Tag: Akshay Kumar

  • अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

    अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

    बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म की शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचा करते थे? ये खुलासा खुद एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान ने किया है.

    हाल ही में फराह खान, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान साथ बैठे थे. इस दौरान फराह और अक्षय ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया.

    अक्षय की 'रईसी' का किस्सा!
    फराह खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में चल रही थी. शूटिंग लोकेशन मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर थी. इसलिए पूरी टीम और कलाकार वहीं रुकते थे, ताकि समय पर सेट पर पहुंच सकें.

    फराह ने कहा- हमारी रोज सुबह 8 बजे की कॉल टाइम होती थी. बाकी सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे, लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर लौट जाते थे और अगले दिन सुबह 7:45 बजे सेट पर पहुंच जाते थे.

    फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव भी हैरान रह गए. तब फराह और अक्षय ने उनसे पूछा- बताओ कैसे? लेकिन राजपाल कोई जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद अक्षय ने खुद खुलासा करते हुए कहा- मैं हेलीकॉप्टर से आता-जाता था. अक्षय का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

    फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा- मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन इसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था.

    फराह-अक्षय की नोकझोंक
    इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया- लेकिन इससे किसी को क्या परेशानी थी? मैं खुद उस फिल्म का प्रोड्यूसर भी था. फराह ने भी हंसते हुए कहा- और मैं भी थी. इसने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए. अक्षय ये सुनकर चौंक गए और बोले- मैंने पैसे खर्च करवा दिए? उस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई तो आपने ही की थी. इसके बाद दोनों की नोकझोंक देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

    बता दें कि 'तीस मार खान' रिलीज के वक्त भले ही आलोचनाओं का शिकार हुई थी, लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. वहीं फिल्म का मशहूर गाना 'शीला की जवानी' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

  • ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा

    ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा

     लंबे इंतजार के बाद फाइनली ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अनलिमिटेड कॉमेडी देखने को मिल रही है. ट्रेलर की शुरुआत बेहद अलग तरीके से होती है, जहां एक साथ कई कलाकारों की एंट्री दिखाई जाती हैं और उनका नाम भी लिया जाता है. फिर परेश रावल कहते हैं, पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है.

    वेलकम टू द जंगल का धांसू ट्रेलर आउट
    ट्रेलर में साफ पता चलता है कि इस बार मेकर्स कॉमेडी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाले हैं. शुरुआत से आखिर तक फुल ऑन मस्ती, कन्फ्यूजन और मजेदार गड़बड़ियों का सिलसिला चलता रहता है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. सबसे खास बात यह है कि वीडियो में पुराने ‘वेलकम’ के कई नॉस्टैल्जिक मोमेंट्स की झलक देखने को मिलती है. खासकर ‘मजनू भाई’ वाइब्स वाला सीक्वेंस टोटल शो-स्टीलर बनकर सामने आया है.

    वेलकम टू द जंगल के बारे में
    ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स का दावा है कि इस बार फ्रेंचाइजी एंटरटेनमेंट और कॉमेडी की सारी हदें पार कर देगी. फिल्म की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. अक्षय कुमार के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स की टोली है. फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों में से एक बनने जा रही है. दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

  • अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई 
    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार
    आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने 'ऊंचा लंबा कद' गाना फिर से रिलीज कर दिया है और नए गाने में चार्म तो बहुत है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है।

    अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विज़ुअल्स और जोशीली धुन ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास आकर्षण बनाती है। डांस फ्लोर पर थिरकाने वाली इसकी एनर्जी और नॉस्टैल्जिया का तड़का इसे हर पीढ़ी के लोगों के बीच फेमस बनाने की क्षमता रखता है।

    'ऊंचा लंबा कद' गाना रिलीज
    गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। इसमें मेघा बाली के लिखे गए नए लिरिक्स के साथ समीर का गाना भी शामिल हैं। अपनी दमदार धुन, हाई-एनर्जी विज़ुअल्स और सेलिब्रेशन वाले माहौल के साथ यह गीत नॉस्टैल्जिया और समकालीन पॉप कल्चर के बीच एक बेहतरीन पुल बनकर उभरा है।

    लोगों को जरा पसंद नहीं आया गाना
    इस पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था। एक ने कहा- कटरीना की याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट
    फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार हैं।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट
    अहमद खान की निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से बनाया है। यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहा है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

  • वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

    वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

    अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट 'वेल्कम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है.

    वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय?
    वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के अंदर ही एक नकली फिल्म में काम करेंगे, जो घने जंगलों में शूट होगी. लेकिन इसमें किसी भी जानवर को नहीं इस्तेमाल किया गया, सिवाए कुछ घोड़ों के.

    टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ इंडिया की तरफ आते दिखे. फिर वेल्कम फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है. आगे हम एक-एक करके फिल्म वेल्कम टू द जंगल की पूरी स्टारकास्ट को देखते हैं. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी सभी के बीच खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी दिखाई जाती है. साथ ही थोड़ा एक्शन भी हमें नजर आता है.

    फैंस की पुरानी यादें होंगी ताजा
    फिल्म के टीजर के अंत में हम सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की वो आइकॉनिक जुगलबंदी भी देख सकते हैं, जो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये भी है कि हम कई सालों के बाद अक्षय और रवीना टंडन को एक साथ देखने वाले हैं. टीजर में कुछ सेकेंड के लिए उनका एक सीन भी दिखाई दिया है, जो उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर सकती है. दोनों एक्टर्स 20 साल के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं.

    अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. उससे पहले आने वाले सोमवार को मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे. अब टीजर के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. उन्हें अभी तक अक्षय की फिल्म की पहली झलक पसंद आई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके वीएफएक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

  • ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

    अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. अक्षय-प्रियदर्शन के कॉमेडी रीयूनियन ने जनता को थिएटर्स में खींचने का पूरा प्रबंध कर रखा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वर्किंग डेज में भी भूत बंगला दमदार बनी रही और अब दूसरे वीकेंड में भी धमाके कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता बिताने के बाद, शुक्रवार से इस फिल्म ने दमदार तरीके से दूसरा हफ्ता स्टार्ट किया. लेकिन शनिवार को तो भूत बंगला फिर से धाकड़ मोड में आ गई. शनिवार सुबह से ही जनता ने इस फिल्म के टिकट धड़ाधड़ उठाने शुरू कर दिए. ऑडियंस में ऐसी एक्साइटमेंट थी कि एक ही दिन में फिल्म का कलेक्शन डबल हो गया.

    भूत बंगला का तगड़ा जंप
    शुक्रवार को वीकेंड की शुरुआत होती है लेकिन दिन में तो लोग नौकरियों पर ही रहते हैं. इसलिए कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा सा ही बेहतर हुआ, मगर ये दिखने लगा था कि शाम के शोज से जनता में भूत बंगला के टिकटों की डिमांड बढ़ रही है. शुक्रवार को भूत बंगला ने ऑलमोस्ट 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को भूत बंगला ने असली वीकेंड धमाका किया.

    ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भूत बंगला की कमाई में 90% तक का जंप आया है. यानी कलेक्शन करीब दोगुना होकर 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. अब 9 दिन में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये के करीब है.

    सुपरहिट बनने के रास्ते पर भूत बंगला
    संडे को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में अच्छा जंप आने का अनुमान है. इस जंप के साथ 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ के बहुत करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 110-120 करोड़ बताया गया है. यानी पहले 10 दिनों में ही अक्षय की फिल्म ने अपना बजट सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से ही पूरी तरह रिकवर कर लिया है.

    अभी अगले दो हफ्तों तक भूत बंगला के सामने कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं आने वाली जिसके आने से इसके कलेक्शन पर असर पड़े. इसलिए अक्षय की फिल्म कम से कम 150 करोड़ नेट कलेक्शन तक तो आराम से पहुंचेगी. एक लंबे समय बाद अक्षय की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह हिट होने जा रही है.

  • नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

    नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

    नागिन 7 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. बीते वीकेंड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो नाग गुरु के रूप में दिखे. अपने करियर में इससे पहले शायद ही खिलाड़ी कुमार ने कभी नाग गुरु का रोल किया होगा. शो की नागिन अनंता यानी प्रियंका चाहर चौधरी को खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन यमन को खात्म करने का रास्ता सुझाया.

    ट्रोल हुए अक्षय कुमार
    शो की क्लिप वायरल हो रही है. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने अपनी पैनी नजरों से खिलाड़ी कुमार की एक गलती पकड़ ली है. एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपनी लाइन्स पढ़ते दिखे. इंडस्ट्री में इतने सालों का करियर होने के बाद अक्षय का अपनी लाइनों को याद करने की बजाय उन्हें टेलीप्रॉम्पटर की मदद से पढ़ना यूजर्स को खटका है. वायरल वीडियो में अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी आंखों को मूव करते हुए डायलॉग रीड कर रहे हैं, वो कई यूजर्स को फनी लगा है.

    साफ नजर आता है अक्षय किसी चीज को देखकर लाइन्स पढ़ रहे हैं. शख्स ने लिखा- डायलॉग को न्यूज एंकर की तरह पढ़ना अजीब है. थोड़ी और मेहनत करने से ये लाइन्स नैचुरल लग सकती थीं. एक्टर्स अपनी लाइनें ही अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं.

    हालांकि फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया. यूजर ने लिखा- उनका कहना है अक्षय ने फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल की वजह से नागिन 7 में अपने पार्ट को जल्दी से रैप किया होगा. वो इतने बिजी एक्टर हैं कि लाइनें याद करने का उन्हें टाइम नहीं होगा. तभी उन्होंने टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपना शूट खत्म किया. वैसे टेलीप्रॉम्पटर देखकर डायलॉग बोलना आम बात है.

    कई एक्टर्स ऐसा करते हैं. लेकिन सीन करते हुए ये नजर आना कि आप टेलीप्रॉम्पटर को देख रहे हैं, यहां भारी चूक हो जाती है. खिलाड़ी कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इससे पहले मूवी सरफिरा और कनप्पा में यूजर्स ने एक्टर को टेलीप्रॉम्पटर की मदद से अपनी लाइनें पढ़ते हुए नोटिस कर लिया था.

    अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम रोल में हैं. एक्टर की वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 2, हैवान और स्त्री 3 पाइपालइन में हैं.

  • ‘कनैडियन’ कहने वालों को Akshay Kumar का जवाब, देशभक्ति फिल्मों पर बोले एक्टर

    ‘कनैडियन’ कहने वालों को Akshay Kumar का जवाब, देशभक्ति फिल्मों पर बोले एक्टर

    मुंबई

    साल 2023 से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट था। इस वजह से ट्रोल्स अक्षय कुमार को ट्रोल करते थे और क्रिटिक्स उनकी आलोचना करते थे। अब अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट क्यों था? इसी के साथ अक्षय ने इस बात का जवाब भी दिया कि क्या खुद को कनैडियन कहे जाने की वजह से उन्होंने देशभक्ति वाली फिल्में कीं?

    देशभक्ति वाली फिल्में क्यों करते थे अक्षय कुमार?
    इंडिया टुडे के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो जानबूझकर देशभक्ति वाली फिल्में (एयरलिफ्ट, केसरी, मिशन मंगल) करके अपनी नेशनलिस्ट हीरो वाली छवि बना रहे थे, खासकर तब जब क्रिटिक्स उन्हें कैनेडियन कह रहे थे?

    इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मैं जो भी काम करता हूं, अपनी छवि बनाने के लिए नहीं करता हूं। मैं बहुत काम करता हूं,लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं।मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं कर लेता हूं।”

    अक्षय के पास क्यों था कनाडा का पासपोर्ट
    अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "वैसे तो मैं ये पहले कई बार कह चुका हूं कि हां कैनेडियन मेरा पासपोर्ट था…क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था, जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। मेरे पास काम था लेकिन मेरी 3-4 फिल्में बची हुई थी तो मैंने सोचा कुछ तो करूं। ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते तो मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था।"

    अक्षय ने आगे कहा कि उसी दौरान उन्हें वहां का पासपोर्ट मिला। उन्होंने कहा, "तो उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया। उसके बाद कमाल की बात ये थी कि जो फिल्में मेरी 3 रिलीज होने वाली थी कि वो तीनों ही हिट हो गईं। मुझे फिर से काम मिलने लग गया। मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं भारत में ही रहूंगा। उस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था। मैंने इतना नहीं सोचा।"

    अक्षय बोले- मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा
    अक्षय ने खुद को कैनेडियन कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाद में लोग उन्हें कैनेडियन-कैनेडियन कहने लगे। तब अक्षय ने सोचा कि वो अपना पासपोर्ट भी बदल लेते हैं। पासपोर्ट बदलने के बाद सब बातें खत्म हो गईं। अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता है कि लोग इतना क्यों बोलना चाहते हैं? वो वो सिर्फ एक पासपोर्ट है, मैं तो टैक्स भरता हूं। जब मैं कैनेडियन था, तभी मैंने सबसे ज्यादा टैक्स भरा। जबकि मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा, उसकी बात कोई नहीं करता है। बात वो ही है कि आदमी के अंदर 20 गुण अच्छे हो लेकिन एक गंदा गुण को पकड़ लेते हैं। उसी को घुमाते रहते है। अब वो बात भी खत्म हो गई।