राज्यहरियाणा

पलवल में पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SPO को थार से मारी टक्कर, हालत नाजुक

पलवल.

पलवल-हथीन रोड पर सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक लूटने आए चार बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर थार चढ़ा दी। बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर साबिर के साथ मारपीट की। दो बदमाश ट्रक में चढ़ गए, जबकि बाकी दो ट्रक ड्राइवर को थार में बैठाकर किडनैप कर ले जाने लगे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद थोड़ी दूर जाकर एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) दयाराम अपनी गाड़ी रोककर उतरे। उन्होंने थार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी। दयाराम के पैर और सिर में चोट आई है। उन्हें फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलवल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के तलाशी चल रही है। पलवल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के तलाशी चल रही है।

रुद्रपुर से जयपुर जा रहा था पेपर शीट से भरा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, रणसीका गांव निवासी ट्रक ड्राइवर साबिर रविवार शाम उत्तराखंड के रुद्रपुर से पेपर शीट का माल लेकर राजस्थान के जयपुर के लिए निकले थे। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे रतिपुर गांव के पास थार सवार चार बदमाशों ने ट्रक रुकवाने की कोशिश की। साबिर ने ट्रक नहीं रोका तो बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

दो बदमाश ट्रक में चढ़े, दो ने ड्राइवर को थार में बैठाया
बदमाशों ने हथीन के पास ट्रक रुकवा लिया और साबिर के साथ मारपीट की। इसके बाद दो बदमाश ट्रक में चढ़ गए, जबकि बाकी दो साबिर को जबरन थार में बैठाकर पलवल की तरफ ले जाने लगे। बदमाशों का मकसद ट्रक में लदी पेपर शीट लूटना था। साबिर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो SPO को मारी टक्कर
सूचना मिलने पर पुलिस टीम पलवल-हथीन रोड पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस वाहन में मौजूद एसपीओ दयाराम ने थार को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी। दयाराम के सिर और पैर में चोटें आईं। इसके बाद बदमाश थार और साबिर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घायल SPO फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने दयाराम को पहले पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने हथीन क्षेत्र से ट्रक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बदमाशों की थार भी मौके पर छूट गई।

बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं
एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button