Tag: Asian

  • Asian Para Games 2026: भारत की चमक, दीप्ति को गोल्ड और प्रदीप-अयुष को मिले पदक

    Asian Para Games 2026: भारत की चमक, दीप्ति को गोल्ड और प्रदीप-अयुष को मिले पदक

    नागोया (जापान)
    एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने 56.36 सेकंड के समय के साथ गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वहीं, पुरुषों की जैवलिन थ्रो F53/54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने सिल्वर और आयुष वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। 

    दीप्ति ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
    तेलंगाना की 23 साल की दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. उन्होंने 56.36 सेकंड में रेस पूरी की और नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया. दीप्ति 2024 पैरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. वह पैरालंपिक में इसी स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं। 

    जापान की नीना कानो ने 58.92 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि उनकी हमवतन अकाने काटो 1 मिनट 0.26 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

    T20 कैटेगरी में बौद्धिक दिव्यांगता वाले एथलीट हिस्सा लेते हैं. इस श्रेणी के खिलाड़ियों को जानकारी समझने, एकाग्रता बनाए रखने और रेस की रणनीति लागू करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

    प्रदीप का लगातार दूसरा सिल्वर, आयुष ने भी जीता पदक
    पुरुषों की जैवलिन थ्रो F53/54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरा सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने 27.45 मीटर का थ्रो किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

    वहीं, आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर का थ्रो करने के बावजूद रजा पॉइंट्स के आधार पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए।