Tag: Afghanistan

  • अफगानिस्तान का बड़ा रणनीतिक कदम, वाखान कॉरिडोर से चीन तक सड़क संपर्क; बिना विदेशी मदद बनी 121 किमी सड़क

    अफगानिस्तान का बड़ा रणनीतिक कदम, वाखान कॉरिडोर से चीन तक सड़क संपर्क; बिना विदेशी मदद बनी 121 किमी सड़क

    काबुल
     अफगानिस्तान ने चीन से सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. देश ने उत्तर-पूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के जरिए 121 किलोमीटर लंबी सड़क का आधिकारिक उद्घाटन किया है. यह सड़क चीन के शिनजियांग क्षेत्र की ओर सीधा रास्ता उपलब्ध कराती है. हालांकि, फिलहाल यह सड़क बिना पक्की सतह वाली है। 

    इस सड़क का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू हुआ था और इसे बनाने में करीब 365 मिलियन अफगानी यानी लगभग 55 लाख डॉलर की लागत आई है. अफगानिस्तान के ग्रामीण पुनर्वास और विकास मंत्री अब्दुल लतीफ मंसूर ने इसके उद्घाटन के दौरान कहा कि इस सड़क का देश के लिए रणनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व है। 

    चीन तक पहुंच बनाने में अहम होगा वाखान
    वाखान कॉरिडोर अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में मौजूद एक संकरी पट्टी है. यह इलाका ताजिकिस्तान और पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के बीच स्थित है. लंबे समय से इसकी भौगोलिक स्थिति को अफगानिस्तान और चीन के बीच संपर्क के लिहाज से अहम माना जाता रहा है। 

    नई सड़क के शुरू होने से इस दूरदराज इलाके में आवाजाही आसान होने की उम्मीद है. अफगान सरकार का कहना है कि उसने खास तौर पर कम विकसित प्रांतों में बुनियादी ढांचे से जुड़े ऐसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी है। 

    विदेशी इंजीनियरों के बिना तैयार हुई सड़क
    अब्दुल लतीफ मंसूर ने कहा कि इस परियोजना पर अफगान इंजीनियरों ने ही काम किया और निर्माण के लिए किसी विदेशी इंजीनियर या सलाहकार की मदद नहीं ली गई. सरकार ने इसे स्थानीय तकनीकी क्षमता और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में अहम उपलब्धि बताया। 

    अफगानिस्तान के लिए वाखान कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है. सरकार इसे चीन की ओर व्यापार और संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ देश के रणनीतिक और आर्थिक हितों से जोड़कर देख रही है. वहीं पाकिस्तान भी चीन के साथ मिलकर उसके CPEC प्रोजेक्ट के तहत कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है, लेकिन प्रोजेक्ट के 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है. ऐसे में अफगानिस्तान ने कमोबेश तीन साल में ही सड़क बनाकर पूरी कर ली है। 

  • अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

     नई दिल्ली
     
    BCCI जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहा है। इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि चयन समिति 19 मई को बैठक कर टेस्ट और वनडे टीमों को अंतिम रूप देगी।

    जून से शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज
    भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी। सबसे पहले दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज IPL 2026 खत्म होने के तुरंत बाद खेली जाएगी और भारतीय टीम के लिए अगले बड़े असाइनमेंट के रूप में देखी जा रही है।

    टेस्ट क्रिकेट में सुधार की चुनौती
    हेड कोच Gautam Gambhir के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले दो वर्षों में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला टीम के लिए नई शुरुआत का मौका माना जा रहा है।

    BCCI सचिव ने क्या कहा?
    देवाजीत सैकिया ने कहा, 'चयन समिति 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।'

    6 जून से होगा एकमात्र टेस्ट मैच
    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू मुल्लांपुर, चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह मैच भारत के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा।

    वनडे सीरीज से शुरू होगी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी
    टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है।

    वनडे मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
    14 जून – धर्मशाला
    17 जून – लखनऊ
    20 जून – चेन्नई

    रोहित-विराट की वापसी पर नजर
    वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

    IPL स्टार्स को मिल सकता है मौका
    IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं: देवदत्त पडीक्कल, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार , अंगकृश रघुवंशी।

    गेंदबाजी विभाग में कड़ी प्रतिस्पर्धा
    तेज गेंदबाजी विभाग में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। Mohammed Shami की वापसी के अलावा अंशुल कंबोज, कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।