मध्य प्रदेश

बिजली सब्सिडी बचानी है तो तुरंत कराएं e-KYC, भोपाल के एक लाख उपभोक्ताओं को कंपनी की चेतावनी

भोपाल

अटल गृह ज्योति योजना के तहत बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। भोपाल शहर वृत्त में योजना के तहत लगभग दो लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से आधे का ही सत्यापन हो पाया है।
बिजली सब्सिडी से होना पड़ सकता है वंचित

ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली बिजली सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली खपत पर रियायत दी जाती है। इसमें पहली 100 यूनिट बिजली का बिल अधिकतम 100 रुपये होता है।

 

Related Articles

Back to top button