दिल्लीराज्य

चावड़ी बाजार हादसे के बाद MCD पर उठे सवाल, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की मांग

नई दिल्ली
 पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार की गली शीश महल में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान के रूप में हुई है। तीनों फरीदाबाद जिले की तहसील दौज के गांव सिरोही के रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को इस हादसे के संबंध में दर्ज BNS की धारा 105 के तहत मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आप विधायक ने की सख्त कानून बनाने की मांग
घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ प्रवासी मजदूरों के परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों के लापता होने की जानकारी दी है। आशंका है कि वे मलबे में फंसे हो सकते हैं।

विधायक ने बताया कि NDRF, MCD के कर्मचारी और बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे से सरकार को सबक लेना चाहिए। दिल्ली में भवन निर्माण के नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है।

MCD पर उठाए सवाल
आले मोहम्मद इकबाल ने MCD की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में खामियां हैं। उन्होंने सरकार से दिल्ली में निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग की। यह टास्क फोर्स साल के 365 दिन और 24 घंटे सक्रिय रहकर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखे।

Related Articles

Back to top button