Category: खेल

  • क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ा

    क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ा

    चंडीगढ़
    भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में दो रन बनाते ही इतिहास रच डाला। वह वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन कंप्लीट करने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 202 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। सचिन ओपनर के रूप में 214 पारियों में 10 हजारी बने थे। उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ओपनर क्रिस गेल (268 पारी) और श्रीलंका के पूर्व खतरनाक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (303 पारी) हैं। वनडे इतिहास में सिर्फ चार क्रिकेटर ही बतौर ओपनर 10 हजार या उससे अधिक रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं।

    रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर
    39 वर्षीय वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे गेल हैं, जिन्होंने 10179 रन बटोरे। जयसूर्या 12740 रनों के साथ दूसरे नंबर हैं। सचिन ने 15310 रन बनाए। टॉप 10 लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौर गांगुवी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 9146 रन जुटाए। बता दें कि रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जमाया था। उन्होंने गुवाहाटी में 75 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 सिक्स थे। यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक था।

    वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन

    15310 – सचिन तेंदुलकर (भारत)

    12740 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

    10179 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

    10000 – रोहित शर्मा (भारत)

    9200 – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

    9146 – सौरव गांगुली (भारत)

    8648 – डेसमंड हेन्स क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

    8357 – तमीम इकबाल (बांग्लादेश)

    8156 – सईद अनवर (पाकिस्तान)

    8083 – हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)

    रोहित ने पहली बार कब ओपनिंग की?
    रोहित ने सितंबर 2007 में वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, रोहित को लंबे समय बाद ओपनिंग करना का चांस मिला। उन्होंने वनडे में पहली बार पारी की शुरुआथ जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे पर की। रोहित ने तीन मैचों में ओपनिंग की लेकिन कुछ कास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। वह उसके बाद टीम से अंदर-बाहर होते रहे। रोहित को फिर जनवरी 2013 में ओपनर के तौर पर आजमाने का फैसला किया गया, जिसके बाद 'हिटमैन' ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेलनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

  • IND vs WI 3rd ODI: फॉर्म में चल रहे विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट, सील्स की गेंद ने किया हैरान

    IND vs WI 3rd ODI: फॉर्म में चल रहे विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट, सील्स की गेंद ने किया हैरान

    न्यू चंडीगढ़
    न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने एक जादुई गेंद पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का इस तरह पहली ही गेंद पर आउट होना भारतीय फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। विराट कोहली काफी अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन किसी ने उम्मीद नहीं की होगी कि विराट कोहली की पारी का अंत कुछ ऐसा होगा। बता दें कि विराट कोहली अपने इंटरनेशनल करियर में 41वीं बार डक पर आउट हुए हैं।

    2025 ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहला डक!
    शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली जल्दी ही क्रीज पर उतरे थे। जेडन सील्स ने मिडिल स्टंप की लाइन पर फुल लेंथ गेंद फेंकी, जो टप्पा खाने के बाद सीधी रही। विराट ने इसे फ्लिक करने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह बीट हो गए और गेंद सीधे जाकर उनके मिडिल स्टंप से टकराई। यह देर 2025 में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहली बार है जब विराट कोहली वनडे में डक पर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में विराट लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे।

    शुभमन गिल ने जीता टॉस, अंशुल कंबोज का डेब्यू
    सीरीज के इस अंतिम मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों को 8-8 विकेट से जीतकर सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम ने तीसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए। अंशुल कंबोज को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

    वेस्टइंडीज की शर्मनाक क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश
    सीरीज पहले ही जेब में होने के बावजूद, वेस्टइंडीज ने जेडन सील्स की इस तूफानी गेंद से भारतीय टॉप-ऑर्डर को शुरुआती झटके देकर मैच में रोमांच बरकरार रखा है। वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले को किसी भी हाल में अपने नाम करना चाहेगी, ताकि वे क्लीन स्वीप के शर्म से बच सके। पिछले वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था।

     

  • Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, तिलक वर्मा की फिफ्टी और अभिषेक के 61 रन से गोल्ड

    Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, तिलक वर्मा की फिफ्टी और अभिषेक के 61 रन से गोल्ड

     नई दिल्ली
     एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की शन‍िवार को टक्कर हुई, दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को म‍िली. लेकिन भारतीय टीम ने लगातार बैक टू बैक एश‍ियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल पक्का किया.

    भारतीय टीम ने पहले खेलते 211/6 का बड़ा स्कोर बनाया. जो भारतीय टीम का पहले खेलते हुए पाकिस्तान के ख‍िलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा. अभ‍िषेक शर्मा, त‍िलक वर्मा और श‍िवम दुबे ने शानदार पार‍ियां खेलीं.  जबाव में पाकिस्तान की टीम टारगेट से दूर रह गई. मुकाबला शन‍िवार (3 अक्टूबर) को न‍िश‍िन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुआ.

    भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 व‍िकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है.

    भारत की नजर अपने खिताब का बचाव करने पर है, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड जीतना चाहेगा. वहीं क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल शन‍िवार को हुआ, जिसे श्रीलंका की टीम ने 63 रनों से जीता और बांग्लादेश को मात दी.

    पाकिस्तानी बैटिंग की हाइलाइट्स
    रनचेज में पाकिस्तानी टीम को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर ने दिया. सुंदर ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10 रन) को पवेलियन रवाना किया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 33/1 था. फिर अक्षर पटेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को चलता किया, जो केवल 3 रन बना सके. अक्षर ने इसके बाद शानदार बैटिंग कर रहे माज सदाकत (23 रन) को भी अपनी फिरकी में फंसाया.

    इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब (29) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद  वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. समद ने तेज गेंद पर बिना ज्यादा फुटवर्क के बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ज्यादा ऊंची चली गई. लॉन्ग-ऑन पर आसान कैच लिया गया.

    ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी
    भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी. हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए. वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया. वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए. वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था. संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने.

    इसी बीच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. जो उनका इस फॉर्मेट में 13वां पचासा रहा. वहीं इसके कुछ देर बाद अभ‍िषेक की पारी 61 रनों पर समाप्त हो गई. अभ‍िषेक ने अपनी पारी में 28 गेंदें खेलीं, उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 प्लस रहा. अभ‍िषेक को अराफात मिन्हास ने आउट किया, वो उस्मान खान द्वारा स्टम्प किए गए.

    वहीं भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. उनको अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया. ईशान 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करा दिया. श्रेयस 24 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे. साहिबजादा फरहान ने उनका कैच पकड़ा. श्रेयस आउट होने वाले पांचवें ख‍िलाड़ी रहे.

    वहीं अंत‍िम ओवर्स में भारतीय टीम के लिए श‍िवम दुबे और त‍िलक वर्मा ने तेज पारी खेली.  अहमद दानियाल ने शिवम दुबे को कैच आउट करा दिया. दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. माज सदाकत ने उनका कैच पकड़ा. त‍िलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली.

    म‍िड‍िल ओवर्स में फ‍िसली, फ‍िर आख‍िरी 4 ओवर्स में  69 रन बनाए  
    खास बात यह रही कि भारतीय टीम के अभ‍िषेक शर्मा जब आउट हुए तो स्कोर 7.5 ओवर्स में 93 रनों पर 3 विकेट हो गया. इसके बाद जब श्रेयस जब 14.1 ओवर्स में आउट हुए तो टीम इंड‍िया का स्कोर 133/5 हो गया. वहीं आख‍िरी के 4 ओवर्स में भारतीय टीम ने 69 रन बनाए.

    भारत-पाकिस्तान T20I में सबसे बड़े फर्स्ट इनिंग स्कोर
        211/6 – भारत, निस्शिन, 2026
        192/5 – भारत, अहमदाबाद, 2012
        181/7 – भारत, दुबई, 2022
        175/7 – भारत, कोलंबो RPS, 2026
        171/5 – पाकिस्तान, दुबई, 2025
        159/8 – पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022

    कैसी है प्लेइंग 11
    भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीते हैं. ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किए. दोनों ही टीमों ने ओल्ड फॉर्मूला अपनाया.

    एश‍ियन गेम्स फाइनल में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह.

    एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.

    भारत-पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड
    दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 15 फरवरी 2026 को 61 रनों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले 28 सितंबर 2025 को 5 विकेट, 21 सितंबर को 6 विकेट, 14 सितंबर को 7 विकेट और 9 जून 2024 को 6 रन से भारत ने पाकिस्तान को हराया था.

    भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड (टी20 में)
        कुल मैच 17
        भारत जीता 14
        पाकिस्तान जीता 3

    भारत कैसे एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा
    भारत को 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा और वहां श्रीलंका को हराया.

    पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ था. यह मैच भी बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हुआ और बेहतर रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, जहां उसने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया.

    पाकिस्तान ने कैसे बनाई फाइनल में जगह
    दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी. बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का हुआ. बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111/7 रन बनाए. सुफियान मोकीम ने तीन विकेट लिए.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत एक समय 53/4 थी, लेकिन अब्दुल समद ने 15 गेंदों में नाबाद 30 रन और हसन नवाज ने नाबाद 27 रन बनाकर 59 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की. पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

    एशियन गेम्स में क्रिकेट का इतिहास
    2018 को छोड़कर क्रिकेट 2010 से एशियन गेम्स का हिस्सा रहा है. भारत 2022 में अफगानिस्तान को हराकर पुरुष क्रिकेट का बना था और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्प‍ियन है. बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट में पहला एशियन गेम्स चैम्प‍ियन बना था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने गोल्ड जीता. अफगानिस्तान तीनों मौकों पर रनर-अप रहा. भारत ने 2010 और 2014 में हिस्सा नहीं लिया था.

    महिला क्रिकेट में पाकिस्तान ने शुरुआती दो खिताब जीते, जबकि 2022 और 2026 में भारत ने गोल्ड जीता. खराब मौसम के कारण टूर्नामेंट में लगातार छह मुकाबले रद्द होने के बाद अब फाइनल पर भी मौसम की नजर रहेगी.

     

  • IND vs WI 3rd ODI Live: न्यू चंडीगढ़ में आज आखिरी मुकाबला, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज की एं

    IND vs WI 3rd ODI Live: न्यू चंडीगढ़ में आज आखिरी मुकाबला, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज की एं

    नई दिल्ली
     भारतीय वनडे टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और बड़े अंतर से वेस्टइंडीज को मात दी है। तीसरे और आखिरी वनडे में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़ में दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

    वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुभमन गिल (110) और विराट कोहली (139) के शतकों की बदौलत 41.1 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

    दूसरा वनडे में भारत ने मारी बाजी
    गुवाहाटी में खेला गया दूसरा वनडे हाईस्कोरिंग रहा। वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज जॉन कैम्पबैल (101), शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक ठोका। इन शतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जोकि वनडे में वेस्टइंडीज का हाईएस्ट स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक (101) लगाया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल ने 133 गेंद में नाबाद 223 रन बनाए। भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर मैच जीता।

    भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे
    IND vs WI Live Socre: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा और टॉस डेढ़ बजे होगा।

  • कुमकुम मोहद का कमाल, दक्षिण कोरिया की दिग्गज तीरंदाज को हराकर रचा ऐतिहासिक गोल्डन रिकॉर्ड

    कुमकुम मोहद का कमाल, दक्षिण कोरिया की दिग्गज तीरंदाज को हराकर रचा ऐतिहासिक गोल्डन रिकॉर्ड

    नई दिल्ली
     एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहद ने इतिहास रच दिया है। महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के बेहद उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की दिग्गज तीरंदाज ओह येजिन को शूट-ऑफ में पछाड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही मौजूदा एशियाई खेलों में कुमकुम का यह दूसरा स्वर्ण पदक है जबकि भारतीय तीरंदाजों का इस साल यह 5वां गोल्ड रहा।

    शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
    गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत भारतीय तीरंदाज के लिए आसान नहीं रही। दक्षिण कोरिया की ओह येजिन ने पहला सेट 29-27 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और सेट 29-29 से बराबर रहा जिससे कुमकुम 1-3 से पिछड़ गईं। हालांकि, दबाव के बावजूद 17 साल की कुमकुम ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे सेट में लगातार तीन परफेक्ट 10 लगाकर शानदार वापसी की और मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया।

    सांस रोक देने वाले मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
    चौथे सेट में एक 8 के स्कोर के कारण कुमकुम को सेट गंवाना पड़ा और वह 3-5 से पीछे हो गईं। अब पांचवां सेट कुमकुम के लिए करो या मरो का बन चुका था। यहां भारतीय सनसनी ने अपने अदम्य साहस और सटीक निशानेबाज़ी का मुजाहिरा करते हुए पांचवां सेट जीता और मुकाबले का स्कोर 5-5 से बराबर कर लाइव मैच को शूट-ऑफ में धकेल दिया।

    शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 से रचा इतिहास
    शूट-ऑफ में गोल्ड मेडल का फैसला केवल एक-एक तीर से होना था। दबाव के इस पल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन चूक गईं और केवल 8 का स्कोर ही कर सकीं। इसके ठीक बाद कुमकुम मोहद ने बिना किसी झिझक के सटीक निशाना साधते हुए परफेक्ट 10 जड़ा और भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिला दिया। पहले ही लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का कर चुकीं कुमकुम की इस अविश्वसनीय खिताबी जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है।

     

  • एशियन गेम्स-2026 में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में रचा नया इतिहास

    एशियन गेम्स-2026 में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में रचा नया इतिहास

    नई दिल्ली
    भारत के लिए आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 काफी ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। आज यानी शनिवार को भी भारत के हिस्से कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियां आई हैं जिनमें से एक है गोल्फ में महिला खिलाड़ी प्रणवी उर्स का गोल्ड मेडल। प्रणवी एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

    प्रणवी के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम भी सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही। प्रणवी ने कुल 15 अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। चीन की यिन रुओनिंग के हिस्से सिल्वर आया तो वहीं सिंगापुर की शैनन टन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

    मेरा नाम होगा पहला
    इस जीत के बाद प्रणवी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं और उन्हें अपने आप पर इस बात का गर्व है कि वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे कोई भी काम सबसे पहले करना पसंद है। लोग आगे और भी बहुत कुछ करेंगे, लेकिन मेरा नाम हमेशा पहला ही रहेगा।"

    प्रणवी के अलावा सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) शामिल थीं। अदिति ने पिछले एशियाई खेलों में सिल्वर जीता था। इस बार वह टू-ओवर 282 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। वहीं दीक्षा 12-ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं। टीम मेडल का फैसला इस बात से लिया जाता है कि लीडरबोर्ड पर दो सर्वश्रेष्ठ स्कोरर कौन हैं। ऐसी स्थिति में भारत का कुल स्कोर 14-अंडर 546 का रहा। चीन के पास गोल्ड गया। उसका स्कोर 22-अंडर 538 रहा।

    2002 के बाद पहला मेडल
    प्रणवी ने इस मेडल के साथ ही लंबा सूखा खत्म किया है। उनका यह मेडल 2002 में शिव कपूर के पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद भारत का पहला गोल्फ गोल्ड मेडल है। यह 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों के बाद भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी था। उसी साल गोल्फ को इन खेलों में शामिल किया गया था।

     

  • एशियन गेम्स की जीत के बाद क्रांति गौड़ ने लिया आशीर्वाद, बागेश्वर धाम में बाबा से की मुलाकात

    एशियन गेम्स की जीत के बाद क्रांति गौड़ ने लिया आशीर्वाद, बागेश्वर धाम में बाबा से की मुलाकात

    छतरपुर
     मध्य प्रदेश के छतरपुर की महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा बागेश्वर धाम दर्शन करने पहुंचीं. यहां क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेकर बाला जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. बड़े मैच से पहले क्रिकेटर क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम के दर्शन करने जरूर जाती हैं और खेल के बाद भी बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं। 

    मंदिर में गर्भगृह में शीश नवाया
    एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ ने अहम भूमिका निभाई है. देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत लौटीं स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं. धाम पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और अपनी टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। 

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर देश लौटीं होनहार बेटी को अपने बीच पाकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. मंदिर में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बालाजी के दर्शन के उपरांत क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार व आत्मीय भेंट की. मुलाकात के दौरान क्रिकेटर ने अपनी ऐतिहासिक खेल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय मैदान के अनुभवों को साझा किया। 

    मैदान में बालाजी सरकार का आशीर्वाद बरकरार
    मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया. इसके साथ ही भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट और राष्ट्र का मान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाने का शुभाशीष प्रदान किया. वहीं, महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय ईश्वरीय कृपा और देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्यार को दिया. उन्होंने कहा, '' मैदान पर हर गेंद और हर ओवर में देशवासियों की दुआएं और बालाजी सरकार का आशीर्वाद साथ रहता है। 

    छतरपुर के घुवारा गांव निवासी महिला क्रिकेटर क्रांति गोंड ने युवाओं और खासकर बेटियों से खेल में पूरे समर्पण से आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने बेटियों से आह्वान करते हुए कहा, "अटूट विश्वास और निरंतर कठोर परिश्रम से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, बस हौसला रखो और लगातार प्रयास करते रहो। 

  • वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब ने किया विवादित सेलिब्रेशन, अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में ठोके 15 रन

    वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब ने किया विवादित सेलिब्रेशन, अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में ठोके 15 रन

    नई दिल्ली
    एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान तीसरे ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके सामने विवादित बेबी सेलिब्रेशन किया। हालांकि, सैम अयूब की यह आक्रामकता उन पर ही भारी पड़ गई क्योंकि अगली ही गेंद पर क्रीज पर मौजूद आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा पलटवार किया कि सैम अयूब के पसीने छूट गए।

    सैम अयूब का विवादास्पद जश्न
    पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी (15 रन, 9 गेंद) को अपने जाल में फंसाया। वैभव रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में विकेटकीपर उस्मान खान को कैच दे बैठे। उस्मान खान ने कैच लपकने के दौरान थोड़ी ढील दी और गेंद उनकी छाती से टकराकर कई बार जगल हुई लेकिन अंत में उन्होंने कैच पूरा कर लिया। 14 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव का विकेट लेने के बाद सैम अयूब ने उकसाने वाले अंदाज में बेबी सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस काफी नाराज नजर आए।

    अभिषेक शर्मा का करारा प्रहार
    सैम अयूब की इस हरकत का जवाब भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया। ओवर की चौथी गेंद पर सैम अयूब ने थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर अभिषेक ने करारा पुल शॉट जड़ते हुए गेंद को वाइल्ड लॉन्ग-ऑन के ऊपर से सीधे 6 रनों के लिए भेज दिया। अगली ही गेंद पर अयूब ने फिर लंबाई में गलती की और अभिषेक ने इस बार फिर बैकफुट पर जाकर गेंदबाज के सिर के ऊपर से मिड-ऑन को पार करते हुए शानदार चौका बटोर लिया।

    सैम अयूब के एक ही ओवर में लुटाए 15 रन
    इसके बाद भी अभिषेक का कहर नहीं रुका। ओवर की आखिरी गेंद पर सैम अयूब की ओर से कोई खास छोटी गेंद नहीं फेंकी गई थी, लेकिन अभिषेक ने क्रीज की गहराई का फायदा उठाते हुए ऐसा गगनचुंबी सीधा शॉट जड़ा और एक और चौका बटोरा।

     

  • Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 211 रन, T20I में सबसे बड़ा स्कोर

    Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 211 रन, T20I में सबसे बड़ा स्कोर

     नई दिल्ली
    आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों टीमों की निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टक्कर हो रही है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन जुटाए। यह भारत का T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्हें तीसरे ओवर में सईम अयूब ने पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ 28 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। संजू सैमसन (4 गेंदों में 2) भी सस्ते में लौटे। उन्हें अहमद दानियाल ने चौथे ओवर में आउट किया।

    अभिषेक और तिलक ने लगाई तूफानी फिफ्टी
    सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे। उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे।

    भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।

    भारत ने दिया 212 का टारगेट
    भारत ने पाकिस्तान को 212 रनों का बड़ा टारगेट दिया है। भारत ने आखिरी ओवर में 16 रन जुटाए और शिवम दुबे (27) का विकेट गंवाया। तिलक वर्मा 51 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

     

  • प्रणवी उर्स का गोल्डन कारनामा, गोल्फ में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

    प्रणवी उर्स का गोल्डन कारनामा, गोल्फ में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

    आइची-नागोया 

    प्रणवी शरथ उर्स एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं, जिन्होंने आखिरी दौर में एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया । मैसूर की 23 वर्ष की प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये। आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा।

    प्रणवी, अदिति अशोक (आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता। भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया। चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरुष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था। 

    प्रणवी ने ऐतिहासिक स्वर्ण पर कहा, ‘मुझे किसी भी चीज में प्रथम होना पसंद है। बाद में और भी लोग आएंगे, लेकिन जो सबसे पहले करता है, वह हमेशा सबसे पहला ही रहता है।’ प्रणवी के शानदार प्रदर्शन में फाइनल राउंड के छठे, 10वें और 13वें होल पर बर्डीज शामिल थीं। इससे उन्होंने भारत को टीम सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    गोल्फ में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर ने सिल्वर जीता
    भारत ने टीम इवेंट में 14 अंडर पार पर फिनिश किया, जो विनर चीन से पीछे था, जिसने 22 अंडर पार पर फिनिश किया। बेशक, प्रणवी पहले स्थान पर रहीं, अदिति 14वें और दीक्षा 23वें स्थान पर रहीं।

    तीरंदाजी: कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीता
    17 साल की इस खिलाड़ी ने महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में 5-5 से टाई रहने के बाद शूट ऑफ में साउथ कोरिया की ओह येजिन को 10-8 से हराकर गोल्ड जीता।

    टीम के अन्य सदस्यों में अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) शामिल थीं। ओलंपियन अदिति ने पिछले गेम्स में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने इस हफ्ते का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक डबल बोगी और एक बोगी के मुकाबले लगातार पांच बर्डीज लगाईं और कुल 282 (दो-ओवर) के स्कोर के साथ व्यक्तिगत रूप से संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। दीक्षा कुल 12-ओवर के स्कोर के साथ व्यक्तिगत लीडरबोर्ड पर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं।

    कौन हैं प्रणवी उर्स
    सिर्फ 23 साल की उम्र में, प्रणवी ने गोल्फ की दुनिया में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. हालांकि, एशियाई खेलों का पदक निश्चित रूप से उनकी सबसे बड़ी सफलता है. 15 अप्रैल 2003 को कर्नाटक के मैसूर शहर में जन्मी प्रणवी ने अपने पिता और भाई से प्रेरित होकर छह साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया। 

    प्रणवी ने जूनियर और एमेच्योर गोल्फ सर्किट में आगे बढ़ते हुए कई जीत हासिल कीं, जिनमें खास तौर पर थाईलैंड में 2018 सिंघा वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और ऑल इंडिया जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप शामिल हैं. वह 2020 में प्रोफेशनल बनीं। 

    2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, वह महिला टीम इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं और बहुत कम अंतर से पदक जीतने से चूक गईं। 

    इसके बाद प्रणवी ने इंटरनेशनल सर्किट में अपनी पहचान बनाई और लेडीज़ यूरोपियन टूर (LET) जैसे टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया. 2024 में अंडालूसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना में तीसरे स्थान पर रहकर उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में उभरती हुई महिला गोल्फरों में से एक के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। 

    अब तक उनकी सबसे शानदार उपलब्धि 2025 IGPL इनविटेशनल मुंबई जीतना रही है, जिससे वह पुरुष गोल्फरों के खिलाफ प्रोफेशनल ओपन-फील्ड टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। 

    प्रणवी को 2023 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और उन्हें जनवरी 2022 में ओलंपिक की तैयारी के लिए खास मदद देने के मकसद से 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) के कोर ग्रुप में भी शामिल किया गया था। 

    एशियन गेम्स के आखिरी दो दिन में भारतीय एथलीट्स का मेडल जीतने का धमाकेदार अभियान जारी है। शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त और अहम रहने वाला है, जिसमें गोल्फ के फाइनल राउंड के बाद कुश्ती, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, सेलिंग, रग्बी सेवन्स और वॉलीबॉल जैसे मुकाबलों में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। कुश्ती पर सबकी खास नजरें होंगी, जहां अमन सहरावत, दीपक पूनिया और अंतिम पंघाल समेत कई पहलवान पदक की दौड़ में उतरेंगे। इसके अलावा, दो सबसे बड़े महामुकाबलों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। सुबह 10 बजे क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, वहीं दोपहर 3:30 बजे हॉकी टीम मलेशिया के खिलाफ मेडल राउंड का मुकाबला खेलने उतरेगी। 4 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह से पहले भारत के पास अपनी पदक तालिका को और मजबूत करने का यह बेहतरीन मौका है।

     पंघाल क्वार्टर फाइनल में, दीपक पूनिया और मनीषा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
    एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती के अखाड़े से भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। भारत की स्टार महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंतिम ने कजाकिस्तान की शुगिला ओमिरबेक को 9-0 से एकतरफा अंदाज में करारी शिकस्त दी।

    कुमकुम ने जीता गोल्ड
    एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 वर्षीया सनसनी कुमकुम मोहद ने इतिहास रच दिया है। महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को शूट-ऑफ में पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर कोरियाई तीरंदाज ने केवल 8 का स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने दबाव के बीच सटीकता की मिसाल पेश करते हुए परफेक्ट 10 पर निशाना साधा और भारत की झोली में ऐतिहासिक गोल्ड डाल दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में कुमकुम का यह दूसरा स्वर्ण पदक है, जबकि महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के इतिहास में भारत को मिला यह पहला गोल्ड मेडल है।

     कुमकुम मोहद का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक और मेडल पक्का
    एशियन गेम्स 2026 से तीरंदाजी के मैदान से भारत के लिए बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। भारत की 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहद ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में कुमकुम ने चीन की झू जिंग्यी को 6-2 से शिकस्त देकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।

    इस 17 साल की भारतीय सनसनी का टूर्नामेंट में सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। सेमीफाइनल में चीन की दिग्गज को धूल चटाने से पहले, कुमकुम ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मौजूदा विश्व चैंपियन और पूर्व ओलंपिक चैंपियन कांग चेयॉन्ग को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब पूरे देश की नजरें कुमकुम के फाइनल मुकाबले पर होंगी, जहां वह भारत के खाते में गोल्ड मेडल जोड़ने के इरादे से निशाना साधेंगी।

    भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अभी तक कितने मेडल जीते

    गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
    18 26 35 79

    एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स की पूरी लिस्ट-

    नंबर एथलीट खेल इवेंट मेडल
    1 एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
    2 एलावेनिल वलारिवन शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
    3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
    4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
    5 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल ब्रॉन्ज
    6 सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60किग्रा ब्रॉन्ज
    7 टीम इंडिया क्रिकेट वूमेंस टीम गोल्ड
    8 परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
    9 अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शूटिंग मेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
    10 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज
    11 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा सिल्वर
    12 टीम इंडिया बैडमिंटन मेंस टीम ब्रॉन्ज
    13 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग मेंस डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
    14 रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60किग्रा सांडा सिल्वर
    15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम ब्रॉन्ज
    16 सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर ब्रॉन्ज
    17 टीम इंडिया एथलेटिक्स मिक्स्ड 4×400 मीटर सिल्वर
    18 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
    19 कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्ड
    20 दिया चितले/मानुष शाह टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
    21 मनप्रीत कौर एथलेटिक्स शॉट पुट ब्रॉन्ज
    22 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 10000 मीटर सिल्वर
    23 बरानिका इलांगोवन एथलेटिक्स वूमेंस पोल वॉल्ट ब्रॉन्ज
    24 सावन बरवाल एथलेटिक्स मैराथन सिल्वर
    25 तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौक शूटिंग वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
    26 जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
    27 टीम इंडिया कबड्डी वूमेंस गोल्ड
    28 टीम इंडिया कबड्डी मेंस गोल्ड
    29 तजिंदर पाल तूर एथलेटिक्स शॉट पुट सिल्वर
    30 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 400मी ब्रॉन्ज
    31 अभय सिंह स्क्वैश मेंस सिंगल्स सिल्वर
    32 अनाहत सिंह स्क्वैश वूमेंस सिंगल्स सिल्वर
    33 हरिता भद्रा एथलेटिक्स वूमेंस 200मी ब्रॉन्ज
    34 एंसी सोजन एथलेटिक्स वूमेंस लॉन्ग जंप सिल्वर
    35 तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स डेकाथलॉन ब्रॉन्ज
    36 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 3000 मी स्टीपलचेज ब्रॉन्ज
    37 सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स मेंस हाई जंप सिल्वर
    38 पिंकी बल्हारा कुराश वूमेंस -78 किग्रा ब्रॉन्ज
    39 ईशा सिंह शूटिंग वूमेंस 25 मीटर पिस्टल सिल्वर
    40 विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स ब्रॉन्ज
    41 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेेंस 1500 मीटर सिल्वर
    42 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेेंस 1500 मीटर ब्रॉन्ज
    43 मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स मेंस लॉन्ग जंप ब्रॉन्ज
    44 यशवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो सिल्वर
    45 रोहित यादव एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज
    46 नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत शूटिंग वूमेंस ट्रैप टीम सिल्वर
    47 नीरू ढांडा शूटिंग वूमेंस ट्रैप गोल्ड
    48 नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग मेंस +90किग्रा ब्रॉन्ज
    49 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 5000 मीटर ब्रॉन्ज
    50 गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा एथलेटिक्स 4×100 मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज
    51 पूजा सिंह एथलेटिक्स वूमेंस हाई जंप ब्रॉन्ज
    52 किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 4×400 मीटर रिले गोल्ड
    53 धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके एथलेटिक्स मेंस 4×400 मीटर रिले ब्रॉन्ज
    54 ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी आर्चरी वूमेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
    55 चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधव आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम गोल्ड
    56 प्रिया घंघास बॉक्सिंग वूमेंस 60किग्रा ब्रॉन्ज
    57 नीरूना ढांडा, किनान चेनाई शूटिंग ट्रैप मिक्स्ड टीम गोल्ड
    58 कपिल पोखरिया बॉक्सिंग मेंस 90 किग्रा ब्रॉन्ज
    59 साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलाल आर्चरी मेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
    60 सुनील कुमार रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87किग्रा ब्रॉन्ज
    61 अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज स्क्वैश वूमेंस टीम ब्रॉन्ज
    62 प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस सेलिंग मेंस स्किफ सिल्वर
    63 गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु आर्चरी मेंस कंपाउंड इंडिविजुअल ब्रॉन्ज
    64 नीतेश कुमार रेसलिंग ग्रीको-रोमन 97 किग्रा सिल्वर
    65 अभय सिंह, वीर चोटरानी, ​​वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंद स्क्वैश मेंस टीम ब्रॉन्ज
    66 हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा सेलिंग वूमें स्किफ ब्रॉन्ज
    67 अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद, कीर्ति शर्मा आर्चरी वूमेंस टीम रिकर्व गोल्ड
    68 कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मदेवरा आर्चरी मिक्स्ड टीम रिकर्व सिल्वर
    69 नेत्रा कुमानन सेलिंग वूमेंस डिंघी ब्रॉन्ज
    70 लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग वूमेंस 75 किग्रा गोल्ड
    71 धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे आर्चरी मेंस टीम सिल्वर
    72 टीम इंडिया सेपरटकरा मेंस क्वाड्रेट ब्रॉन्ज
    73 परवीन हुड्डा बॉक्सिंग वूमेंस 65 किग्रा गोल्ड
    74 अंकुश पंघाल बॉक्सिंग मेंस 80 किग्रा गोल्ड
    75 सुजीत कलकल रेसलिंग मेंस 65 किग्रा गोल्ड
    76 टीम इंडिया हॉकी वूमेंस गोल्ड
    77 कुमकुम मोहोद आर्चरी विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व गोल्ड
    78 प्रणवी उर्स गोल्फ 15 अंडर पार गोल्ड
    79 प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर गोल्फ 14 अंडर पार टीम इवेंट सिल्वर