Tag: asrtology

  • राहु-केतु की चाल बदलेगी 6 राशियों की किस्मत! अगले 68 दिन करियर-धन और सफलता के लिहाज से खास

    राहु-केतु की चाल बदलेगी 6 राशियों की किस्मत! अगले 68 दिन करियर-धन और सफलता के लिहाज से खास

     ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को अत्यंत प्रभावशाली और मायावी ग्रह माना जाता है. ये दोनों ही ग्रह हमेशा वक्री (उल्टी) चाल चलते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग डेढ़ साल का लंबा समय लेते हैं. इनकी चाल में होने वाला हल्का सा बदलाव भी देश-दुनिया और सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. वर्तमान में राहु शनि की राशि कुंभ और केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं.

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आने वाले कुछ विशेष दिनों (करीब 68 दिनों) तक राहु और केतु की स्थिति कुछ चुनिंदा राशियों के लिए बेहद मंगलकारी और लाभप्रद रहने वाली है. आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है.

    मेष राशि (Aries)
    मेष राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है. इस दौरान आपको अपने करियर और कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए और बेहतरीन मार्ग मिलते नजर आएंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

    मिथुन राशि (Gemini)
    मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अवधि अत्यंत सकारात्मक परिणाम लेकर आई है. यदि आप किसी दुविधा या मुश्किल में फंसे थे, तो गुरुजनों या वरिष्ठ मार्गदर्शकों के सहयोग से आप सभी बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

    कन्या राशि (Virgo)
    कन्या राशि के जातकों का यह दौर बहुत ही शानदार रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. इसके अलावा, जो जातक शिक्षा या करियर के सिलसिले में यात्रा की योजना बना रहे थे, वे किसी एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं.

    तुला राशि (Libra)
    तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष तौर पर फलदायी और उत्तम माना जा रहा है. पठन-पाठन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी.

    धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि के जातकों में इस दौरान गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स और सामाजिक मेलजोल से लोगों को प्रभावित करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे. व्यापार और कारोबार में विस्तार के नए अवसर हाथ लग सकते हैं.

    मीन राशि (Pisces)
    मीन राशि के जातकों के लिए यह समय उत्तम फल देने वाला है. इस अवधि में आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक रहेगा. मानसिक रूप से आप काफी शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

     

  • 10 सितंबर से वक्री होंगे अरुण ग्रह, इन 3 राशियों के करियर और कारोबार में आ सकते हैं बड़े बदलाव

    10 सितंबर से वक्री होंगे अरुण ग्रह, इन 3 राशियों के करियर और कारोबार में आ सकते हैं बड़े बदलाव

    ग्रहों की चाल में होने वाला छोटा सा बदलाव भी ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में एक ऐसा ही बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. आज अरुण ग्रह यानी यूरेनस वक्री अवस्था में आ जाएंगे. ज्योतिष में अरुण यानी यूरेनस को अचानक बदलाव, नई सोच, तकनीक, रिसर्च और अप्रत्याशित अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इसकी वक्री चाल कुछ राशियों के लिए पुराने कामों को नए तरीके से शुरू करने और करियर में नई दिशा पाने का मौका दे सकती है. यह स्थिति 8 फरवरी 2027 तक रहने की बात कही जा रही है.

    खास बात यह है कि इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं माना जाता. कुछ राशियों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों के लिए रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी 3 राशियां हैं, जिनके लिए अरुण की वक्री चाल फायदेमंद रह सकती है.

    अरुण ग्रह की वक्री चाल कब से शुरू होगी?
    10 सितंबर 2026 को अरुण ग्रह वक्री होंगे और फरवरी 2027 की शुरुआत तक यह स्थिति बनी रहने की बात कही गई है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वक्री अवस्था में ग्रह से जुड़े विषयों पर दोबारा विचार करने, पुराने फैसलों की समीक्षा करने और अटके हुए काम को नए तरीके से आगे बढ़ाने का समय माना जाता है.

    अरुण ग्रह को खासतौर पर बदलाव और आधुनिक सोच से जोड़ा जाता है. इसलिए इस दौरान तकनीक, डिजिटल काम, नए बिजनेस मॉडल, इनोवेशन और अलग तरीके से काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना जताई जाती है.

    मेष राशि
    अरुण की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से कुछ नए रास्ते खोल सकती है. लंबे समय से जिस काम या प्रोजेक्ट में रुकावट आ रही थी, उसमें दोबारा प्रगति देखने को मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें उनकी क्षमता खुलकर सामने आए.

    जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अचानक कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है. हालांकि सिर्फ आकर्षक प्रस्ताव देखकर तुरंत फैसला करने के बजाय उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच करना बेहतर रहेगा.

    बिजनेस करने वालों के लिए भी समय उपयोगी हो सकता है. पुराने क्लाइंट, पुराने संपर्क या पहले अधूरी रह गई कारोबारी योजना दोबारा चर्चा में आ सकती है. अगर किसी नए आइडिया पर काफी समय से काम करने का विचार है, तो उसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है.

    सिंह राशि
    सिंह राशि के लोगों के लिए अरुण की यह वक्री चाल कामकाज और आय के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है. नौकरी में आपकी कार्यशैली या जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. शुरुआत में यह बदलाव थोड़ा अचानक लग सकता है, लेकिन आगे चलकर इससे फायदा मिलने की संभावना बन सकती है.

    कारोबार करने वाले लोगों को नई तकनीक या नए तरीके से काम करने का लाभ मिल सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन काम, मार्केटिंग या नए बिजनेस आइडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है.

    धन के मामले में भी नए स्रोतों पर विचार करने का मौका मिलेगा. अगर आमदनी का कोई अतिरिक्त जरिया शुरू करने की योजना लंबे समय से मन में है, तो उस पर गंभीरता से काम किया जा सकता है. हालांकि खर्च और निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा.

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए अरुण की वक्री चाल आर्थिक और भाग्य से जुड़े मामलों में बदलाव का संकेत दे सकती है. इस दौरान विदेश से जुड़े काम, उच्च शिक्षा, यात्रा या नए लोगों से संपर्क के जरिए अवसर मिलने की संभावना जताई जाती है.

    नौकरी करने वालों के लिए यह समय नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का हो सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो अचानक कोई ऐसा प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी.

    आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. निवेश या पुराने आर्थिक फैसलों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा. हालांकि किसी भी निवेश में केवल ज्योतिषीय अनुमान के आधार पर फैसला लेने के बजाय अपनी वित्तीय स्थिति और विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता देना जरूरी है.

    किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए?
    अरुण की वक्री चाल के दौरान अचानक बदलाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए नौकरी बदलने, बड़ा निवेश करने, बिजनेस पार्टनर बदलने या किसी पुराने समझौते को खत्म करने जैसे फैसलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. जो अवसर सामने आएं, उनका अच्छी तरह आकलन करने के बाद ही कदम उठाना बेहतर रहेगा.

  • जन्माष्टमी पर बन रहे 4 शुभ राजयोग, इन 9 राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

    जन्माष्टमी पर बन रहे 4 शुभ राजयोग, इन 9 राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

    कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल सिर्फ भक्ति और उत्सव का ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है. 4 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही जन्माष्टमी के दिन ग्रहों की स्थिति कई शुभ योग बना रही है. चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे, जबकि शुक्र तुला राशि में स्थित होकर मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. वहीं, सूर्य और बुध की सिंह राशि में युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. कर्क राशि में गुरु की स्थिति हंस राजयोग को प्रभावशाली बना रही है.

    ऐसे में माना जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन बनने वाले ये ग्रहों के शुभ संयोग कई राशियों के लिए धन, सफलता, करियर में प्रगति और नई उपलब्धियों के रास्ते खोल सकते हैं. आइए जानते हैं कि 4 सितंबर को किन राशियों पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ ग्रहों की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है.

    कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये शुभ राजयोग
    आज चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे, जिसे उनकी उच्च राशि माना जाता है. शुक्र अपनी स्वराशि तुला में स्थित होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे. इसके अलावा, सूर्य और बुध की सिंह राशि में युति बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगी. गुरु कर्क राशि में रहकर हंस राजयोग का प्रभाव देंगे.

    मंगल मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. ग्रहों की यह स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है. तो आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी किन राशियों को पैसे वाला बनाएगी.

    मेष राशि: धन लाभ के खुल सकते हैं नए रास्ते
    मेष राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी का दिन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है या आय के नए स्रोतों पर विचार आगे बढ़ सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत का परिणाम मिलने के योग हैं. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

    वृषभ राशि: सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा दिन
    वृषभ राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन उत्साह और सकारात्मकता लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जरूरी कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. निजी और व्यावसायिक जीवन में स्थिति पहले से बेहतर महसूस हो सकती है.

    कर्क राशि: आय में वृद्धि के बन सकते हैं योग
    कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय खासा लाभकारी साबित हो सकता है. कमाई के नए अवसर सामने आ सकते हैं और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. पुराने संपर्क भी लाभ पहुंचा सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी.

    सिंह राशि: भाग्य का मिलेगा साथ
    सिंह राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी का दिन उपलब्धियों से जुड़ा हो सकता है. भाग्य का सहयोग मिलने से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद से जुड़े मामलों में स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है. करियर में भी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है.

    कन्या राशि: यात्रा और नए अवसरों के संकेत
    कन्या राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन सकते हैं. यह यात्रा काम, व्यापार या किसी जरूरी उद्देश्य से जुड़ी हो सकती है. भाग्य का सहयोग मिलने से नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है. धार्मिक गतिविधियों में भी मन लग सकता है.

    वृश्चिक राशि: जीवनसाथी और करियर से मिलेगी राहत
    वृश्चिक राशि के जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने में कामयाबी मिलेगी.

    धनु राशि: विरोधियों पर रहेगा आपका दबदबा
    धनु राशि के लोगों को कुछ विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन विरोधी आपको ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है और मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में सफलता मिलेगी.

    कुंभ राशि: संपत्ति और वाहन सुख के बन रहे हैं योग
    कुंभ राशि के जातकों के लिए भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक स्थिति बन सकती है. संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन में भी कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है.

    मीन राशि: मेहनत और पराक्रम दिलाएंगे सफलता
    मीन राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी का दिन कामकाज और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आपकी मेहनत रंग ला सकती है और नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. अपने प्रयासों और फैसलों पर भरोसा रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

  • रक्षाबंधन पर शनि-राहु-केतु की उलटी चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी

    रक्षाबंधन पर शनि-राहु-केतु की उलटी चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी

    रक्षा बंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बहुत ही खास रहने वाली है। इस दिन चंद्र ग्रहण के साथ ही पंचक का साया भी रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन शनि और राहु-केतु वक्री चाल चलेंगे। यानी तीनों ग्रहों की उलटी चाल रहेगी। राहु-केतु हमेशा उलटी या व्रकी अवस्था में ही रहते हैं या गोचर करते हैं। शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में रहेंगे। राहु शनि की कुंभ राशि में रहेंगे और केतु सूर्य की सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा ग्रहों के राजकुमार बुध अस्त अवस्था में रहेंगे। शनि और राहु-केतु के अलावा बुध की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी लेकिन 4 राशियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी। इन राशियों को धन, करियर और व्यवसाय में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। जानें रक्षा बंधन पर शनि, राहु-केतु किन राशियों की बढ़ा सकते हैं टेंशन।

    1. मेष राशि: अटके सकते हैं बनते हुए काम
    मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती की चपेट में है। इस समय साढ़ेसाती के पहले चरण का प्रभाव है। चंद्र ग्रहण का असर आपको पारिवारिक जीवन में परेशानियां दे सकता है। इस समय धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी तरह के निवेश से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। ग्रहण के प्रभाव से आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। घबराहट, बेचैनी या अज्ञात भय सताएगा। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

    2. मिथुन राशि: सोच-समझकर लें धन से जुड़ा फैसला
    मिथुन राशि वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को सोचने से बचें। धन संबंधी मामलों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं, तो फिलहाल के लिए टाल दें।

    3. सिंह राशि: निवेश करने में नहीं करें जल्दबाजी
    सिंह राशि पर इस समय ढैय्या का प्रभाव है। शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। इस समय किसी भी तरह के निवेश से बचें और जल्दबाजी में फैसला नहीं लें। यात्राओं से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचें।

    4. कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन में तनाव
    कुंभ राशि वालों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। इस समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन नहीं करें। मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान रह सकता है। कार्यस्थस पर बहस या विवाद से बचें।