Tag: AI education

  • शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान, बिहार के शिक्षकों को Google देगा AI ट्रेनिंग; जल्द होगा MOU

    शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान, बिहार के शिक्षकों को Google देगा AI ट्रेनिंग; जल्द होगा MOU

    पटना
     गूगल फाॅर एजुकेशन इंडिया बिहार के शिक्षकों को समूह में एआई का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। गूगल के रिसाेर्स पर्सन क्षेत्रवार प्रशिक्षण देंगे।

    सभी शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में शामिल में होने को ले शिक्षा मंत्री के स्तर से पत्र भी लिख जा रहा। शिक्षकों के इस प्रशिक्षण के मूल मे है कि AI के उपयोग की ट्रेनिंग लेकर विद्यार्थियों को एआई में दक्ष कर सकें।

    गूगल एजुकेशन फाॅर इंडिया के कंट्री हेड ने अपनी टीम के साथ हाल ही में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ इस संबंध में बैठक की थी। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर इस संबंध में गूगल एजुकेशन फाॅर इंडिया का शिक्षा विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होना है।

    रिसोर्स पर्सन को बिहार में तैनात करेगा गूगल
    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सहमति पत्र हस्ताक्षर होने के बाद गूगल अपने रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण के लिए बिहार में तैनात करेगा।

    यह पहली बार हो रहा जब शिक्षकों के तकनीकी प्रशिक्षण खासकर एआई के लिए शिक्षा विभाग गूगल एजुकेश फार इंडिया के साथ किसी तरह का एमओयू कर रहा।

    शिक्षा विभाग पहले जिला स्तर पर शिक्षकों का चयन कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा। गूगल अपने एआई प्लेटफाॅर्म पर इन शिक्षकों को यह ट्रेनिंग देगा कि एआई का उपयोग कितनी सहजता से किया जा सकता है।

    छात्रों को एआई में दक्ष बनाने की पहल
    किसी विषय पर सूचना के लिए किस तरह से प्रांप्ट लिखना है यह ट्रेनिंग का खास हिस्सा है। विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी जाएगी कि वे तय पाठ्यक्रम को और कैसे बेहतर कर सकते हैं।

    इस पूरी कवायद के मूल में शिक्षा विभाग की यह योजना है कि विद्यार्थियों को एआई के उपयोग में दक्ष बनाया जाए। माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसके केंद्र में हैं।

    शिक्षक एआई की मदद से सभी विषयों पर खास तरीके से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। मास्टर ट्रेनर के माध्यम से अलग-अलग विद्यालय के शिक्षकों को एआई में प्रशिक्षित किया जाएगा।

     

  • अब स्कूलों में पढ़ेंगे AI! MP में 1848 स्कूल चयनित, 1 सितंबर से ऑनलाइन क्लास का आगाज

    अब स्कूलों में पढ़ेंगे AI! MP में 1848 स्कूल चयनित, 1 सितंबर से ऑनलाइन क्लास का आगाज

    भोपाल

    मध्य प्रदेश के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नौवीं के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहायक (एआइ असिस्टेंट) का व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 1848 सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) विद्यालयों में यह पाठ्यक्रम संचालित होगा।

    इसकी ऑनलाइन कक्षाएं एक सितंबर से शुरू की जाएंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पाठ्यक्रम उन स्कूलों में शुरू किया जाएगा, जहां पर आइसीटी लैब है।

    कक्षाएं ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी

    निर्देशित किया गया है कि एआइ असिस्टेंट पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो स्कूल शिक्षा विभाग विमर्श पोर्टल पर यूट्यूब माध्यम से स्मार्ट कक्षा में विद्यार्थियों को दिखाए जाएंगे। सप्ताह में तीन दिन सैद्धांतिक कक्षाएं ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी। सोमवार और बुधवार को नए पाठ के वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कराया जाएगा। तीसरी कक्षा भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।