Tag: Amritsar

  • अमृतसर में लावारिस लिफाफे से निकली असॉल्ट राइफल, प्लॉट में हथियार मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता

    अमृतसर में लावारिस लिफाफे से निकली असॉल्ट राइफल, प्लॉट में हथियार मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता

    अमृतसर 

    में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद की गई है। मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किया। थाना कंबो में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 11 अक्टूबर को एएसआई सरवन सिंह पुलिस के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के संबंध में मीराकोट खुर्द में मौजूद थे। उनके पास मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने सूचना दी कि लुहारका रोड पर कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित प्लॉट में घातक हथियार या असलहा छिपाकर रखा हो सकता है।

    बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया सूचना मिलने पर ASI सरवन सिंह ने पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के कर्मचारियों के साथ बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित प्लॉट की जांच की गई। तलाशी के दौरान वहां से पीले रंग का एक लिफाफा बरामद हुआ।

    जांच करने पर असॉल्ट राइफल मिली लिफाफे की जांच करने पर उसके अंदर से एक असॉल्ट राइफल मिली। राइफल की बॉडी पर CAL 223 BORE S/A लिखा हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बरामद राइफल के साथ मैगजीन और रॉड नहीं मिली। हथियार को कब्जे में लेकर उसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

    उपलब्ध रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं इस मामले में थाना कंबो में 11 अक्टूबर 2026 को भारतीय आर्म्स एक्ट की धारा 25(8), 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी का उल्लेख किया गया है। फिलहाल, हथियार किसने और किस मकसद से प्लॉट में छिपाकर रखा था, इस संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

     

  • अमृतसर फायरिंग केस में TTH का दावा, ‘ऑपरेशन नूर’ का जिक्र; पुलिस को खुलेआम चेतावनी

    अमृतसर फायरिंग केस में TTH का दावा, ‘ऑपरेशन नूर’ का जिक्र; पुलिस को खुलेआम चेतावनी

    अमृतसर

    अमृतसर में ASI सुखचैन पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नाम के संगठन ने ली है। संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है।साथ ही, भारतीय पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को धमकी देते हुए भविष्य में ऐसे और हमले जारी रखने का दावा किया गया है। 

    प्रेस नोट में दावा किया गया कि पुलिसकर्मी अगर वर्दी के बजाय सादे कपड़ों में भी घूमते हैं, तो उन्हें पहचाना जा सकता है। संगठन ने दावा किया है कि उसे पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी है, चाहे वे वर्दी में हों या सिविल कपड़ों में।

    हालांकि अमृतसर रूरल SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने कल(5 अक्टूबर को) कहा था कि यह टारगेट किलिंग की कोशिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि ASI के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने आरोप लगाया है कि उसे शक है कि यह हमला उसकी भाभी ने करवाया है।

    अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
    ड्यूटी से लौटते समय हमला हुआ: अमृतसर रूरल SSP कंवलप्रीत सिंह चहल के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर जगदेव कलां जा रहे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की। एक गोली उनकी बाजू में लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    भाभी से विवाद, भाई की हत्या की: SSP के मुताबिक, ASI सुखचैन सिंह के बयान के आधार पर सामने आया है कि उनका अपनी भाभी गुरप्रीत कौर के साथ विवाद चल रहा था। वह भिखीविंड की रहने वाली है। बताया गया कि 2019 में ASI के भाई हीरा सिंह की हत्या हुई थी। यह हत्या भाभी ने अपने दोस्त सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के साथ मिलकर की थी।

    आरोपी भाभी को फेसबुक पर मिला था: ASI ने अपने बयान में कहा कि सत्ता हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी भाभी को वह फेसबुक पर मिला था। उसके साथ मिलकर भाई को जहरीली चीज देकर मार दिया था। इसका केस सेशन कोर्ट में अंतिम चरण में चल रहा है।

    पुलिस CCTV खंगाल रही: SSP के अनुसार, ASI के बयान के मुताबिक 3 लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। जगदेव कलां के पुल पार करने के बाद उन्होंने ASI पर एक राउंड फायर किया। घटना के बाद पुलिस की तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

    अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज : इस मामले में थाना अजनाला में FIR दर्ज की गई है। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।

  • अमृतसर के सैन्य ठिकानों पर खतरे का इनपुट, शहजाद भट्टी नेटवर्क के शक में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अमृतसर के सैन्य ठिकानों पर खतरे का इनपुट, शहजाद भट्टी नेटवर्क के शक में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अमृतसर 
    पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतसर के सैन्य ठिकानों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान में मौजूद आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क द्वारा अमृतसर के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की संभावित साजिश की जानकारी।

    इनपुट में पाकिस्तान में मौजूद दो कथित ऑपरेटिव्स राणा भाई और मलिक के नाम सामने आए हैं। साथ ही खासा छावनी और ब्यास के पास स्थित बुड्ढा थेह सैन्य ठिकाने की कथित रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इनपुट के आधार पर सतर्कता बढ़ाकर मामले की जांच कर रही हैं।

    5 मई को खासा छावनी के पास हुआ था धमाका
    यह अलर्ट इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी साल 5 मई को खासा छावनी की बाहरी दीवार के पास कम तीव्रता वाला धमाका हुआ था। पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस घटना में IED का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, उस घटना और शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े ताजा इनपुट के बीच अभी तक कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

    आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर
    सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान से संचालित आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। आशंका है कि ऐसे नेटवर्क पंजाब में स्थानीय लोगों की मदद से हथियारों की सप्लाई, भर्ती और लक्षित हिंसा को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

    खासा और बुड्ढा थेह में सुरक्षा बढ़ाई
    शहजाद भट्टी का नाम सीमा पार आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है। NIA समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। फिलहाल अमृतसर के खासा छावनी, बुड्ढा थेह और अन्य संवेदनशील सैन्य ठिकानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • हेरोइन, स्मैक और लाखों नशीली गोलियां नष्ट, अमृतसर CP ने ड्रोन से हो रही तस्करी पर जताई चिंता

    हेरोइन, स्मैक और लाखों नशीली गोलियां नष्ट, अमृतसर CP ने ड्रोन से हो रही तस्करी पर जताई चिंता

    अमृतसर 
    अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। 

    उन्होंने बताया कि जिन 280 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया, उनमें 12.9 किलोग्राम हेरोइन, लाखों नशीले कैप्सूल व गोलियां, 4.38 लाख ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 12 किलोग्राम पोस्त, 3.15 किलोग्राम स्मैक के अलावा चरस, गांजा, भांग और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे।

    ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती: गुरप्रीत सिंह भुल्लर
    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली नशा तस्करी पंजाब पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसके बावजूद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

    मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी
    एक जनवरी 2026 से अब तक कुल 2,176 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटारा किया जा चुका है। इससे पुलिस थानों और मालखानों में जगह खाली हुई है और भविष्य में जब्त किए जाने वाले मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी।

    अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
    यह पूरी कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगविंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रोटोकॉल के तहत पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।