Tag: Amazon

  • Great Freedom Sale Live: Amazon पर फ्लैगशिप फोन्स की कीमतों में भारी कटौती, जानें बेस्ट डील्स

    Great Freedom Sale Live: Amazon पर फ्लैगशिप फोन्स की कीमतों में भारी कटौती, जानें बेस्ट डील्स

    मुंबई 

    Amazon Freedom Sale Best Offers: Amazon की Great Freedom Sale 2026 शुरू हो गई है. सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन और कई अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं. अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है. यहां हम आपको सेल में मिल रहे कुछ बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन डील्स के बारे में बता रहे हैं। 

    Samsung Galaxy S25 Ultra
    Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है. इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान ये फोन 89,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। 

    iQOO 15
    iQOO 15 में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 7,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है. कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

    सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 68,999 रुपये है.
    Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

    Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8.0 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है. यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है. इसमें 5,000mAh डुअल बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. कवर और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. Amazon Great Freedom Sale में इसकी कीमत 1,90,999 रुपये रखी गई है। 

    Xiaomi 17T
    Xiaomi 17T में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. Amazon Great Freedom Sale 2026 में यह फोन 59,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

    किस डील में सबसे ज्यादा फायदा?
    अगर आप प्रीमियम कैमरा और Samsung का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Galaxy S25 Ultra बढ़िया विकल्प है. गेमिंग और बड़ी बैटरी के लिए iQOO 15 बेहतर माना जा सकता है. फोल्डेबल फोन खरीदने वालों के लिए Galaxy Z Fold 8 Ultra का ऑप्शन है. जबकि Xiaomi 17T थोड़ी कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करता है। 

  • PM मोदी-Amazon CEO की बैठक में बड़ा एलान, भारत में ₹1220000000000  लाख करोड़ निवेश की तैयारी

    PM मोदी-Amazon CEO की बैठक में बड़ा एलान, भारत में ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश की तैयारी

    नई दिल्ली
    अमेजन ने भारत में एक और बड़े निवेश का एलान किया है। Amazon के CEO एंडी जेसी भारत दौरे पर हैं, और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इस दौरान एंडी जेसी ने घोषणा की है कि कंपनी 2030 तक AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए देश में अतिरिक्त $13 बिलियन (1.22 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह अतिरिक्त निवेश Amazon द्वारा भारत में $35 बिलियन के नए निवेश की घोषणा के छह महीने के भीतर किया गया है।

    कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2025 में घोषित $35 बिलियन और 25 जून को घोषित $13 बिलियन के निवेश को मिलाकर, 2010-2030 के बीच भारत में Amazon का कुल निवेश $88 बिलियन से ज़्यादा हो गया है।

    AI में भारी निवेश
    इस नए निवेश के साथ, Amazon भारत में AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने वाली सबसे बड़ी ग्लोबल कंपनियों में से एक बन गई है। इसके अलावा, Amazon भारत में सबसे बड़ी विदेशी निवेशक, ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली सबसे बड़ी कंपनी और देश में सबसे ज़्यादा नौकरियां देने वाली कंपनियों में से एक है।

    अमेज़न के CEO एंडी जेसी ने कहा: "हम एक दशक से भी पहले भारत आए थे और तब से अपने अलग-अलग बिज़नेस के ज़रिए ग्राहकों, सेलर्स, डेवलपर्स, स्टार्ट-अप्स और कंपनियों को सेवा दे रहे हैं। हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, खासकर हमारे ई-कॉमर्स, AI और क्लाउड बिज़नेस में ज़बरदस्त ग्रोथ हुई है।"

    20 साल में 88 अरब डॉलर का निवेश
    अमेजन ने भले ही 6 महीने के भीतर 48 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर डाला है, लेकिन साल 2010 से 2030 तक के कुल निवेश को देखा जाए तो अमेजन ने भारत में करीब 88 अरब डॉलर का निवेश कर दिया है. हालिया निवेश घोषणा के बाद अमेजन भारत में ग्‍लोबल एआई और क्‍लाउड इन्‍फ्रा पैसे लगाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. साथ ही यह सबसे बड़ी विदेशी निवेशक भी बन चुकी है. अमेजन भारत में सबसे बड़ी विदेशी निर्यात करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी के साथ ही जॉब पैदा करने वाली विदेशी कंपनी भी है। 

    कई साल से भारत में दे रहे सेवाएं
    अमेजन के सीईओ ने बताया कि उनकी कंपनी दशकों पहले भारत आई थी और इसके बाद से ही यहां लगातार सेवाएं दे रही है. अमेजन आज अपने कस्‍टमर्स, सेलर, डेवलपर्स, स्‍टार्टअप और छोटी कंपनियों सहित तमाम कारोबार को सेवाएं दे रही है. अभी तक का प्रदर्शन काफी बेहत रहा है, खासकर ई-कॉमर्स, एआई और क्‍लाउड के बिजनेस में अमेजन काफी अच्‍छा काम कर रही है। 

    पीएम मोदी की जमकर तारीफ
    एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा क‍ि अमेजन भारत में अपने विकास के साथ यहां छोटे कारोबारियों की मदद करने और जॉब पैदा करने में भी सहयोग दे रही है. हमने अगले 5 साल में 48 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है, जो देश के हर क्षेत्र की डिमांड के हिसाब से किया जाएगा. हम पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हैं, जो विकसित और आत्‍मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के जरिये लॉन्‍ग टर्म में विकास का हिस्‍सा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। 

    38 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद
    एंडी जेसी ने कहा कि पीएम मोदी के इस विजन के साथ अमेजन ने करीब 38 लाख नौकरियां पैदा की हैं और 80 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात में भी मदद की है. इसके अलावा 1.5 करोड़ से ज्‍यादा छोटे कारोबारियों तक एआई का फायदा पहुंचाने के साथ साल 2030 तक 40 लाख सरकारी स्‍कूलों तक भी एआई की सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्‍य है. साल 2026 से 2030 के बीच भारत में अमेजन 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी, जिसमें से 21 अरब डॉलर का इस्‍तेमाल तो सिर्फ एआई और क्‍लाउड निवेश में किया जाएगा। 

    भारत को लेकर क्या हैं प्राथमिकताएं
    एंडी जेसी ने कहा, "जैसे-जैसे हम भारत में Amazon का विस्तार कर रहे हैं, हमारे बिज़नेस की प्राथमिकताएं भारत की प्राथमिकताओं के साथ मेल खाती जा रही हैं – जैसे AI तक पहुंच को आसान बनाना, छोटे बिज़नेस को डिजिटल बनाना, रोज़गार पैदा करना और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना।

    भारत में अपने बिज़नेस की बढ़ती मांग को पूरा करने और देश को इन प्राथमिकताओं को हासिल करने में मदद करने के लिए हम अगले पाँच सालों में $48 बिलियन से ज़्यादा का निवेश कर रहे हैं।" एंडी जेसी ने यह भी कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के विज़न से प्रेरित हैं और भारत के साथ लंबे समय तक पार्टनर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

     

  • AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

    AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

    नई दिल्ली

    गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए नया 1.5 टन AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह टाइम आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। दरअसल, Flipkart और Amazon इस समय कई ब्रांडेड एयर कंडीशनर पर बड़ी छूट दे रहे हैं।

    इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Voltas, Godrej और Lloyd जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के 1.5 टन AC पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही हैं। कुछ मॉडल्स पर हजारों रुपये तक की कीमत कम हो गई है, जिससे आप काफी ज्यादा कम बजट में बेहतर कूलिंग वाला AC खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं 1.5 टन AC पर मिल रही 5 सबसे बड़ी डील्स के बारे में…

    लिस्ट का पहला AC गोदरेज का है जो अमेजन पर फ्लैट 30% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 29,490 रुपये में मिल रहा है जो काफी शानदार डील लग रही है। AC पर खास बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन से 1250 रुपये और HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के जरिए 750 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। AC पर खास 4,800 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    Voltas 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter 4-IN-1
    लिस्ट का अगला AC Voltas का है जो फ्लिपकार्ट पर फ्लैट 47% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 30,990 रुपये में मिल रहा है। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card और ICICI Bank Credit कार्ड पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

    Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC 5 in 1 Convertible
    इस लिस्ट का अगला AC Lloyd का 1.5 टन 3 Star Inverter Split AC है जो अभी अमेजन पर काफी सस्ते में मिल रहा है। 47% डिस्काउंट के बाद इस AC की कीमत सिर्फ 30,990 रुपये रह गई है। HDFC Bank Credit Card EMI और Non-EMI ऑप्शन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। AXIS Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ भी 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    ONIDA 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter
    फ्लिपकार्ट पर ONIDA का ये AC भी इस वक्त काफी ज्यादा कम कीमत पर मिल रहा है। AC पर 36% तक फ्लैट डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 26,990 रुपये रह गई है। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card और ICICI Bank Credit कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

    Daikin 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
    लिस्ट का आखिरी AC भी इस वक्त काफी ज्यादा कम कीमत पर मिल रहा है। Daikin के इस AC को आप 36% तक फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 34,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card के साथ 2500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं।