कैथल में विवाहिता लाखों का जेवर और कैश लेकर फरार, पति की अनुपस्थिति में बेटी को भी साथ ले गई

कैथल
कैथल जिले में सीवन थाना के तहत आने वाले गांव से करीब 25 वर्षीय विवाहिता लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। इस दौरान महिला का पति कंबाइन पर फसल कटाई के लिए मध्य प्रदेश गया हुआ था। विवाहिता की सास भी अपने काम से बाहर गई हुई थी। 

इस संबंध में विवाहिता की सास ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर विवाहिता और उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

बेटा कंबाइन चलाने MP गया है
सास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मध्य प्रदेश में कंबाइन चलाने के लिए गया हुआ है। वह भी सुबह के समय अपने काम से घर के बाहर चली गई। इस दौरान उसकी पुत्रवधू तीन-चार साल की बेटी को लेकर घर से फरार हो गई। अपने साथ वह करीब तीन तोले सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 50 हजार रुपए लेकर चली गई।

बाइक पर लेकर गया युवक
सास ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पुत्रवधू व अपनी पोती का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिली। अब उन्हें पता चला है कि उसे गांव मरदेड़ी का संजय बाइक पर बैठाकर लेकर गया है। शिकायतकर्ता ने उसकी पुत्रवधू व पोती को तलाश करने की मांग की है।

केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *