस्सा नहीं ले सके।

    आकिब जावेद ने कहा, 'बाबर आजम चोटिल हैं, इसलिए उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं चुना गया. वह नेशनल टी20 कप खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

    आकिब जावेद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाती, तो क्या दोनों खिलाड़ी अचानक फिट घोषित कर दिए जाते? आकिब ने यह भी बताया कि चयन समिति ने पहले ही तय कर लिया था कि वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए ज्यादा विकल्प तैयार करने के उद्देश्य से नई प्रतिभाओं को मौका दे रहा है।